Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

हरतालिका तीज 2022 में कब हैं । Hartalika Teej 2022 Mein Kab Hai

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
hartalika-teej-2022-mein-kab-hai

Table of Contents

Toggle
  • महत्वपूर्ण जानकारी
  • हरतालिका तीज 2022 दिनाँक और मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Date and Muhurat)
  • हरतालिका तीज कथा | Hartalika Teej 2022 Vrat katha
    • हरतालिका तीज का महत्त्व (Hartalika Teej Significance)
  • हरतालिका तीज पूजन विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)
  • हरतालिका तीज पूजन के लिए सामग्री
    • हरतालिका तीज पूजन के दौरान मंत्र (Hartalika Teej Puja Mantra)
  • हरतालिका तीज की शायरियां

हरतालिका तीज 2022 में कब हैं । Hartalika Teej 2022 Mein Kab Hai । व्रत कथा कहानी, क्यों मनाया जाता हैं, पूजन विधि और मंत्र तथा शायरियां । Hartalika Teej 2022 ki Vrat Katha, Khahani, Puja Vidhi and Mantra in Hindi

महत्वपूर्ण जानकारी

  • हरतालिका तीज 2022
  • मंगलवार, 30 अगस्त 2022
  • प्रात:काल मुहूर्त : 05:58 AM से 08:30 AM
  • तृतीया तिथि शुरू: 29 अगस्त 2022 अपराह्न 03:20 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 30 अगस्त 2022 अपराह्न 03:33 बजे

भारतीय सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का बहुत अधिक महत्त्व है. पूरे भारत वर्ष में हरतालिका तीज उल्लास के साथ मनाया जाता हैं. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है. इस तीज को हरियाली तीज या श्रावणी तीज के नाम से पुकारा जाता है. हिंदू धर्म की प्राचीन मान्यतों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. हरतालिका तीज को संकल्प शक्ति का प्रतीक और अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत माना जाता हैं.

मालूम हो कि, यह व्रत बड़ा ही कठिन होता हैं, कारण व्रत निर्जला और निराहार रखा जाता है. सुहागिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत और पूजन करती है. इस साल यानि 2022 में हरतालिका तीज पर रवियोग बन रहा है, ऐसा योग पूरे 15 सालों बाद मिल रहा है, ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस योग में व्रत और पूजन करने वाली महिलाओं की सभी प्रार्थनाएँ जरुर पूरी होंगी.

hartalika-teej-2022-mein-kab-hai

हरतालिका तीज 2022 दिनाँक और मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Date and Muhurat)

  • हरतालिका तीज 2022
  • मंगलवार, 30 अगस्त 2022
  • प्रात:काल मुहूर्त : 05:58 AM से 08:30 AM
  • तृतीया तिथि शुरू: 29 अगस्त 2022 अपराह्न 03:20 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 30 अगस्त 2022 अपराह्न 03:33 बजे

वर्ष 2022 में हरतालिका तीज 30 अगस्त 2021, मंगलवार के दिन रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि के दिन मनाई जाएँगी. इसे गौरी तृतीया व्रत के नाम से भी जाना जाता है.

हरतालिका तीज कथा | Hartalika Teej 2022 Vrat katha

दक्ष की पुत्री अपने पिता के द्वारा किये जा रहे यज्ञ में अपने आराध्य शिव की उपेक्षा होने पर स्वयं को यज्ञ अग्नि से भस्म कर लिया था. बाद में आदिशक्ति मैना और हिमालय की तपस्या से खुश होकर उनके घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया था. जिनका नाम पार्वती रखा था. प्रचलित कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता हैं कि पुनर्जन्म की स्मृति उनके साथ थी. जिसके कारण बाल्यावस्था में ही पार्वती भगवान शंकर की आराधना और पूजा करने लगी थी.

भगवान शिव की आराधना करने से उनके पिता हिमालय बहुत दुखी थे क्योंकि वे पार्वती का विवाह भगवान विष्णु से कराना चाहते थे, लेकिन पार्वती भगवान शंकर से विवाह करना चाहती थी. जब एक बार पार्वती जंगल ने मिट्टी का शिवलिंग बनाकर भगवान की पूजा और तपस्या कर रही थी. इस तपस्या के दौरान पार्वती ने व्रत भी रखा था. जिससे भगवान शंकर प्रसन्न हुए और उन्होंने पार्वती से वरदान मांगने को कहा. पार्वती ने भगवान शिव से उनकी धर्म पत्नी बनने का वरदान माँगा, जिसे भगवान शिव ने सहर्ष स्वीकार कर लिया. जिसके कारण इस व्रत का नाम हरतालिका तीज पड़ा. जिसके कारण इस दिन कुवांरी कन्याएं पार्वती मां की तरह पूजा-पाठ कर अच्छे वर की कामना करती हैं.

हरतालिका तीज का महत्त्व (Hartalika Teej Significance)

व्रत की खास बात यह है कि, पूरे वर्ष लड़कियों और महिलाओं को इस व्रत का इन्तजार रहता हैं. यह व्रत महिलाओं के जीवन में बेहद ही विशेष महत्व रखता हैं. लड़कियां अच्छे पति की कामना और महिलाऐं अपने पति की दीर्घायु के लिए कुंवारी कन्या और सौभाग्यवती स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं.

