Close Menu
News Mug | हिंदी समाचार, सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेटNews Mug | हिंदी समाचार, सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेट
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug | हिंदी समाचार, सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेट
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News Mug | हिंदी समाचार, सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेटNews Mug | हिंदी समाचार, सरकारी योजनाएं और ताज़ा अपडेट
Home - News - दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार | Home Remedies For Teeth Pain in hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार | Home Remedies For Teeth Pain in hindi

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
daant-dard-tooth-pain-ke-gharelu-upchar-in-hindi

दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार व कारण (Teeth pain or Toothache home Remedies, reason in hindi) 

दांतों में दर्द की परेशानी किसी भी इंसान को हो सकती है और इसलिए इनका सही से ख्याल रखना काफी जरूरी होता है, ताकि इससे जुड़ी समस्या से बचा जा सके और इन्हें सेहतमंद रखा जा सके. वर्तमान समय में दांतों की परेशानी होना आम है. हालांकि इनमें होने वाले दर्द को घरेलू उपचारों की सहायता से ठीक किया जा सकता हैं.

daant-dard-tooth-pain-ke-gharelu-upchar-in-hindi

दाँतो के दर्द के बारें में पूरी जानकारी

दो प्रकार का होता है दांतों का दर्द (Two Types Of Tooth Pain) –

आमतौर पर दांतों का दर्द दो प्रकार का होता है जिनमें से एक काफी तीव्र दांत दर्द (Sharp tooth pain) होता है और दूसरा सुस्त दांत दर्द (Dull tooth pain) होता है. तीव्र प्रकार का दर्द अक्सर हल्का होता है और एकदम से निकलता है. इतना ही नहीं यह दर्द तब होता है, जब आप कुछ खा रहे होते हैं या फिर कुछ बोल रहे होते हैं. वहीं सुस्त प्रकार का दर्द थोड़ा घातक होता है और ये दर्द गर्म भोजन खाने या कोई गर्म चीज पीने से होता है. इस प्रकार का दर्द धीरे धीरे शुरू होता है और लंबे समय तक इंसान को परेशान करता है.

दांतों में दर्द होने के कारण (Reason of Teeth Pain) –

कैविटी (कीड़े लगने के कारण) –

कैविटी की परेशानी होने से दांतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है और इसके कारण दांतों में काफी तेज दर्द होता है. इसलिए कैविटी होने पर तुरंत चिकित्सक से इसका इलाज करवाने की सलाह दी जाती है, ताकि समय रहते ही इसको ठीक किया जा सकें और दांतों के दर्द को होने से रोका जा सके.

जड़ों का कमजोर होना –

गलत तरीके से तेजी से दांतों को ब्रश करने से इनकी जड़े कमजोर पड़ जाती हैं जिसके कारण इनमें कुछ समय बाद दर्द भी होने लगता है. इसलिए जो लोग गलत तरीके से अपने दांतों की सफाई करते हैं उन्हें इनमें दर्द होने की समस्या होने का खतरा अधिक बना रहता है

सही से देखभाल नहीं करना-

जो लोग अपने दांतों का सही से ध्यान नहीं रखते हैं उनको भी इनमें दर्द होने की समस्या हो जाती है. इसलिए इनका ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है. इसके अलावा दांतों में साइनस का इन्फेक्शन होने पर भी इनमें दर्द होने की संभावना रहती हैं.

दांतों का टूटना-

दांत जब थोड़ा थोड़ा टूटने लगते हैं, तो इनमें दर्द होने लगता है  और दांत या इनकी जड़ों में फ्रैक्चर होने से भी इनमें दर्द होने लगता है.

दांतों का दर्द भगाने के घरेलू उपचार (Home Remedy For Teeth Pain) –

लौंग का तेल (Clove Oil) –

लौंग का तेल दांतों के दर्द दूर करने में बेहद ही प्रभावी होता है और इसलिए हर कोई दांतों में दर्द होने की समस्या पर इस तेल का इस्तेमाल करने की सलाह देता है. बाजार में यह तेल आसानी से मिल जाता है. इस तेल की कुछ बूंदें रुई में डालकर, रुई को दर्द वाली जगह पर कुछ देर तक रखना होगा. और ऐसा करते ही कुछ समय बाद आपका ये दर्द सही हो जाएगा.

