Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है ? इसके क्या फायदे हैं? | What is Third Party Insurance in Hindi
News 0 Views

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है ? इसके क्या फायदे हैं? | What is Third Party Insurance in Hindi

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
third-party-insurance-in-hindi
What is Third Party Insurance

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है ? इसके क्या फायदे हैं? | What is Third Party Insurance in Hindi

इंश्योरेंस आधुनिक युग के लोगों के लिए एक सुरक्षा कवच की भांती कार्य करता है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस किसी भी मनुष्य के लिए भविष्य में होने वाले एक्सीडेंट में होने वाले नुकसान की भरपाई करने में मददगार होता है। साथ ही यह कानून रूप से एक अनिवार्य कार्य है। बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 2000 रुपए तक जुर्माना साथ ही 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। दूसरी ओर बार-बार लापरवाही बरतने पर, उक्त दोनों सजाएं एक साथ दी जा सकती है। पोस्ट के जरिए हमारे द्वारा  थर्ड पार्टी बीमा क्या होता है? इसके क्या फायदे हैं और नियम क्या हैं? What is Third Party insurance? Meaning and rules in Hindi? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसे समझने के लिए आप पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े।

third-party-insurance-in-hindi
What is Third Party Insurance

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है? What is Third Party Insurance

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, एक प्रकार की ऐसी बीमा पॉलिसी होती है, जो वाहन मालिक से किसी अन्य व्यक्ति के वाहन या शरीर या संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर उस व्यक्ति को मुआवजा दिलवाने का कार्य करती है। इस प्रकार के नुकसान से बचाव और मुआवजा निर्धारण में जो अदालती प्रक्रिया वगैरह होती हैं, उनका भी बोझ आपकी बीमा पॉलिसी वाली कंपनी ही उठाती है। इसी कारण इस इंश्योरेंस को Third Party Liability भी कहते हैं। सरल शब्दों में कहा जाएं तो, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होने पर, कुल 4 प्रकार के नुकसानों का बोझ बीमा कंपनी द्वारा उठाने का वादा किया जाता है-

  1. किसी अन्य व्यक्ति के वाहन या उसमें लगे उपकरणों को हुआ नुकसान का मुआवजा
  2. किसी अन्य व्यक्ति की सं​पत्ति,घर, दीवार, या सामान को हुआ नुकसान का मुआवजा
  3. किसी अन्य व्यक्ति के शारीरिक अंग का खराब हो जाना या मृत्यु हाे जाने पर मुआवजा
  4. किसी अन्य व्यक्ति के लिए, मुआवजा निर्धारण में कानूनी/अदालती कार्रवाई का खर्च

इस बीमा का नाम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नाम क्यों?

  • First party (प्रथम पक्ष): वह व्यक्ति होता है जिसने कि बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीद रखी है। मतलब यह कि पॉलिसीधारक व्यक्ति (Policyholder) ही First Party होता है।
  • Second-party (द्वितीय पक्ष): वह बीमा कंपनी होती है, जिससे कि वाहन बीमा पॉलिसी खरीदी जाती है।
  • Third-party (तृतीय पक्ष): वह व्यक्ति होता है, जिसे पॉलिसीधारक (first Party) के वाहन से नुकसान पहुंचा है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के साथ अनिवार्य दुर्घटना बीमा भी जरूरी

भारत के शीर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, किसी भी प्रकार के वाहन बीमा के साथ में 15 लाख रुपए का अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Compulsory Personal Accidental Insurance) भी लेना अनिवार्य है। फिर चाहे वाहन मालिक के द्वारा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ले रखा हो या कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस, हर तरह की पॉलिसी के साथ में इसे रखना अनिवार्य है।

इससे आपके (बीमाधारक) को स्वयं के शरीर को नुकसान पहुंचने पर या जान जाने पर 7.5 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है। मुआवजा कितना मिलेगा, यह आपके शरीर को हुए नुकसान के स्तर के हिसाब से तय होता है। जैसे कि-

बीमा प्लान खरीदने वाले की मृत्यु हाेने पर100% यानी 15 लाख रुपए मिलेगा
दोनो हाथ या दोनो पैर या दोनों आंखें खराब होने पर100% यानी 15 लाख रुपए मिलेगा
सिर्फ एक हाथ या एक पैर या एक आंख खऱाब होने पर50% यानी 7.15 लाख रुपए मिलेगा
एक हाथ या एक पैर के साथ एक आंख भी खराब होने पर100% यानी 15 लाख रुपए मिलेगा
किसी अन्य प्रकार की चोट से पूर्ण विकलांग हो जाने पर100% यानी 15 लाख रुपए मिलेगा

 

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में किस-किस तरह के नुकसान को शामिल नहीं किया जाता 

निम्नलिखित प्रकार के नुकसान Third Party Insurance के तहत कवर नहीं होते हैं—

  • किसी हादसे में, आपके खुद के वाहन को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जाती
  • आपका वाहन चोरी जाने या नष्ट किए जाने पर भी कोई मुआवजा नहीं पा सकते
  • आपके वाहन के कारण आपको आई चोटों पर भी कोई मुआवजा नहीं मिलता

नई कार के लिए 3 साल और नई बाइक के लिए 5 साल का बीमा अनिवार्य 

सितंबर 2018 से सुप्रीम कोर्ट ने सभी नए दोपहिया वाहनों (Two Wheeler) के लिए 5 साल का Third Party Insurance अनिवार्य कर दिया है। कार, चारपहिया वाहनों और अन्य व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) के लिए कम से कम 3 साल का Third Party Insurance करवाना अनिवार्य है।

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेने पर अवधि में छूट: अगर आप कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस करवाते हैं तो फिर दोपहिया का सिर्फ 3 साल का इंश्योरेंस करवा सकते हैं। चूंकि, कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में आपकी खुद की गाड़ी को नुकसान का भी मुआवजा बीमा कंपनी देती है, और इसमें थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के फायदे भी ऑटोमैटिक शामिल रहते हैं।

  • इंश्योरेंस (Insurance) क्या होता है? Insurance kya hota h in hindi
  • इनश्योरेंस (Insurance) कितने प्रकार के होते हैं? Insurance Ke Prakar In Hindi

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कहां होता है?

दोस्तों जब भी आप बाजार से कोई नया वाहन जैसे – कार या बाइक खरीदते हैं, तो सामान्य तौर पर गाड़ी के शोरूम वाले ही आपके वाहन का बीमा करवा देते हैं। अधिकांश वाहन बिक्रेताओं का किसी न किसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से गठबंधन रहता है और बीमा कंपनी के एजेंट वहीं पर बीमा करने के लिए उपलब्ध रहते हैं। ऐसी कुछ बीमा कंपनियों के नाम हैं-

  • ICICI Lombard Insurance Company
  • SBI General Insurance Company
  • HDFC ERGO Insurance Company
  • IFFCO-TOKIO General Company
  • Reliance General Insurance Company

बीमा कंपनी के ऑफिस में या बीमा एजेंट की मदद से: बीमा कंपनियां शहरों में अपने कार्यालय या बीमा एजेंट रखती है। आप वहां जाकर अपने लिए वाहन बीमा प्लान खरीद सकते हैं। कई लोग अपने घर से या कार्यालय बनाकर भी बीमा एजेंट का काम करते हैं। उनकी मदद से भी यह काम हो सकता है। लेकिन, ध्यान रखें कि विश्वसनीय व्यक्ति से ही पॉलिसी खरीदें।

ऑनलाइन भी करवा सकते हैं वाहन बीमा: आप अपने कंम्प्यूटर या मोबाइल की मदद से घर बैठे ऑनलाइन बीमा पॉलिसी भी खरीद सकते हैं। किसी भी जनरल इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट को खोलेंगे तो उस पर ऑनलाइन बीमा खरीदने का लिंक आपको मिल जाएगा। इसी तरह कई बीमा एग्रीगेटर भी आपको अलग-अलग बीमा कंपनियों के प्लान की तुलना करने और खरीदने की सुविधा देते हैं। जैसे कि PolicyBazaar.com, PolicyX.Com, Coverfox.com वगैरह।

ऑनलाइन रिन्यू भी करा सकते हैं, कंपनी भी बदल सकते हैं:  पुराने वाहन बीमा का नवीनीकरण (Renewal) की प्रक्रिया भी, नए वाहन बीमा की तरह ​ही होती है। इसके लिए भी आप चाहें तो सीधे Insurance Company की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। या फिर, Insurance Aggregator की वेबसाइट पर जाकर बीमा खरीद सकते हैं। बीमा रिन्यू कराते समय, चाहें तो बीमा कंपनी बदल भी सकते हैं।

इसे भी पढ़े :

  • आयुष्मान भारत योजना 2023 | Ayushman Bharat Yojana 
  • Calendar for Year 2023 (India)
 Sindoor क्या होता है दूध गिरने से क्या होता है ?
गरम पानी पीने से क्या होता हैनशा करने से क्या होता है
 Slate Pencil खाने से क्या होता हैCurrent लगने पर क्या होता है
 हिंदी लोक में खोजें, ज्ञानBT 36 Capsule से क्या होता है
Rat Poison खाने से क्या होता हैGanja खाने से क्या होता है
Smoking करने से क्या होता हैManforce खाने से क्या होता है
 Kiss करने से क्या होता हैसपनों का मतलब और फल

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Insurance in Hindi Third Party Insurance Third Party Insurance in Hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,895 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

04/06/2026

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

03/06/2026

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.