इसे भी पढ़े : ‘छठ’ का प्रसाद और सेहत का बेजोड़ कनेक्शन, जानें यहां पर ?

हरतालिका तीज पूजन विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)

  • हरितालिका तीज के दिन महिलायें निर्जला व्रत रखती है.
  • हरतालिका तीज का पूजन प्रदोष काल अर्थात सायंकाल के समय करना चाहिए.
  • भगवान शिव और पार्वती के वरदान से यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन महिला सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं उन्हें सुहाग की आयु लम्बी होती हैं.
  • पूजन के लिए शिवलिंग की प्रतिमा मिट्टी अथवा बालू रेत की स्वयं हाथों से बनाना चाहिए.
  • इन सभी प्रतिमाओं को केल-पत्तो पर विराजमान करना चाहिए.
  • इन सभी के पश्चात विधिवत पूजन करके रात भर जागरण, भजन और हरतालिका तीज कथा का पाठ करना चाहिए.
  • रात्रि जागरण करके सुबह पूजा के बाद माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ायें. ककड़ी-हलवे का भोग लगाये और फिर उपवास तोड़े.
  • पूजन के पश्चात सभी सामग्री को नदी व कुंड में विसर्जित करना चाहिए

hartalika-teej-2022-mein-kab-hai

हरतालिका तीज पूजन के लिए सामग्री

  • गीली काली मिट्टी या बालू रेत, बेलपत्र, शमी पत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फल एवं फूल, अकांव का फूल, तुलसी, मंजरी, जनैव, नाडा़, वस्त्र, सभी प्रकार के फल एवं फूल पत्ते, श्रीफल, कलश, अबीर, चन्दन, घी-तेल, कपूर, कुमकुम, दीपक, फुलहरा (प्राकृतिक फूलों से सजा)
  • पंचामृत और अभिषेक के लिए घी, दही, शक्कर, दूध, शहद
  • पार्वती माता की सुहाग सामग्री
  • मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, बाजार में उपलब्ध सुहाग पुड़ा आदि.

हरतालिका तीज पूजन के दौरान मंत्र (Hartalika Teej Puja Mantra)

‘उमामहेश्वरायसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’

माता पार्वती के लिए मंत्र (Hartalika Teej Mantra)

ऊं उमाये नमः
ऊं पार्वत्यै नमः
ऊं जगद्धात्रयै नमः
ऊं जगत्प्रतिष्ठायै नमः
ऊं शांतिरूपिण्यै नमः
भगवान शिव के लिए मंत्र
ऊं शिवाये नमः
ऊं हराय नमः
ऊं महेश्वराय नमः
ऊं शम्भवे नमः
ऊं शूलपाणये नमः
ऊं पिनाकवृषे नमः
ऊं पिनाकवृषे नमः
ऊं पशुपतये नमः

हरतालिका तीज की शायरियां

सावन लाया है
तीज का त्यौहार
बुला रही है आपको
खुशियों की बहार

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

आया रे आया हरतालिका तीज का त्यौहार है आया
संग में खुशियां और प्यार है लाया
हरतालिका तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं

कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली, सावन जल्दी आयो रे
म्हारो दिल धड़क जाए, सावन जल्दी आयो रे
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्यौहार

बारिश की बूंदें इस सावन में
फैलाय चारों ओर हरियाली
ये हरतालिका का त्यौहार ले जाए
हर के आपकी सब परेशानी
हरतालिका तीज की बधाई

माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे
आपको हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

पेड़ों पर झूले
सावन की फुहार
मुबारक हो आपको
हरतालिका तीज का त्यौहार

हरतालिका तीज का त्यौहार है
गुंजियों की बहार है
पेड़ों पर पड़े है झूले
दिलो में सबके प्यार है
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

मदहोश कर देती है
हरतालिका तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर
जब झुलु में सखियों के साथ
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

तीज है उमंगो का त्यौहार
फूल खिले है बागों में बारिश की है फुहार
दिल से आप सब को हो मुबारक
प्यारा ये हरतालिका तीज का त्यौहार

इसे भी पढ़े :

  • दीपावली 2022 में कब है । Diwali 2022 Date In India
  • जितिया व्रत 2022 जानें ! जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व, तिथि, विधि और कथा
  • गणगौर पूजा 2022 में कब हैं – Gangaur Puja 2022 Mein Kab Hai

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
hartalika teej 2022 hartalika teej 2022 date in hindi hartalika teej 2022 mein kab hai हरतालिका तीज 2022 हरतालिका तीज व्रत कथा हरतालिका तीज व्रत कथा कब है हरतालिका तीज व्रत कथा की कहानी हरतालिका तीज व्रत कथा पूजा विधि हरतालिका तीज व्रत कथा हिंदी में
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Article2022 की न्यू मेहंदी डिजाइन – (2022 ke mehandi ke design)
Next Article Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज कर रही हैं तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 13 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 9 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 7 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.