Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - बर्तन पर लगे जले हुए जिद्दी दाग को हटाने के तरीके
News 0 Views

बर्तन पर लगे जले हुए जिद्दी दाग को हटाने के तरीके

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
how-to-remove-tough-stains-on-utensils

Table of Contents

Toggle
  • 1. बेकिंग सोडा
  • 2. नींबू का रस
  • 3. सिरका/विनेगर
  • 4. टमाटर का सॉस
  • 5. कोको कोला
  • 6. राख़ और रेत
  • 7. बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट
  • 8. प्याज
  • 9. टूथपेस्ट
  • 10. नमक
  • 11. नींबू, नमक और विमलिक्विड
  • 12. आग
  • 13. गोबर और मिट्टी

बर्तन पर लगे जले हुए जिद्दी दाग को हटाने के तरीके । how to remove tough stains on utensils

स्वादिष्ट भोजन बनाते समय बर्तनों का गंदा होना स्वाभाविक है. लेकिन कई बार कुछ चीजें पकाते समय बर्तनों पर जो दाग लग जाते हैं, वे आसानी से नहीं निकलते. जिसे धोने में हर महिला के पसीने छूट जाते है. खासकर जब खाना जल जाए या बर्तन में नीचे चिपक जाए तो यह दाग बहुत जिद्दी हो जाते हैं. और यह दाग बिलकुल भी आसानी से नहीं निकलते. इतना ही नहीं जले हुए दाग आपके बर्तन की सुंदरता और स्वच्छता दोनों कम कर देते हैं.

how-to-remove-tough-stains-on-utensils

हालांकि कुछ घरेलू उपाय हैं जिनका प्रयोग कर इन जिद्दी दागो को बहुत ही आसानी से हटाया जा सकता है. और आज हम बर्तनों पर लगे हुए जिद्दी दागो को छुड़ाने के 13 घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं. दोस्तों हमें पूर्ण आशा है कि इन उपायों को आजमाने के बाद आपको इन जिद्दी दागो से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा और आपके पुराने बर्तन भी किसी नए बर्तन की तरह चमकने लगेंगे.

1. बेकिंग सोडा

how-to-remove-tough-stains-on-utensils

बर्तन की जली हुई जगह पर आप बेकिंग सोडा छिड़क दें. दाग जीतने गहरे हो उतना ज्यादा सोडा का इस्तेमाल करें और उसमें पर्याप्त पानी डालकर 15 मिनट के लिए उबलने दें. यदि आवश्यकता पड़े तो करीब एक घंटे बाद इसे फिर उबाल लें. उबलने के बाद जब यह पानी ठंडा हो जाएगा तब उसे फेंक दें. दोस्तों आपकों दिखाई देगा कि, पानी के साथ जले हुए दाग भी ऊपर उठ चुके हैं.

2. नींबू का रस

जले हुए बर्तन में पानी भर कर गैस पर रख दें. और इस पानी में नींबू को निचोड़ कर उसका रस डाल दें. जिसके बाद धीमी आंच पर इसे एक दो मिनट के लिए उबलने दें. जैसे ही पानी उबलने लगेगा आप देखेंगे कि काले जले हुए हिस्से पानी के साथ ऊपर तैर रहे हैं. अब आप पानी को फेंक दें. यदि जरूरत महसूस हो तो स्क्रबर और नींबू के छिलके की मदद से जले हुए हिस्से को रगड़ लें. ऐसा करने से काले निशान हट जाते हैं. और बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगते हैं.

3. सिरका/विनेगर

जिस भी बर्तन में दाग लगे हो उसमें सिरका डालें और थोड़ा पानी मिलाकर गैस पर गरम कर लें. फिर बर्तन माजने वाले ब्रश की सहायता से रगड़ लें. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि जले हुए निशान अपने आप ही हल्के होकर निकल गए है.

4. टमाटर का सॉस

बहुत से लोग नहीं जानते है कि टमाटर के सॉस में मौजूद एसिड जले हुए दाग को हटाने में मदद कर सकता है. इसलिए यदि आप अपने बर्तन से जले हुए दाग हटाना चाहते हैं तो उस हिस्से पर गाढ़ा टमाटर सॉस डालें. और इस बर्तन को रात भर ऐसे ही रहने दें. सुबह उठने के बाद इसे स्क्रबर की सहायता से हल्के हाथों से रगड़ें. जिद्दी दाग अपने आप गायब हो जाएंगे.

5. कोको कोला

बर्तनों से दाग हटाने के लिए कोको कोला एक कारगर नुस्खा है. यदि आप बर्तन से जले हुए दाग हटाना चाहती हैं तो उसमें कोको कोला भर कर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. कुछ घंटों बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़ लें और साफ पानी से धो लें. आपकों फर्क साफ दिखाई देगा कि, बर्तन पहले जैसा सुंदर हो गया है.

6. राख़ और रेत

पुराने जमाने में माँ और दादी राख़ में रेत मिलाकर इन जले हुए दागो को आसानी से हटा देती थी. आप भी इस तरीके को आजमाकर बर्तनों से जिद्दी दाग हटा सकती हैं.

7. बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट

बर्तनों की जली हुई सतह पर थोड़ा सा डिशवाशर छिड़कें और बर्तन में गरम पानी भर दें. जब यह पानी ठंडा हो जाए तब ब्रश की मदद से बर्तन को रगड़ लें.

8. प्याज

बर्तन और धूपदान के जले हुए दागो को कम करने के लिए प्याज आपकी सहायता कर सकता है. एक मीडियम साइज का प्याज लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब जले हुए बर्तन में पानी भरे और इसमें प्याज के टुकड़े मिला दें. पानी को एक मिनट उबालें और फिर गैस बंद कर दें. अब बर्तन को इसी स्थिति में आधा घंटे के लिए छोड़ दें. यदि दाग ज्यादा गहरे हैं तो इसे एक घंटा रख दें. अब स्क्रबर पर थोड़ा सा विम जेल डालें और उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। दाग पलभर में साफ हो जाएगा.

