Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Bihar News - हरिराम बाबा मैरवा धाम की कहानी । Mairwa Dham Siwan
Bihar News 3 Views

हरिराम बाबा मैरवा धाम की कहानी । Mairwa Dham Siwan

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
Mairwa-hariram-baba-ki-kahani

हरिराम बाबा मैरवा धाम की कहानी । Mairwa Dham Siwan । Mairwa Hariram Baba ki Kahani (श्री हरिराम ब्रह्म स्थान, मैरवा सीवान)

यदि आप भूत-प्रेत की पीढ़ा से परेशान हैं तो आपकों एक बार बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे श्री हरिराम ब्रह्म स्थान, मैरवा सीवान पर जाकर एक बार दर्शन अवश्य करना चाहिए. कारण मंदिर भूत-प्रेत से मुक्ति दिलवाए जाने के लिए पूरे विश्व में विख्यात है. मंदिर की कहानी के गर्भ में जाकर देखें तो आपकों आश्चर्य चकित कर देने वाले तथ्य और बातें पता चलेगी. बिहार राज्य के सीवान जिले से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित मैरवा धाम बिहार और उत्तर प्रदेशवासियों की आस्था का केंद्र है. यहां लोग श्री हरिराम ब्रह्म से अपनी पीढ़ा बताते है और बाबा कुछ ही समय में उन्हें परेशानियों से मुक्त कर देते हैं. चलिए पोस्ट के जरिए हम हरिराम बाबा मैरवा धाम की कहानी को जानें…………

 Mairwa-hariram-baba-ki-kahani

हरिराम बाबा मैरवा धाम की कहानी । Marwa Hariram Baba ki Kahani

मैरवा एक ऐसा प्राचीन नगर है, जो वर्तमान समय में ‘हरिराम ब्रम्ह धाम’ मंदिर के नाम से जाना जाता है. प्राचीन किवदंती है कि, हरिराम ब्रम्हा भगवान शिव का अवतार थे. वह एक बेहद ही चमत्कारी ब्राम्हणदेवता थे. हरिराम ब्रम्ह का जन्म 1671 तथा मृत्यु 1909 के बीच माना जाता है. वह चरवाहे के रूप में मैरवा में विचरण करते थे.

यह वह समय था जब मैरवा में राजा कनक शाही का राज्य हुआ करता था. लोगों के बीच मान्यता है कि, हरिराम ब्रम्हा के पास एक दुधारू भैंस और दो श्वान (कुत्ता) थे. वह असीमित मात्रा में दूध देती थी. खास बात यह थी कि, दूध चीनी से भी मीठा था. हरिराम के भैंस की खबर एक दिन राजमहल में पहुंची, तो राजा के मंत्रियों ने उस दुधारू भैंस को बलपूर्वक राजा के महल मे लाकर बांध दिया.

 Mairwa-hariram-baba-ki-kahani

हरिराम ब्रम्हा उसी भैंस का दूध पीते थे और अन्य प्रकार का भोजन ग्रहण नहीं करते थे. जब भैंस महल परिसर मे आ गई तब हरिराम ब्रम्हा ने क्रोध में आकर एक यज्ञ किया. इस दौरान हरिराम के दोनों श्वान भी उनके साथ यज्ञ कुंड के समीप बैठे रहे. करीब 21 दिनों तक चले यज्ञ के दौरान हरिराम ने अन्न-जल त्याग दिया. जिससे उनकी हालात बहुत ही खराब हो गई.

हरिराम की मृत्यु निकट आते देख दोनों श्वान अग्निकुंड में कूद गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. कुछ ही समय बाद हरिराम ने भी प्राण त्याग दिए. जिसके बाद बाबा की आत्मा काशी विश्वनाथ पहुंची. जहां पर हरिराम ने काशीविश्वनाथ  की कई दिनों तक सेवा की. हरिराम की भक्ति से प्रसन्न होकर काशी विश्वनाथ ने उन्हें उनका अंश बना लिया. काशी से लौटकर हरिराम मैरवा धाम पहुंचे, जहां पर उनका मंदिर बनवाया गया, जिसके बाद वह सीवन पहुंचे. कहा जाता है कि, हरिराम पूरे बिहार के ब्रह्मगणों के देव है. उनकी अनुमती के बिना कोई ब्रह्म किसी भी प्रकार का कोई कदम नहीं उठा सकता.

एक अन्य कथा की मानें तो कहते हैं कि वह भैंस चमत्कारी थी. उसके दूध से बाबा नगरवासियों का इलाज भी करते थे. चारों तरफ बाबा के निराजल रहने से हाहाकार मच गया. बात राजमहल तक पहुंची. तो राजा कनक शाही की पत्नी रात्रि में लोटे में उसी भैंस का दूध लेकर वह हरिराम ब्रम्ह के पास पहुंचीं, और बाबा के चरणों में गिर गईं और बाबा से दूध ग्रहण करने का आग्रह करने लगीं.

बाबा हरिराम ब्रम्ह का हृदय पिघल गया. उन्होंने रानी से कहा कि पुत्री मेरी देह इतनी निष्क्रिय हो चुकी है कि अब मेरे प्राण यही निकल जाएंगे. मेरे देह त्याग करते ही इस स्थान ब्रम्हाग्नि लगेगी जिसमे सबकुछ जलकर भस्म हो जाएगा. तुम अपने परिवार को लेकर यहा से कहीं दूर चली जाओ.

रानी रक्षा के लिए बाबा से गुहार करने लगीं. बाबा हरिराम ब्रम्ह ने कहा कि रानी तुमने मेरे प्राणों की रक्षा का प्रयास किया. इसलिए तुम लोग यहां से चले जाओ. बाद में इसी स्थान पर मेरा समाधि स्थल बनवा देना. मैं सदा तेरे परिवार की रक्षा करता रहूंगा.

कहा जाता है कि उन दिनों राजा कनक शाही के बडे़ पुत्र बलवन्त शाही की पत्नी गर्भवती थीं. उनको मायके भेज दिया गया. बाद में पूरे महल परिसर में आग लग गई जो धीरे धीरे बढ़कर आस-पास के क्षेत्र में फैल गई. इस बात के पुख्ता प्रमाण तो ज्ञात नहीं है कि राजा कनक शाही एवं उनकी पत्नी की मृत्यु किस प्रकार हुई, लेकिन लोक मान्यता के अनुसार राजा कनक शाही मैरवा के अंतिम राजा रहे तथा ब्रम्हाग्नि में किला ध्वस्त हो गया. मंदिर की स्थापना सन् 1728 में हुई थी.

झरही में मौजूद है नौ कुंड

 Mairwa-hariram-baba-ki-kahani
मंदिर परिसर के सामने मौजूद झरही.

विजय प्रताप शाही, मैरवा की पुत्री ऋतुजा सिंह बघेल द्वारा ब्लॉग के जरिए दी गई जानकारी की मानें तो मंदिर परिसर के सामने एक कुंड है. कुंड का निर्माण राजा कनक शाही ने करवाया था. कुंड के विषय में ऋतुजा सिंह बघेल परदादा श्री रामलोचन शाही द्वारा उन्हें बताया गया है कि, कुंड में  कुएं हैं.

उक्त 9 कुएं पास ही बहती हुई झरही नदी से जुडे़ हुए हैं जिससे इस कुंड में कभी पानी समाप्त नहीं होता है.आज भी शाही परिवार के प्रत्येक शुभ कार्य के लिए हरिराम ब्रम्ह स्थान का आशीष सबसे पहले लिया जाता है. एक विशेष बात यह है कि मैरवा राज के शाही परिवार का कोई भी पुरूष तथा विवाहिता इस प्रसाद को ग्रहण नहीं करती हैं. केवल विवाहित लड़कियां ही ग्रहण करती हैं. भस्म ग्रहण करने की परंपरा है.

शाही परिवार में होने वाला मुंडन संस्कार मंदिर परिसर में संपन्न होता है. मुंडन करवाए जाने के बाद कुंड में स्नान करने की परंपरा है. मंदिर में सेवा एवं पूजन करने वाले पंडा लोगों को शाही परिवार का संरक्षण प्राप्त है. वहां के माली, प्रसाद बेचने वाले आदि सभी शाही परिवार के संरक्षण में हैं.

अन्य पढ़े :

  • मैरवा धाम : हरिराम बाबा का इतिहास ( श्री हरिराम ब्रह्म स्थान)। Mairwa Dham Siwan
  • रामकोला धर्मसमधा दुर्गा मंदिर की पूरी कहानी, जानें क्या है इतिहास
 गोवर्धन पूजन के मंत्र  वक्रतुंड महाकाय मंत्र
 ॐ यन्तु नद्यो वर्षन्तु पर्जन्या प्रतिवेदन किसे कहते हैं?
एकात्मता स्तोत्र, मंत्र अर्थविद्या प्राप्ति के लिए सरस्वती मंत्र
 हिंदी लोक में खोजें, ज्ञानकराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र
बुखार उतारने का मंत्रनिबंध लेखन की परिभाषा
प्रधानमंत्री जी को पत्र कैसे लिखेंआवेदन पत्र क्या होते हैं 
 ATM कार्ड के लिए पत्रखाता खुलवाने के लिए पत्र

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
mairwa dham mairwa dham history mairwa dham ki kahani mairwa dham mandir mairwa dham siwan मैरवा मैरवा धाम मैरवा धाम मंदिर मैरवा न्यूज़ मैरवा बिहार हरिराम बाबा मैरवा धाम
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,894 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 2)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 2)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.