गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी का नाक, कान और अंदरुनी अंग काटे, हालात गंभीर

नागदा। दहेज के लोभी पति ने धारधर हथियार से पत्नी का नाक, कान और अंदरुनी अंग काटकर घायल कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। प्राथिमिक उपचार के बाद महिला को उज्जैन रैफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी अनुसार विद्यानगर निवासी प्रकाश का विवाद बीते दिनों से पत्नी राधा से चल रहा था। विवाद दहेज के लिए किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर को विवाद इस कदर बढ़ गया कि, प्रकाश ने धारधार हथियार से राधा का नाक, कान और अंदरुनी अंग (वक्ष) काट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया।
इसे भी पढ़े : भू-मॉफिया डीके मीणा का अवैध फार्म हाउस प्रशासन ने किया ध्वस्त
मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिरलाग्राम व मंडी पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जनसेवा अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के चलते राधा को उज्जैन रैफर कर दिया गया। पीड़िता की हालात गंभीर बताई जा रही है।

मंडी टीआई श्यामचंद शर्मा ने बताया कि, उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दहेज के लिए हुए विवाद में प्रकाश नामक युवक ने पत्नी राधा बाई के उपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। प्रथम दृष्टया में 307 में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई है। सूचना मिली है कि आरोपी पैदल नागदा के समीपस्थ गांव की ओर भागे हैं।
गई।
Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।
| ♦ लेटेस्ट जानकारी के लिए हम से जुड़े ♦ |
| WhatsApp पर हमसे बात करें |
| WhatsApp पर जुड़े |
| TeleGram चैनल से जुड़े ➤ |
| Google News पर जुड़े |










