Newsसेहत

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र | ब्लड प्रेशर कम करने का चमत्कारिक मंत्र – Blood Pressure Kam Karne Ka Mantra

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र | ब्लड प्रेशर कम करने का चमत्कारिक मंत्र – Blood Pressure Kam Karne Ka Mantra

हिंदू धर्म में सदियों से मंत्रोच्चार कर असाध्य रोगों का उपचार किया जाता रहा है। वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर एक आम बीमारी हो चुकी है। इस रोग से हर आयु वर्ग का इंसान परेशान है, लेकिन क्या ऐसा कोई मंत्र है जिसके द्वारा ब्लड प्रेशर को कम या सुचारू किया जा सकता है। जी हां, हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर, किसी मंत्र के द्वारा ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। यह बात बिल्कुल सत्य है। उक्त मंत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आज हम रोचक पोस्ट के जरिए आपकों देने वाले है।

इतना ही नहीं दोस्तों एक रिसर्च की मानें तो यह बात साबित हो चुकी है कि, किसी चमत्कारिक मंत्र के द्वारा ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। पोस्ट के जरिए आज हम सनातन संस्कृति का एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे हैं जिसका जाप करने से ब्लड प्रेशर बहुत जल्द ही कंट्रोल हो सकता है। जब भी ब्लड प्रेशर हाई या लो होता है तो इसमें हमारा मानसिक संतुलन ही बिगड़ता है। घबराहट होती है, बेचैनी होती है।

यह सब मंत्रों के द्वारा व ध्यान मुद्रा के जरिए बेहद ही सरलता से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए, पोस्ट के जरिए जानते हैं ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र कौन सा है, ऐसा क्या चमत्कार है उस मंत्र में

blood-pressure-kam-karne-ka-mantra
Blood Pressure Kam Karne Ka Mantra

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र

दोस्तों आपकों यह बात जानकर हैरानी होगी कि, एक शोध में यह साबित हुआ है कि मंत्र के द्वारा ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। संस्कृत भाषा अथवा संस्कृत के सनातन मंत्रों पर दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा भी रिसर्च कर रहा है।

हाल ही की बात करें तो, भारत के मध्य प्रदेश मेडिकल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. शर्मा ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र बहुत ही चमत्कारिक है। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र के द्वारा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह बात केवल उन्होंने स्पष्ट ही नहीं बल्कि 1995 में उन्होंने इस बात पर बड़ी रिसर्च भी की। डॉ शर्मा  ने यह भी बताया कि गायत्री मंत्र के जाप से हृदय के सभी रोग एवं मानसिक रोग शीघ्र ही दूर होने लगते हैं। आइए, जानते हैं ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र कैसे जपना है।

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए गायत्री मंत्र

प्रतिदिन नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से ब्लड प्रेशर और मानसिक रोगों से निजात पाई जा सकती है। पौराणिक काल में इसी पद्धति का अनुसरण ऋषि मुनियों द्वारा किया जाता था। जहां विज्ञान अथवा डॉक्टर नहीं पहुंच सकते वहां सनातन संस्कृति हजारों करोड़ों साल पहले ही पहुंच चुकी है।

डॉ शर्मा के मुताबिक लंबी-लंबी स्वास लेते हुए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इस प्रक्रिया को काफी लंबे समय तक दोहराना चाहिए। यह मानसिक संतुलन को भी बनाने में बहुत मददगार है।

इन्हें भी देखें- 👇

Click- 1000+ Amazing Facts in Hindi |

Click- घबराहट और डर खत्म करने का मंत्र | 

Click- नमामि शमीशान निर्वाण रूपं : शिव रुद्राष्टकम | 

Click- रोगनाशक मंत्र : रोगों को दूर करने के लिए मंत्र | 

Click- लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2023 Free Download

ब्लड प्रेशर कम करने के अन्य मंत्र

दोस्तों यदि आपके दिमाग में प्रश्न आ रहा है कि, ब्लड प्रेशर को कम करने का मंत्र किस प्रकार सार्थक होगा, तो इससे संबंधित जानकारी भी हम आपकों पोस्ट के भीतर देने जा रहे हैं। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के उपाय हैं, ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योग एवं ध्यान भी बेहद ही मददगार है।

इसके अलावा सनातन संस्कृति में विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए मंत्रों का सहारा भी लिया जाता था। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए निम्न मंत्रों का जाप किया जा सकता है।

 

ॐ श्री धन्वन्तरये नमः रोगं नाशय नाशय।।

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

ॐ श्री अमृतसंजीवन्यै नमः

 

इन्हें भी देखें- 👇

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status