NagdaNews

बैरछा खरीदी केंद्र पर किसान ने हम्माल को पीटा, 5 घंटे खरीदी रही बंद

PROMOTED CONTENT

बैरछा खरीदी केंद्र पर किसान ने हम्माल को पीटा, 5 घंटे खरीदी रही बंद । Nagda News: Farmer beat Hammal at center for buying bercha

PROMOTED CONTENT

नागदा। समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी केंद्रों पर हो रही देरी से नाराज किसानों का गुस्सा पर फूटने लगा है। प्रत्येक दिन अलग-अलग केंद्र पर विवाद के समाचार सुनने को मिल रहे है। मंगलवार को गांव बैरछा के केंद्र पर हम्माल व किसानों के बीच विवाद हो गया।

जिससे गुस्साएं हम्मालों ने हड़ताल कर दी, मामला इतना बढ़ गया कि नागदा से पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद हम्मालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इधर किसानों की भीड़ बढ़ती व बारिश जैसा मौसम होने से शाम 5 :30 बजे प्रशासन का अमला गांव पहुंचा।

nagda-news-farmer-beat-hammal-at-center-for-buying-bercha
खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम आशुतोष गोस्वामी.

एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, तहसीलदार आशीष खरे, खाद्य विभाग के अधिकारी नागेश दायमा, खरीदी केंद्र प्रभारी रमेश विश्वकर्मा ने हम्मालों को समझाया, जिसके बाद हम्मालों ने हड़ताल समाप्त की और कार्य प्रारंभ किया। विवाद के चलते लगभग 5 घंटे तक खरीदी बंद रही। इधर पुलिस ने एक किसान व उसके दो भाई पर प्रकरण दर्ज किया है।

क्या था विवाद

PROMOTED CONTENT

पुलिस के मुताबिक खरीदी केंद्र पर दोपहर 1 बजे के दरमियान किसान हरिसिंह पिता शिवसिंह गुर्जर निवासी गांव निनावटखेड़ा का नंबर गेहूं तुलने का नंबर आया तो हम्माल मानसिंह बंजारा ने कहा कि ट्राॅली इधर मत लगाओ इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और किसान ने हम्माल मानसिंह के साथ मारपीट कर दी, इस दौरान किसान हरिसिंह के भाई नारायण व ईश्वर ने भी मारपीट करना प्रारंभ कर दी।

केंद्र प्रभारी व अन्य हम्मालों के बीच बचाव के बाद मारपीट तो बंद हो गई, लेकिन हम्मालों ने हड़ताल कर दी। पुलिस ने हम्माल की रिपोर्ट पर तीनों भाईयों के खिलाफ भादवी की धारा 323, 294 व 506 में प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े :

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status