भैंरट

ये तरीके अपनाएंगे तो मेहंदी रचेगी एकदम डार्क ! Mehandi Dark Karne ke Tarike

ये तरीके अपनाएंगे तो मेहंदी रचेगी एकदम डार्क ! Mehandi Dark Karne ke Tarike

मेहंदी बिना किसी भी महिला का श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी 16 श्रृंगारों में से एक है। सुहागिनों द्वारा इसे लगाया जाना बेहद ही पसंद किया जाता है। हिंदू तीज त्योहारों के मौके पर मेहंदी लगाए जाने का महत्व बेहद ही खास होता है। महिलाओं का मन तब उदास होता है जब मेहंदी का रंग डार्क नहीं होता। कई युवतियां मेहंदी के डार्क या फीका होने को प्रेम की गहराई से जोड़कर देखती है। Mehandi Dark Karne ke Tarike मेहंदी लगाना हिन्दू धर्म में शगुन माना जाता है। लेकिन ये भी सच है की मेहंदी आकर्षक तभी लगती है जब उसका रंग डार्क हो।

इसलिए हम लेख के जरिए आपकों कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मेहंदी के रंग को गाढ़ा किया जा सकता है। ध्यान रहें इन उपायों का इस्तेमाल करते समय आपको किसी अन्य उत्पाद जैसे बाजार में मिलने वाले मेहंदी तेल या अन्य का इस्तेमाल करने से बचना होगा। आइये जानते है मेहंदी रचाने के तरीके!

mehandi-dark-karne-ke-tarike
Mehandi Dark Karne ke Tarike

मेहंदी लगाने के पूर्व यह जरुर करें :

मेहंदी लगाने के पूर्व आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरुरी है, जिससे मेहंदी अच्छे से लगे और उसका रंग डार्क हो सके। उसके लिए –

  • सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर पोछ लें।
  • मेहंदी लगाने के पूर्व किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त तेल के इस्तेमाल से बचें। यदि हाथों में तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से धो लें।
  • मेहंदी लगाते समय हाथों में किसी भी प्रकार की कोई चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा
  • यदि आपके हाथों पर वैक्स होता है तो मेहंदी लगाने के पहले ही वैक्स करवा लें।

मेहंदी लगाने के बाद इन बातों का ध्यान रखें :

यह भी पढ़ें :  !

मेहंदी लगवाने के बाद भी आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। जिससे मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सके। उसके लिए –

  • हाथों या पैरों पर मेहंदी लगवाने के बाद अधिक समय तक उसे लगा रहने दें। कारण मेहंदी जितनी अधिक समय हाथों पर रहेगी उतनी ही गाढ़ी रचेगी।
  • सूखने के बाद साफ़ करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। मेहंदी हटाने के लिए दोनों हाथों को अच्छे से मलें।
  • लंबे समय तक रंग को बरकरार रखने के लिए 2 दिन से 3 दिन तक साबुन से हाथ ना धाेएं।
  • मेहंदी लगवाने के बाद धूप में जाने से बचे।
  • मेहंदी लगवाने के बाद वैक्सिंग आदि न कराएं।
  • हाथों की मेहंदी को डार्क करने के लिए पानी का जितना हो सके उतना कम प्रयोग करें।
  • बार-बार हाथ धोने से बचें।

हाथों और पैरों की मेहंदी का रंग डार्क करने के तरीके :

1. सरसों का तेल :

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए हाथों पर थोडा सा सरसों का तेल लगाकर उसे अच्छी तरह मलें। जिसके बाद रगड़ते हुए मेहंदी छुडा लें। मेहंदी हटाने के बाद एक बार फिर सरसों का तेल हाथों में लगाएं। यह उपाय करने से कुछ ही घंटों के भीतर आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

2. अचार का तेल :

घर में हाथों से बनाए गए अचार के तेल का उपयोग कर भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

3. नींबू और चीनी का घोल :

मेहंदी को रचाने के लिए नींबू-चीनी का घोल बेहद ही प्राचीन और असरदार उपाय है। असल में इस घोल में गाढ़ापन होता है जिससे मेहंदी गहरी रचती है।दूसरी ओर घोल में चिपचिपापन होता है जो मेहंदी को हाथों से निकलने नहीं देता। इससे  रंग अधिक समय तक गाढ़ा रहता है। एक कटोरी में नींबू का रस और चीनी मिलाकर घोल बनाएं और उसे मेहंदी सूखने के बाद पूरी मेहंदी पर लगा लें। रंग डार्क होने लगेगा।

4. विक्स या बाम :

सिर दर्द भगाने वाले विक्स या बाम भी मेहंदी के रंग पर असर करता है। क्योंकि बाम गर्म होती है जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। सूखने के बाद मेहंदी को झाड़कर हटाएं और उस पर विक्स या कोई भी बन लगा ले। मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

5. लौंग का इस्तेमाल करें :

घर की रसोई में मौजूद लौंग की मदद से भी मेहंदी को रचाया जा सकता है। इसके लिए एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें। जिसके बाद हथेलियों को उस पैन पर इस तरह रखें की लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए। सूखने के बाद हाथों पर नींबू और शक्कर का घोल भी लगा लें। इससे मेहंदी का रंग डार्क होगा।

mehandi-dark-karne-ke-tarike
Mehandi Dark Karne ke Tarike

6. हाथों को गर्म रखें :

मेहंदी का रंग गर्मी मिलने पर डार्क होने लगता है।आप कंबल या ग्लव्स आदि से अपने हाथों को कवर करके मेहंदी के रंग को डार्क कर सकती है।

Google News पर हमें फॉलों करें.

 बालों में मेहंदी लगाने और धोने का तरीका क्यों दुल्हन के हाथ और पैरों में मेहँदी लगायी जाती है?
Period में Lip Kiss करने से क्या होता है100+मसालों के नाम चित्र सहित?
जानवरों के नाम | List of Animals अचार का मसाला बनाने की आसान विधि
 सरस्वती पूजा 2023 में कब है ब्लाउज की हद से ज्यादा सुंदर 15 डिजाइन !
पैर में काला धागा बांधने से क्या होता हैं.राजस्थानी गट्टे की सब्जी की रेसिपी,
  सरस्वती पूजा 2023 में कब है 2023 में देवउठानी एकादशी कब है
गुल खाने से क्या होता है महिलाओं के सोलह श्रृंगार क्या-क्या होते हैं ?

 

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
DMCA.com Protection Status
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए