Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - महिला नसबंदीः कब चुनें और कैसे चुनें
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

महिला नसबंदीः कब चुनें और कैसे चुनें

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
mahila-nasbandi-operation-in-hindi
mahila nasbandi

Table of Contents

Toggle
  • महिला नसबंदी क्या है? (What is Female Sterilization in Hindi?)
  • महिला नसबंदी कब चुने?
  • महिला नसबंदी कैसे होती है? (Type & Procedure of Female Sterilization)
    • 1. सर्जरी या ऑपरेशन द्वारा महिला नसबंदी कैसे होता है?
    • 2. बिना सर्जरी के  महिला नसबंदी कैसे होती है?(Without Surgery)
    • 3. मिनी-लैपरोटोमी (Mini-laparotomy)
  • कैसे चुने? (How to Choose?)
  • महिला नसबंदी के बाद परहेज व सावधानियां (Precaution after Female Sterilization)
    • नसबंदी के बाद शारीरिक सम्बन्ध (Sex After Nasbandi)
    • पेट सम्बन्धी समस्याएं (Stomach Problems)
    • संक्रमण से बचे (Infection)
    • भारी सामान न उठायें (Do not lift heavy stuff)
    • संकेतों को समझें (Understand signals)
  • सरकारी लाभ (Government Benefits of Mahila Nasbandi)
  • महिला नसबंदी के फायदे

वर्तमान समय के आधुनिक लाइफस्टाइल में अन्य चीज़ों के साथ-साथ मनुष्य की जरूरतें भी बदल चुकी हैं. पूर्व में परिवार नियोजन के बारे में बहुत कम लोग जानते थे और एक ही परिवार में चार या पांच बच्चों का होना बहुत ही आम बात थी, लेकिन अब लोग परिवार नियोजन के बारे में सोचते हैं ताकि उनके परिवार में एक या दो ही बच्चे हों.

परिवार में सीमित या कम बच्चों के होने से हम अपने बच्चों को अच्छा लाइफस्टाइल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और शिक्षा आदि दिला सकते हैं. परिवार नियोजन के लिए महिला नसबंदी (Mahila Nasbandi) को बेहद ही कारगर उपाय माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि महिला नसबंदी क्या है (Mahila Nasbandi kya Hai) और कैसे होती है?

mahila-nasbandi-operation-in-hindi
mahila nasbandi

महिला नसबंदी क्या है? (What is Female Sterilization in Hindi?)

महिला नसबंदी को चिकित्सीय भाषा में ट्यूबेक्टोमी या ट्यूबल लिगेशन या फीमेल स्टरलाइजेशन (Female Sterilization) आदि भी कहा जाता है. महिला नसबंदी कराने से पहले इसके बारे में आपको पूरी तरह से जानकारी होना बेहद ही जरूरी है.

महिला नसबंदी पुरुष नसबंदी की तरह ही परिवार नियोजन करने का एक उपाया है. जिससे महिला को गर्भधारण करने से रोका जा सकता है. महिला के अंडाशय से जिस नाली द्वारा अंडे गर्भाशय तक पहुंचते हैं उसे फैलोपिन ट्यूब कहा जाता है.

महिला नसबंदी में स्त्री के फैलोपियन ट्यूब को बंद कर दिया जाता है या बीच से काट दिया जाता है ताकि अंडे गर्भाशय तक न पहुंचे और महिला गर्भधारण न कर सके. इसे ही महिला नसबंदी कहा जाता है.

महिला नसबंदी कब चुने?

महिला नसबंदी सामान्यतौर पर औरतें तब कराती है जब वो उतने बच्चे पैदा कर चुकी होती है जितने वो चाहती है या उसकी व उसके पति की और अधिक बच्चे पैदा करने की इच्छा न हो. इस केस में तीस साल से अधिक की उम्र की कोई भी महिला यह नसबंदी करा सकती हैं.

हालाँकि 40-45 वर्ष की महिलाएं इस तरीके का अधिक इस्तेमाल करती है. यह नसबंदी का बहुत ही छोटा और आसान तरीका है. यही नहीं, यह बेहद प्रभावी तरीका भी है जिसमे अधिकतर मामलों में महिला फिर से बच्चे पैदा नहीं कर पाती हैं.

हालाँकि केवल एक प्रतिशत महिलाओं के महिला नसबंदी के बाद भी गर्भवती होने के मामले सामने आये है. स्त्रियों को नसबंदी ऑपरेशन के बाद कुछ ही घंटों बाद छुट्टी कर भी मिल जाती है. नसबंदी का यह तरीका बहुत ही सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.

महिला नसबंदी कैसे होती है? (Type & Procedure of Female Sterilization)

महिला नसबंदी करने के कई प्रकार (Different Type of Mahila Nasbandi)  हैं जैसे कि:

1. सर्जरी या ऑपरेशन द्वारा महिला नसबंदी कैसे होता है?

महिला नसबंदी ऑपरेशन के लिए सबसे पहले महिला को एनस्थिसिया देकर मूर्छित किया जाता है. जिसके बादलैप्रोस्कोप से प्रजनन अंगों के बीच एक छोटा सा चीरा लगाया जाता है जिससे फेलोपियन ट्यूब को डॉक्टर सील कर देते हैं जिसके लिए वो इसमें क्लिप या रिंग लगा सकते हैं. ऐसा करने से महिला के शरीर से निकले अंडाणु पुरुष के वीर्य से मिल कर प्रजनन नहीं कर पाते. यह बेहद ही आसान है. कई मामलों में डॉक्टर इस ट्यूब को मोड़ या काट दें. ऐसा करने से भी प्रजनन को रोका जा सकता है.

2. बिना सर्जरी के  महिला नसबंदी कैसे होती है?(Without Surgery)

महिला नसबंदी के लिए एक अन्य तरीके को भी अपनाया जा सकता है जिसमें किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है. हालाँकि इस तरीके में भी पहले तरीके की तरह ही सबसे पहले एनेस्थिसिया दिया जाता है. इस ऑपरेशन के लिए एक खास चीज़ का प्रयोग किया जाता है जिसे फैलोपियन ट्यूब ऑक्लुजन कहते हैं. यह उपकरण दो कॉइल्स से बना होता है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले एक कोइल जिसके चारों तरफ स्कार टिशू लगे होते हैं, उसको फैलोपियन ट्यूब में डाला जाता है. यह कोइल फैलोपियन ट्यूब को बंद कर देता है. इसमें घाव या चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है.

3. मिनी-लैपरोटोमी (Mini-laparotomy)

इसके अलावा कई महिलाओं का ऑपरेशन पुराने तरीके से भी किया जाता है लेकिन ऐसा तभी किया जाता है जब आधुनिक तरीके से नसबंदी करने में कोई समस्या हो.इस तरीके में महिला के पेट में एक बड़ा चीरा लगाया जाता है और उसकी फैलोपियन ट्यूब को निकाल दिया जाता है. इसका उपयोग हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं के साथ किया जाता है. प्रसव के दो दिन बाद इस ऑपरेशन को किया जाता है.

कैसे चुने? (How to Choose?)

जब आप नसबंदी कराने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से तैयार हों तब आपको कौन से तरीके से नसबंदी करानी है, उस तरीके को आप चुन सकती हैं. प्रसव के तुरंत बाद अगर आपको नसबंदी करानी है तो मिनी-लैपरोटोमी को अपनाया जाता है.

अधिकतर महिलाएं सर्जरी वाले तरीके से ही नसबंदी कराती हैं. आप तरीका चुनने से पहले अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। इसके बाद आप निर्धारित कर सकती हैं कि किस तरीके से आपको नसबंदी करानी है.

महिला नसबंदी के बाद परहेज व सावधानियां (Precaution after Female Sterilization)

  • नसबंदी के बाद शारीरिक सम्बन्ध (Sex After Nasbandi)

महिला नसबंदी के बाद भी आप शारीरिक संबंधों से जुड़े रोगों का शिकार हो सकती हैं. यदि आपने नसबंदी करवाई है उसके बाद भी अन्य रोगों से बचने के लिए कंडोम का प्रयोग आवश्यक करें. संभव हो सके तो  नसबंदी कराने के लगभग 15 से 20 दिन तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने से भी परहेज करें.

  • पेट सम्बन्धी समस्याएं (Stomach Problems)

महिला नसबंदी के बाद भी अन्य सर्जरी की तरह पेट में दर्द, गैस बनना या अन्य परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी लें और उसके बाद ही कोई कार्य करें. आहार सम्बन्धी सावधानियां जरूर बरते.

  • संक्रमण से बचे (Infection)

चीरा लगने के कारण उसमे संक्रमण होने की भी संभावना होती है. ऐसे में अपना खास ख्याल रखें। चीरे को संक्रमण से बचाने के लिए उसे साफ रखना बेहद आवश्यक है. घाव को गंदा होने से बचाये.

  • भारी सामान न उठायें (Do not lift heavy stuff)

महिला नसबंदी के बाद कम से कम दो दिन तक आराम करे और भारी सामान उठाने से भी परहेज करें.

  • संकेतों को समझें (Understand signals)

महिला नसबंदी में बहुत कम ऐसे मामले आते हैं जिसमें नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो जाती है. ऐसे में नसबंदी के बाद भी अपना खास ध्यान रखें. यदि आप गर्भवती होती है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह ले.

सरकारी लाभ (Government Benefits of Mahila Nasbandi)

स्वास्थ्य विभाग परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए और जनसंख्या नियंत्रण के लिए पुरुष के साथ-साथ महिला नसबंदी कराने वाली महिलाओं को कई लाभ भी मिलते हैं। जैसे कि :

  • प्रसव के बाद अगर कोई महिला नसबंदी कराती है तो उसे पहले 1400 रुपए मिलते थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 2200 रुपये कर दिया गया है.
  • इसके साथ ही महिला नसबंदी के बाद शिशु सुरक्षा योजना भी प्राप्त कर सकेगी, जिसके अंतर्गत उसे 1400 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. कैश में मिलता है.
  • अधिक महिलाएं नसबंदी कराएं, इसके लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं और कैंप का भी आयोजन कराया जाता है.
  • इसके लिए आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों को इस बारे में बताते हैं और अन्य योजनाओं की भी पूरी जानकारी देते हैं.
  • पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की थी कि अगर किसी महिला की नसबंदी असफल हो जाती है तो उसे तुरंत 30000 रुपए दिए जायेंगे.
  • वर्ष्स 2011 में राजस्थान झुंझुनू और पाली जिलों में महिला नसबंदी के दौरान नसबंदी कराने वाली महिलाओं को टाटा नैनो कार दी गयी थी. यह कार किसे मिलेगी इस बात का निर्णय लाटरी ड्रा निकाल कर किया गया था.
  • एक अन्य योजना के तहत यह भी घोषणा की गयी थी कि एक बच्चे के जन्म के बाद अगर पुरुष नसबंदी कराता है तो उसे पंद्रह हज़ार रुपये मिलेंगे वहीं अगर महिला एक बच्चे के जन्म के बाद अपनी नसबंदी कराती हैं तो उसे दस हज़ार दिया जाएगा.

महिला नसबंदी के फायदे

  • महिला नसबंदी के बाद महिला को कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नहीं होती हैं. न तो इसका असर उसकी यौन इच्छा पर पड़ता है और न ही उसके  मासिक धर्म पर. न ही इसके बाद महिला के वजन पर कोई असर होता है.
  • इससे महिला के हार्मोन्स पर भी कोई असर नहीं होता हैं जिसके कारण उसका जीवन पहले की तरह ही सुचारु रूप से चलता है.
  • यह नसबंदी का सबसे प्रभावी तरीका है जिसमें सफलता की दर 99% है. यानी बहुत कम संभावना ऐसी होती है जिसमे महिला नसबंदी के बाद महिला फिर से गर्भवती हो जाए.

इसे भी पढ़े :

  • प्रेगनेंसी में पेठा खाने के 10 गजब के फायदे और स्वास्थ्य लाभ
  • प्रेगनेंसी में मिट्टी खाने के कारण, प्रभाव और इलाज
  • प्रेगनेंसी कैलकुलेटर बॉय और गर्ल इन हिंदी
  • प्रेगनेंसी में स्तनों और पेट में खुजली के कारण व उपाय

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
mahila nasbandi kya hai mahila nasbandi kya hoti hai महिला नसबंदी ऑपरेशन महिला नसबंदी ऑपरेशन क्या है महिला नसबंदी में क्या होता है
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleइस आसान रेसिपी से बनाएं चॉकलेट बनाना मिल्कशेक
Next Article उपयोगी प्लास्टिक की वस्तुओं के नाम संस्कृत में | Plastic Object Name In Sanskrit
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

1990 में ₹100 की कीमत
News 1 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 3 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 1 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 5 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 8 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

15 August Speech in Hindi 2026
News 2 Views

15 August Speech in Hindi 2026: सर्वश्रेष्ठ! विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए 10+ दमदार भाषण और टिप्स

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

1990 में ₹100 की कीमत

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

14/08/2026
Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: बड़ी खबर! जानें गणपति स्थापना का महामुहूर्त, विसर्जन तिथि और 101 पूजा नियम

12/08/2026
Kajari Teej 2026 Date

Kajari Teej 2026 Date: शुभ समाचार! जानें 30 अगस्त का महामुहूर्त, पूजा विधि और सत्तू का महत्व

12/08/2026
Dasa Maa Vrat Vidhi 2026

Dasa Maa Vrat Vidhi 2026: अंतिम दिन! जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ की गुप्त कहानी

12/08/2026
Dasama kyo manate hai

Dasama kyo manate hai? (2026): जानें तारीख, पौराणिक कथा और भाग्य बदलने वाली पूजा विधि

11/08/2026
Paytm Share Price Target 2026

 Paytm Share Price Target 2026: बड़ा धमाका! पहली बार IPO प्राइस के पार जाने का अनुमान, Bernstein ने दिया बड़ा लक्ष्य

10/08/2026
Famous Forts in India

Famous Forts in India: अदभुत! भारत के 10 ऐतिहासिक किले, इस 15 अगस्त बनाएं यादगार ट्रिप का प्लान

10/08/2026
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

10/08/2026
8th Pay Commission DA Merger

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

10/08/2026
Karva Chauth 2026 Date

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

10/08/2026
Ration Card E-KYC Online Check 2026

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

10/08/2026
15 August Quotes in Hindi

15 August Quotes in Hindi: शानदार! आज़ादी पर 101+ देशभक्ति के अनमोल विचार और व्हाट्सएप स्टेटस (2026)

09/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.