Nagda

नागदा : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपए भेंट किए

Nagda News. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति की अगुवाई में श्रीराम कॉलोनी स्थित स्थानीय सांई मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया। आयोजन में मुकेश पाटीदार व दीपेश शर्मा द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 11-11 हजार रुपए की दान राशि भेंट की गई।

nagda-presented-11-thousand-rupees-for-construction-of-shri-ram-temple
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि भेंट करते दानदाता। फोटो सोर्स सोशल मीडिया।

इस मौके पर अभियान समिति नगर सहसंयोजक मनीष सेन, हिन्दु जागरण मंच जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, नगर कार्यवाह विशाल बहल मौजूद रहे। नगर कार्यवाह विशाल बहल एवं नगर सहसंयोजक मनीष सेन ने उपस्थितों को बौद्धिक में बताया गया कि कई बलिदानों के बाद और लंबे संघर्ष से श्री रामजी का भव्य मंदिर मूर्त रूप ले रहा हैं।

इसे भी पढ़े : भू-मॉफिया डीके मीणा का अवैध फार्म हाउस प्रशासन ने किया ध्वस्त

जिसमें भारत के हर नागरिकों अपना योगदान तन, मन एवं धन से अवश्य देना चाहिए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष सीएम अतुल, मंडल महामंत्री साहिल शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश रघुवंशी, राजा पंवार, भरत पाटीदार, महेन्द्र तंवर, रवि पाटीदार, आलोक शुक्ला, जया पाण्डे, सविता पाटीदार उपस्थित थे। संचालन मुकेश पुरोहित ने किया। आभार हेमंत जूनवाल ने माना।

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status