Madhya PradeshNews

आंदोलन कर लौट रहा वाहन दुर्घटना का शिकार, सात लोग घायल

आरक्षण के समर्थन में भोपाल में आयोजित भीम आर्मी सेना के आंदोलन से लौट रहे नागदा के ग्रामीणों का वाहन रविवार रात को दुर्घटना का शिकार हो गया | जिसमें बागरी समाज के उन्हेल ब्लॉक अध्यक्ष की मौत हो गई l वहीं 07 लोग घायल हो गए | घायलों को उपचार के लिए देवास और इंदौर में भर्ती कराया गया |

मिली जानकारी के अनुसार नागदा तहसील के गांव हताई से बागरी समाज के कुछ लोग अपने निजी वाहन से भोपाल गए थे | भोपाल से आते समय देवास जिले में सोनकच्छ तहसील के समीप उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और पलटी खा गया | वाहन पलटी खाने से वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए |

जिन्हें उपचार के लिए देवास शासकीय अस्पताल ले जाया गया | जहां से दो रमेश बागरी वह किशन बागरी को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया | इंदौर में डॉक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया |

वही घायल रमेश बागरी का उपचार इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा है | अन्य घायल बालू बागरी, रमेश, आयुष व अन्य का उपचार देवास में चल रहा है |

सोमवार सुबह एमवाय अस्पताल में किशन का पीएम किया जाएगा | दोपहर को शव नागदा लाया जाएगा | मृतक किशन हमेशा समाज के काम में सक्रिय रहते थे | मृतक किशन बागरी समाज का उन्हेल कस्बे का अध्यक्ष

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status