Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - खोये हुए बाल फिर से उगाने के पाँच प्राकृतिक तरीके
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

खोये हुए बाल फिर से उगाने के पाँच प्राकृतिक तरीके

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
how-to-regrow-lost-hair-naturally-in-hindi
फोटो सोर्स : ग्राफिक डिजाइन कमलेश वर्मा

Table of Contents

Toggle
  • 1. गुड़हल या जवाकुसुम के फूल का तेल
    • गुड़हल का तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
    • गुड़हल का तेल बनाने का तरीका और उपयोग विधि :
  • 2. आंवले का तेल
    • आंवले का तेल बनाने के लिए सामग्री:
    • आंवले का तेल बनाने का तरीका और उपयोग:
  • 3. मेथी पैक
    • पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
    • मेथी पैक बनाने का तरीका और उपयोग विधि:
  • 4. मेहँदी पैक  
    • सामग्री:
    • उपयोग विधि:
  • 5. तुलसी के पत्तों का तेल
    • तुलसी का तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
    • तुलसी का तेल बनाने का तरीका और उपयोग विधि:
    • यह लेख भी पढ़ें :

खोये हुए बाल फिर से उगाने के पाँच प्राकृतिक तरीके । how to regrow lost hair naturally in hindi

इंसान के शरीर में सबसे ऊपर मौजूद बाल, इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि आपकी और दूसरों की नजर, सबसे पहले किसी के बालों पर ही पड़ती है. चाहे आप खोये हुए बालों को फिर से उगाने की चाहत रखते हैं या फिर अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं, हम लेख के जरिए आपकों प्राकृतिक तरीके जो हम बता रहे हैं, बेहद ही कारगर सिद्ध हुए हैं.

अस्वीकारण : हर इंसान की शारीरिक बनावट भिन्न-भिन्न होती है. इसलिए जो तरीका एक मनुष्य पर काम करे, वो जरूरी नहीं कि दूसरे पर भी उतना ही कारगर साबित हो. अत: आपको इन उपायों पर कोशिश कर के देखिये कि कौन सा तरीका आपके बालों पर बेहद ही रामबाण तरीके से असर दिखाता है. वैसे, यह सभी पूर्ण रूप से प्राकृतिक तरीके हैं और हर उपाय का आपके बालों और सर पर कोई न कोई सकारात्मक परिणाम तो होगा ही. चलिए लेख की ओर आगे बढ़ते है. 

how-to-regrow-lost-hair-naturally-in-hindi
फोटो सोर्स : ग्राफिक डिजाइन कमलेश वर्मा

1. गुड़हल या जवाकुसुम के फूल का तेल

मां दुर्गो को बेहद ही प्रिया फूल गुड़हल या जवाकुसुम का तेल आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यदि आप गुड़हल के तेल का प्रयोग अपने बालों में करती हैं तो बाल झड़ना बंद ही जाएंगे और आपके सिर पर नए बाल उगना भी शुरू हो जाते हैं.

how-to-regrow-lost-hair-naturally-in-hindi

गुड़हल का तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • लाल गुड़हल के फूल – 10 से 12
  • कड़ी पत्ता – 20 से 25
  • नारियल तेल – 400 ग्राम

गुड़हल का तेल बनाने का तरीका और उपयोग विधि :

  • दोस्तों गुड़हल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल और कड़ीपत्ते को अच्छी तरीके से धोकर सूखाना होगा. जिसके बाद किसी बर्तन में नारियल का तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. ध्यान रहे इसमें गुड़हल के फूल की डंठल निकालकर उसमें डालें और कड़ीपत्ते भी डाल दें.
  • इस पूरे मिश्रण को 10 मिनट के लिए गैस की फ्लेम को कम करके गर्म करने के लिए रख.आंच बिल्कुल कम हो नहीं तो फूल पूरी तरह से जल जाएंगे.
  • 10 मिनट बाद इसे आंच से उतार लें और जब तेल ठंडा हो जाए तब इसे छानकर किसी काँच की बोतल में भरकर रख दें.

अब आप रात को सोने से पहले इस तेल से 5 मिनट तक के लिए बालों में हल्की मालिश करें. यदि आप ठंडी प्रवृत्ति के हैं तो फिर आपको यह तेल दिन के समय बालों में लगाकर मालिस करना है. इस तेल का कम से कम 2 महीने तक प्रयोग करने से आपको बेहद ही सार्थक परिणाम मिलेंगे.

2. आंवले का तेल

आंवले को संस्कृत में अमृता या अमृत फल भी कहा जाता है. इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है. बालों के लिए तो यह वाकई में अमृत के समान है. इसके तेल काे बालों में डालने से बाल तेजी से बढ़ते ही है, साथ ही सफेद बाल भी काले हो जाते है, बाल झड़ना कम हो जाते हैं और रूसी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

आंवले का तेल बनाने के लिए सामग्री:

  • नारियल या बादाम का तेल – 1 कप
  • आंवले – इतने जिससे आप एक कप रस निकाल लें

आंवले का तेल बनाने का तरीका और उपयोग:

  • दोस्तों सबसे पहले आपकों कच्चे आंवले के बीज निकालकर उसे मिक्सी में पीस कर उसका रस बनाना होगा.
  • जिसके बाद उस रस को छान लें और उसमें नारियल का तेल मिला दें.
  • इस मिश्रण को कम आंच पर 5 से 10 मिनट के लिए गर्म करें. ठंडा होने के बाद इस तेल को किसी शीशे की बोतल में भरकर रख लें.