अदरक और लाल मिर्च (Ginger-Cayenne Paste) –

अदरक और लाल मिर्च का मिश्रण बनाकर अगर दांतों पर लगाया जाए, तो इस दर्द से राहत मिल सकती है. अदरक और लाल मिर्च का मिश्रण बनाने के लिए आप इन दोनों चीजों को एक ही मात्रा में ले लें और उसमें पानी मिला दे. फिर रुई की मदद से इस मिश्रण को दांतों पर लगा लें और कुछ देर तक लगे रहने दें.

लाल मिर्च के अंदर कैपस्केनी नाम रासायनिक घटक पाया जाता है जो कि दर्द को खत्म करता है. वहीं आप चाहें तो इन दोनों चीजों को अलग-अलग भी लगा सकते हैं.    

हाइड्रोजन पराक्साइड (Hydrogen Peroxide) –

दांतों में दर्द होने पर आप हाइड्रोजन पराक्साइड का इस्तेमाल भी इस दर्द को भगाने के लिए कर सकते हैं. आपको बस तीन प्रतिशत हाइड्रोजन पराक्साइड को अपने मुंह में कुछ देर के लिए रखना होगा. थोड़ी देर बाद इसे मुंह से निकाल दे और साफ पानी से कुल्ला कर लें.

बर्फ –

आपकों जानकर हैरानी होगी कि, बर्फ की सहायता से भी इस दर्द से निजात पाई जा सकती हैं. आपको बस एक बर्फ प्लास्टिक के थैले में डालनी होगा और इस थैले को किसी साफ कपड़े के अंदर लपेट कर अपने दांतों पर रखना होगा. कोशिश करें की आप इसे 15 मिनट तक अपने दांतों पर रख सकें. वहीं यदि आप बर्फ को दर्द वाले दांत पर नहीं रखना चाहते हैं, तो आप इसे अपने गालों के उस हिस्से पर रख दें, जिसके नीचे आपका वो दांत जिसमें दर्द हो रहा है.

इसके अलावा आप अपनी अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच में बर्फ को रगड़ कर भी इस दर्द से राहत पा सकते हैं. कहा जाता है कि हथेली में बर्फ रगड़ने से उंगलियों की नसें दिमाग में ठंडा संकेत भेजती हैं जिसके चलते दिमाग तक आपके दांत के दर्द के संकेत नहीं पहुंच पाते हैं.

लहसुन –

लहसुन का प्रयोग भी कई लोगों द्वारा इस पीड़ा को भगाने के लिए किया जाता है. इसलिए अगर आपके दांत में दर्द है तो आप लहसुन को चबा लें क्योंकि इसके अंदर एलिसिन (allicin) होता है जो कि प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है और ये दर्द को खत्म कर देता है.

प्याज-

प्याज के अंदर रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो कि मुंह में मौजूदा जीवाणु को खत्म करता है और दांतों के दर्द से भी राहत देता है. इसलिए जिन लोगों को इनमें दर्द की परेशानी रहती है वो कच्चे प्याज का सेवन कर इस दर्द को खत्म कर सकते हैं.

हल्दी का पाउडर-

दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको हल्दी का पेस्ट तैयार करके, अपने दांतों पर लगाना होगा. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको लाभकारी हल्दी के पाउडर में पानी या फिर शहद को मिलाना होगा, फिर इस पेस्ट को रुई की सहायता से उस दांत पर लगा लें जिसमें आपको दर्द हो रहा है.

नमकीन पानी –

नमकीन पानी से कुल्ला करने से भी इस दर्द से आराम पाया जा सकता है, इसलिए आप खाना खाने के बाद इस पानी से कुल्ला जरूर करें, ताकि मुंह में मौजूदा जीवाणु खत्म हो सके और आपको दांतों के दर्द से निजात मिल सके.

पुदीने की चाय (Peppermint Tea) –

पुदीने की चाय भी इस दर्द को सही करने में फायदेमंद सिद्ध होती है और इसको पीने से इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बस पुदीने की कुछ सूखी हुई पत्तियां लेनी होंगी और उनको गर्म पानी में 20 मिनट का उबालना होगा.

20 मिनट तक इसे उबालने के बाद गैस बंद करके इस पानी को ठंडा कर लें. वहीं जब पुदीने का पानी ठंडा हो जाए, तो आप इस पानी का एक घुट ले लें और कुछ देर तक इसके पानी को मुंह में ही रखें. कुछ समय बाद आप इस पानी को मुंह से निकाल दें या फिर इस पानी को पी लें. कुछ दिनों तक ये प्रक्रिया करने से आपका दर्द ठीक हो जाएगा.

वेनीला सत्र (Vanilla extract) –

 वेनीला सत्र को दांतों पर लगाकर इस दर्द को गायब किया जा सकता है. आपको बस कुछ बूंदें वेनीला सत्र की अपने दांतों पर रुई की मदद से लगानी होगी और कुछ समय तक रूई को उस दांत पर रखना होगा जिसमें दर्द हो रहा है. दरअसल वेनीला सत्र में अल्कोहल होता है जो कि दर्द को कम करने का काम करती है.

इन चीजों का रखें ध्यान (Precaution) –

  • दांतों में दर्द होने पर अक्सर लोग दिन में अधिक बार ब्रश करने लगते हैं, जो कि गलत होता है, क्योंकि अधिक ब्रश करने से इनपर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ में ही इनमें होने वाला दर्द और बढ़ जाता है.
  • कैविटी होने पर आप तुंरत डॉक्टर से इसका इलाज करवा लें, क्योंकि अधिकतर बार कैविटी के कारण ही इनमें दर्द होता है. वहीं अगर वक्त रहते कैविटी को सही नहीं करवाया जाता है, तो दांत निकालने की नौबत भी आ जाती है.
  • मीठी चीज का सेवन अधिक करने से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है और इनमें दर्द भी होने लगाता है. इसलिए ज्यादा मीठी चीज का सेवन करने से आप बचें और इसमें दर्द होने के दौरान मीठा बिल्कुल ना खाएं. सोडा भी दांतों के लिए हानिकारक होता है, इसलिए आप उन चीजों का सेवन भी ना करें, जिनमें सोडा होता है.

दांतो की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • समय समय पर अपने दांतों की जांच अगर डॉक्टर से करवाई जाए, तो इनको सेहतमंद रखा जा सकता है और इनमें दर्द होने की समस्या को भी रोका जा सकता है. दिन में दो बार ब्रश करने से ये साफ रहते हैं और इनमें दर्द की समस्या भी नहीं होती है..
  • दांतों को साफ करने के लिए केवल अच्छे ब्रश का ही प्रयोग करें, क्योंकि घटिया ब्रश से दांतों को साफ करने से इनको नुकसान पहुंचता हैं. साथ में ही इनको साफ करने वाले धागे का प्रयोग भी जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसकी मदद से दांतों से पट्टिका (plaque) अच्छे से निकल जाता हैं.

ऊपर बताए गए उपचारों का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपके दांत का दर्द ठीक नहीं होता है, तो आप डॉक्टर से अपने दांतों की जांच जरूर करवाएं, क्योंकि दांतों का दर्द किसी खतरनाक बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

अन्य पढ़े :

  • दांतों की सफाई के घरेलू नुस्खे | Teeth Cleaning Tips At Home 
  • गर्दन के काले दाग धब्‍बों को ऐसे हटाएं
  • आंखों में पानी आना कैसे रोके? Watery Eyes Treatment At Home 

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
home remedies for dental pain in hindi home remedies for teeth pain in hindi दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleXiaomi Mi 11 Lite से लेकर Samsung Galaxy M32 तक, जल्द लॉन्च होने वाले हैं
Next Article कसूरी मेथी के लाभ उपयोग व नुकसान | Kasoori Methi benefits uses and side effects in hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Voter ID Card Online Apply 2026
News 0 Views

Voter ID Card Online Apply 2026: 7 करोड़ Form 6 डेटा विवाद के बाद अब सुरक्षित! जानें आवेदन व e-EPIC डाउनलोड

GTA 6 Game Download Free
News Updated:21/11/20265 Views

GTA 6 Game Download Free: क्या सच में फ्री मिल रहा है गेम? 5 सस्ते तरीके, Mobile APK स्कैम व असली सच्चाई

PF Withdrawal Online 2026
News 3 Views

PF Withdrawal Online 2026: बिना चेक अपलोड 72 घंटे में ₹5 लाख निकालें! EPFO नया नियम व स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

GTA 6 Release Date India
News 2 Views

GTA 6 Release Date India: आज रात 12 बजे लॉन्च! ₹5,999 कीमत, Blinkit 10-मिनट डिलीवरी व 212GB साइज जानें

CBSE Date Sheet 2027 Class 10 और Class 12 बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल व PDF डाउनलोड
News 7 Views

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 16 फरवरी से परीक्षा, Practical डेट व PDF डाउनलोड लिंक

IND vs NZ Test Series 2026
News 3 Views

IND vs NZ Test Series 2026: 19 नवंबर से पहला टेस्ट, सुबह 3:30 बजे मैच – देखें शेड्यूल व प्लेइंग 11

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Voter ID Card Online Apply 2026

Voter ID Card Online Apply 2026: 7 करोड़ Form 6 डेटा विवाद के बाद अब सुरक्षित! जानें आवेदन व e-EPIC डाउनलोड

24/11/2026
Guru Nanak Jayanti 2026

Guru Nanak Jayanti 2026: 24 नवंबर को 557वां प्रकाश पर्व, कल इन राज्यों में Bank Holiday व 15 बेस्ट शुभकामनाएं

24/11/2026
KL Rahul Test Century 2026

KL Rahul Test Century 2026: 136 रन बनाकर रचा इतिहास! SENA देशों में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर

23/11/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

22/11/2026
GTA 6 Game Download Free

GTA 6 Game Download Free: क्या सच में फ्री मिल रहा है गेम? 5 सस्ते तरीके, Mobile APK स्कैम व असली सच्चाई

21/11/2026
PF Withdrawal Online 2026

PF Withdrawal Online 2026: बिना चेक अपलोड 72 घंटे में ₹5 लाख निकालें! EPFO नया नियम व स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

19/11/2026
Aadhaar Card Free Update 2026

Aadhaar Card Free Update 2026: 31 दिसंबर आखिरी तारीख! घर बैठे फ्री में Email ID और डॉक्यूमेंट अपडेट करें

19/11/2026
GTA 6 Release Date India

GTA 6 Release Date India: आज रात 12 बजे लॉन्च! ₹5,999 कीमत, Blinkit 10-मिनट डिलीवरी व 212GB साइज जानें

19/11/2026
CBSE Date Sheet 2027 Class 10 और Class 12 बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल व PDF डाउनलोड

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 16 फरवरी से परीक्षा, Practical डेट व PDF डाउनलोड लिंक

18/11/2026
MS Dhoni IPL Retirement 2026

MS Dhoni IPL Retirement 2026: 5 बड़ी बातें, CSK के नए मेंटर बने थाला, 278 मैचों का पूरा रिकॉर्ड देखें

18/11/2026
PAN 2.0 Apply Online 2026

PAN 2.0 Apply Online 2026: घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें नया QR Code वाला पैन कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

17/11/2026
Kartik Purnima 2026

Kartik Purnima 2026: 23 या 24 नवंबर? जानें स्नान-दान शुभ मुहूर्त, देव दीपावली व पूजा विधि

17/11/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

About Us · Contact Us · Privacy Policy · Terms & Conditions