9. टूथपेस्ट

सबसे पहले जले हुए बर्तन को साफ पानी से धो लें. जिसके बाद जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट लगाएँ और इस स्थिति में बर्तन को कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. जले हुए हिस्से को चम्मच लेकर रगड़ लें. यदि जरूरत हो तो स्क्रबर से भी रगड़ लें। फिर इसे साफ पानी से धोएँ.

10. नमक

बहुत से लोग नहीं जानते कि नमक बर्तनों से जले हुए दाग हटाने में बेहद ही कारगर है. जली हुई कड़ाही या बर्तन में पानी भरें और इसमें नमक डालकर दो से तीन मिनट तक उबाल लें. ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से साफ कर लें.

11. नींबू, नमक और विमलिक्विड

how-to-remove-tough-stains-on-utensils

जले हुए दाग हटाने के लिए किसी बर्तन में पानी डालें उसमें नींबू, नमक,बेकिंग सोडा और विमलिक्विड मिलाएँ. जिसके बाद जो बर्तन जला है उसे इस पानी में डुबोएं फिर थोड़ी देर बाद इसे किसी दूसरी जगह कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे स्क्रब से रगड़े.

12. आग

जब कोई बर्तन जल जाए तब उसे थोड़ी देर के लिए गैस पर रखें और फिर उसे चिमटे की मदद से पकड़ें. जिसके बाद दाग वाली जगह को चम्मच की मदद से रगड़ें. आपकों दिखाई देगा कि, जला हुआ हिस्सा बहुत ही आसानी से निकल जाएगा.

13. गोबर और मिट्टी

आजकल कोई भी लड़की गोबर को नहीं छूती है. लेकिन पुराने समय में माँ और दादी बर्तनों से या धूप दान से जले हुए दाग हटाने के लिए गोबर और मिट्टी का प्रयोग करते थे. क्योंकि डिटर्जेंट के ज्यादा उपयोग करने से हाथ खुरदुरे हो जाते हैं वही अगर गोबर और मिट्टी का प्रयोग किया जाए तो हाथ नरम ही रहते हैं. आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई ही एक नुस्खा आज़माकर अपने बर्तनों को फिर से नया जैसा बना सकती हैं.

इसे भी पढ़े :

  • Breakfast में बनाइये आलू सेवई की कटलेट | Aalu Sevayi Cutlet Recipe
  • नाश्ते में बनाएं हेल्दी लौकी का चीला । lauki ka cheela kaise banaye

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
how to remove hard stains from utensils how to remove tough oil stains from utensils how to remove tough stains from aluminium utensils how to remove tough stains from utensils
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 2 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 2 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 0 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

petrol price today
News 0 Views

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate
News 0 Views

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

Gold Price Today India 2026 ₹72000 vs ₹161000 comparison
Education 0 Views

Gold Price Today 2026: आज का सोने का भाव ₹72K या ₹1.61L?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

23/04/2026
नवोदय रिजल्ट 2026

नवोदय रिजल्ट 2026: परीक्षा, चयन और तैयारी गाइड

18/03/2026
Ekadashi Vrat 2026

निर्जला एकादशी 2026: 1 दिन का व्रत = 24 एकादशी का फल | पूरी विधि और महत्व

18/03/2026
आज का पंचांग

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल

18/03/2026
एलपीजी गैस सिलेंडर

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

17/03/2026
lpg gas price today

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

17/03/2026
petrol price today

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

17/03/2026
Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

17/03/2026
Gold Price Today India 2026 ₹72000 vs ₹161000 comparison

Gold Price Today 2026: आज का सोने का भाव ₹72K या ₹1.61L?

17/03/2026
Dasha Mata ki Kahani

 Dasha Mata ki Kahani 2026: राजा नल और रानी दमयंती की कथा और १०१+ पूजन नियम (Mega Guide)

13/03/2026
Takie ke niche laung rakhne se kya hota hai

Takie ke niche laung rakhne se kya hota hai: १०१+ जादुई फायदे और वैज्ञानिक सच (10,000+ Words Guide)

19/02/2026
about-human-psychology-in-hindi

About Human Psychology in Hindi: मन के रहस्यों का 10,000+ शब्दों का महा-कोश (Edition 2026)

19/02/2026
Must Read
Thakur Prasad Calendar July 2026

Thakur Prasad Calendar July 2026: देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा & विवाह मुहूर्त

26/12/2025
Thakur Prasad Calendar April 2026

Thakur Prasad Calendar April 2026: अक्षय तृतीया, विवाह मुहूर्त & राशिफल

26/12/2025
kapoor-khane-se-kya-hota-hai

कपूर खाने से क्या होता – कपूर खाने के फायदे और नुक्सान

10/03/2024
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

23/04/2026
Ekadashi Vrat 2026

निर्जला एकादशी 2026: 1 दिन का व्रत = 24 एकादशी का फल | पूरी विधि और महत्व

18/03/2026
एलपीजी गैस सिलेंडर

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

17/03/2026
लाला रामस्वरूप कैलेंडर २०२६

 लाला रामस्वरूप कैलेंडर २०२६: पंचांग के २७ नक्षत्र और त्यौहारों का वैज्ञानिक विश्लेषण (10,000+ Words Guide)

19/02/2026
Nepal me shadi ke liye ladkiya

Nepal me shadi ke liye ladkiya: 2026 के नए नियम, कानूनी प्रक्रिया और संस्कृति

30/01/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.