अब आप रोज रात को इस तेल को बालों में लगाकर सोए.बाल गिरना बंद हो जाते है और नए बाल उगाना शुरू हो जाते हैं.

3. मेथी पैक

मेथी सेहत के साथ ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. बालों को काला रखने के अलावा यह तेल बालों का झड़ने से रोकता है. मेथी तेल का नियमित एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल आना शुरू हो जाते हैं.

पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • मेथी – 1 चम्मच
  • सरसों – 1 चम्मच
  • नारियल या जैतून का तेल – 1 चम्मच

मेथी पैक बनाने का तरीका और उपयोग विधि:

  • दोस्तों सबसे पहले आपकों मेथी और सरसों को एकसाथ पीस लें और 2 से 3 चम्मच गरम पानी में मिक्स कर पेस्ट बनाना होगा. जिसके बाद पेस्ट को नारियल या जैतून के तेल में मिलाना होगा.
  • इस पैक को अपनी स्कैलप पर अच्छे से लगाएँ और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. जिसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें.

मेथी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से पोषण देते हैं और बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं.लंबे, सुंदर, मजबूत और घने बालों के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें.

4. मेहँदी पैक  

70 के दशक में महिलाएं बालों को ब्राउन रंग देने के लिए मेहंदी के पत्तों को पीस कर अपने बालों को रंग देती थी.  आपकों जानकर हैरानी होगी कि मेहंदी की पत्तियां सिर्फ बालों को रंग ही नहीं देता बल्कि इससे आपके बालों को पोषण भी देता है. चलिए टेंशन मत करिए यदि आपके पास मेहँदी के पत्ते नहीं है तो आप बाजार में उपलब्ध हर्बल मेहंदी पाउडर का भी उपयोग कर सकती हैं.

सामग्री:

  • मेहंदी पाउडर – ½ कप
  • नारियल तेल – 2 चम्मच

उपयोग विधि:

  • मेहंदी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं.
  • जिसके बाद इसमें नारियल का तेल भी मिला दें.
  • यदि आप यह पेस्ट स्टील के बर्तन की बजाएं किसी लोहे के बर्तन में बनाएगी तो इसके परिणाम और भी अच्छे मिलेंगे.
  • अब इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाए और कम से कम 40 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • जिसके बाद बालों को शैम्पू लगाकर धो लें.

यदि आप महीने में दो बार मेहंदी के पैक का इस्तेमाल करती हैं तो आपको इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे.

5. तुलसी के पत्तों का तेल

धार्मिक महत्व वाली तुलसी के बारे में आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे लेकिन तुलसी के तेल का प्रयोग पुराने समय से किया जाता है. तुलसी का तेल आपके बालों को बाहरी प्रदूषण से बचाव करता है. यह तेल बालों को चमकदार बनाता है.

how-to-regrow-lost-hair-naturally-in-hindi

तुलसी का तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • तुलसी के पत्ते – 20 से 30
  • लौंग – 2 से 3
  • आवश्यकता अनुसार नारियल तेल

तुलसी का तेल बनाने का तरीका और उपयोग विधि:

  • हमारे द्वारा ऊपर बताई गई सामग्री को एकसाथ मिलाएँ और इसे बहुत ही मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • अगर आप चाहती हैं तो इसमें थोड़े से मेथी के बीज भी मिला सकती हैं. यह स्वेच्छि हैं.
  • गर्म हो जाने के बाद जब या तेल ठंडा हो जाए, तब इसे छानकर एक काँच की पारदर्शी बोतल में रख दें.

उपयोग करते समय इस तेल को थोड़ा सा गरम कर लें.तुलसी के तेल की सिर में मालिश करने से बालों की जड़ों में बैक्टीरिया नहीं पनपता और न ही फंगल संक्रमण होता है. जिससे बालों को जड़ों से पोषण मिलता है और बाल मजबूत बनते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=Pa_lQX89Tjs

यह लेख भी पढ़ें :

  • फिटकरी के हैरान कर देने वाले चमत्कारी फायदे
  • मेकअप से ऐसे छिपाएं त्वचा के रोमछिद्र
  • मेकअप उतारना है? ऐसे उतारें बगैर मेकअप रिमूवर के
  • शीट मास्क लगाने के फायदे । sheet mask lagane ke fayde

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
खोये हुए बाल फिर से उगाने के पाँच प्राकृतिक तरीके बाल फिर से उगाने के उपाय
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleकरवा चौथ 2022 में कब हैं | Karva Chauth Kab Hai 2022 Mein Date
Next Article Maa Shailputri Ki Aarti : मां शैलपुत्री की आरती से करे माता को प्रसन्न
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण
सेहत 5 Views

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 12 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

Comments are closed.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.