Nagda

दरिंदगी की हद पार, चरित्र शंका में महिला के प्रायवेट पार्ट में डाला बेलन

पति, सुसर, सास व मौसी सास के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

नागदा। दरिंदगी की हद पार किए जाने का ताजा उदाहरण उज्जैन जिले के नागदा में देखने को मिला है। जहां पर पति राजेश सोलंकी ने अपने पिता सीताराम, माता गेंदाबाई और मौसी कलाबाई निवासी मेहतवास के साथ मिलकर अपनी पत्नी के घर पहुंचा और उस पर प्राणघात हमला कर दिया।

राजेश ने घर के समस्त दरवाजे बंद कर उसे पीटा और उसकि जीभ, एक स्तन, जबड़ा, एवं गाल काट दिया। आराेपियों ने महिला की आवाज दबाने के लिए उसके मुंह व प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया।

महिला को घायल अवस्था में खून से लथपथ घर के बाहर फेंक फरार हो गए। पुलिस ने सुसराल पक्ष के कुछ लोगों को धरदबोचा है।  12 जनवरी 2021 की रात चले पुलिस के सर्च अभियान को पुलिस को सफलता मिल गई।

हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन आरापियों की धरपकड़ करने वाले टीम के कप्तान सीएसपी मनोज रत्नकार ने कहा कि जल्द खुलासा हो जाएगा। इससे यह सिद्ध होता है कि पुलिस आरोपियाें तक पहुंच गई है। उधर इंदौर में उपचार कर रही घायल महिला की सेहत अब सुधार है। बिरलाग्राम पुलिस ने महिला के पति, सुसर, सास व मौसी सास के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

क्या है घटनाक्रम

शहर के बिरलाग्राम थाना सीमा में आने वाले क्षेत्र विद्यानगर में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई। जिसने पत्नी-पति के पवित्र प्रेम पर भी दाग लगा दिया। पति राजेश सोलंकी अपने पिता सीताराम, माता गेंदाबाई और मौसी कलाबाई निवासी मेहतवास के साथ मिलकर अपनी पत्नी के घर पहुंचा और उस पर प्राणघात हमला कर दिया।

राजेश ने घर के समस्त दरवाजे बंद कर उसे पीटा और उसकि जीभ, एक स्तन, जबड़ा, एवं गाल काटे यहां तक आराेपियों ने महिला चिल्लांए नहीं इसलिए उसके मुंह व प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया।। आराेपियों ने महिला को खून से लथपथ हालत में घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।

आरोपियों को लगा की महिला मर गई। इधर रहवासियों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी और मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जनसेवा चिकित्सालय ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया गया।

करीब 10 मिनट आरोपी घटनास्थल पर ही तलवार लहराता रहा। इस डर से मोहल्ले के कोई भी लोग महिला की मदद के लिए उसके पास नहीं पहुंचे। महिला का राजेश से विवाह वर्ष 2005 में हुआ था। उसके दो पुत्र है बड़ा बेटा 14 व छोटा बेटा 5 वर्ष का है।

क्या है पूरा मामला : गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी का नाक, कान और अंदरुनी अंग काटे, हालात गंभीर

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status
पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण आम खाने के जबरदस्त फायदे Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी