NewsNagda

मदरसे की संपत्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11 घायल

नागदा न्यूज. शहर के एक मदरसे को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया और एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में 11 लोग घायल हो गए। इन में दो युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से 26 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें एक महिला शामिल है।

उक्त विवाद को लेकर 18 फरवरी 2021, गुरुवार रात को बड़ी संख्या में समाजन मंडी पुलिस थाने पर एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा को मजबूरन लठ उठाना पड़ा और जमीन पर फटकार सबको भगाया। पुलिस के मुताबिक जूना नागदा रोड पर मदरसे कि संपत्ति को लेकर मुिस्लम समाज के दो पक्षो में विवाद चल रहा है।

बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई के विरोध में नागदा पूर्ण रूप से रहा बंद

जिसको लेकर एक-दूसरे पक्ष ने बीते गुरुवार दोपहर को अपना-अपना ताला लगा दिया। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन रात में फिर विवाद हो गया मामला मारपीट पर पहुंच गया। पुलिस ने एक पक्ष के अफसाना बी की रिपोर्ट पर 16 लोग अब्बास अली, अमजद अली, अकबर अली, अफसर उर्फ मुन्ना, अरबाज अली, असफाक अली, अकबर शाह, मुबारिक शाह, मुन्ना शाह, राजा शाह, इबराहीम शाह, नाहरु शाह, बहादुर शाह, सलमान शाह, फकीर शाह व शब्बबो अली के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के अब्बास अली की रिपोर्ट पर मोहम्मद हुसैन, असलम, बशीर, बाबू शाह, राजा शाह, गोलू शाह, नासिर शाह, अरबाज, सलमान, इमरान के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सभी आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 294 व 506 में प्रकरण दर्ज किया है।

11 घायल 2 गंभीर

विवाद में 11 लोग घायल हुए। इन में दो आरोपी अब्बास व उसके भाई मुन्ना को गंभीर चोट आई है। अब्बास को सिर में व मुन्ना को हाथ में चोट लगी है। इन दोनों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय रैफर किया गया है। शेष 09 घायल अबरबाज, मुबारिक, अकबर, मोहम्मद, इमरान शाह, वसिम, अफसाना, वासिम, इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

nagda-news-two-parties-dispute-over-madrasas-property-11-injured
नागदा न्यूज : मदरसे की संपत्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11 घायल

लेटेस्ट नागदा न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए