Nagda

किसान कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाली

PROMOTED CONTENT

Nagda News. केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून बिल के विरोध में रविवार को शहर में कांग्रेस के एक गुट द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई। रैली मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बसंत मालपानी के नेत्तृव में निकाली गई। रैली मुख्य मार्ग से होती हुई एसडीएम कार्यालय पर पहुंची।

PROMOTED CONTENT

nagda-news-congress-takes-out-tractor-rally-against-kisan-agriculture-bill
ट्रैक्टर रैली में शामिल कांग्रेसजन।

यहां पर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार आर.के. गुहा को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से उक्त बिल को वापस लेने की मांग कि गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मालपानी ने कहा कि यह बिल किसानों, व्यापारियों व आम वर्ग के लिये भविष्य में काफी हानिकारक होगा।

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

इस बिल से केवल देश के उद्योगपतियों को ही लाभ होगा। मोदी सरकार लगातार शासकीय उपक्रमों का निजीकरण कर बड़े उद्योपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। इस बिल के कारण देश के संपूर्ण किसानों में आक्रोश है और यही कारण है।

PROMOTED CONTENT

विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमल आर्य, जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रभानसिंह चंदेल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हर्षद शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विरेन्द्र मालपानी, महिदपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला युवा कांग्रेस महासचिव श्रवण सोलंकी, रामकिशोर भाटी, आरिफ खान, नागदा-खाचरौद विधानसभा भाराछासं अध्यक्ष आसिफ शेख, कमल सूर्यवंशी आदि ने संबोधित किया। ट्रैक्टर रैली में गोपीलाल आंजना, रामसिंह आंजना, इंदर आंजना, कमल आंजना, दिनेश आंजना, धर्मेंद्र वाघेला, छगन भानोपिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Nagda News. विद्या नगर में पत्नी पर प्राणघात हमला करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status