Nagda

नागदा के समीप बदमाशों ने दो बैंक कर्मचारियों को लूटा

nagda news. उन्हेल थाना क्षेत्र से करीब 20 किमी दूर मंगलवार शाम को इंगोरिया रोड पर बंधन बैंंक के दो कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर 12 हजार 100 रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। सीएसपी मनोज रत्नाकर ने हिंदुस्थान समाचार संवाददाता कैलाश सनोलिया से बातचीत में बताया बंधन बैंक उन्हेल जिला उज्जैन के कर्मचारी राहुल एवं सलमान के साथ यह वारदात हुई है।

nagda news : नागदा में हरे वृक्षों की अवैध कटाई करने वाले माफिया पर मेहरबान प्रशासन

सलमान झालावाड़ का राजस्थान का निवासी है। दोनों कर्मचारी आंचलिक क्षेत्रों से बैंक का कलेक्शन कर मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे। मोटर साइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने इनको कट्टा अड़ाकर 12 हजार 100 रूपए की लूट को अंजाम दिया। दो अन्य बदमाश घटनास्थल से तकरीबन 100 मीटर दूर खड़े थे।

पुलिस अधिकारी रत्नाकर  के मुताबिक गांव अमलावादिया एवं पलसोड़ा आदि गांवों से कर्मचारियों ने कलेक्शन किया था। ये लोग गांवों में समूह बनाकर राशि को एकत्रित करते हैं।  कलेक्शन कुल 39 हजार 400  रूपए का  हुआ था। लेकिन बड़े नोट कर्मचारियों ने जेब में रख लिए थे ओर छोटे नोट कुल 12 हजार 100 रूपए को बेग में रखा था।  बेग  लेकर. वे  भाग गए.  जेब में रखे  बड़े नोट बच गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किेया है।

Nagda News : अशासकीय शाला संगठन कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जताया प्रदर्शन

Newsmug App: देश-दुनिया की खबरें, आपके नागदा शहर का हाल, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए