Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - सेहत क्या है, उपाय, कारण, टिप्स | Health is wealth important points in hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

सेहत क्या है, उपाय, कारण, टिप्स | Health is wealth important points in hindi

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
health-is-wealth-important-points-in-hindi

Table of Contents

Toggle
  • सेहत क्या है
    • अच्छी सेहत क्या है
      • एनर्जी से भरपूर रहता है
      • ज्यादा दिन तक जिंदा रहता है
      • व्यक्ति का वजन कंट्रोल में रहता है
      • मूड अच्छा रहता है
      • खतरनाक बीमारियां कम होती है
    • खराब सेहत क्या है
    • खराब सेहत का कारण क्या है
      • कसरत ना करना
      • नशीली वस्तुएं ज्यादा खाना
      • जंक फूड खाना
      • ज्यादा टेंशन लेना
    • अच्छी सेहत पाने के उपाय
      • नींद के साथ समझौता ना करें
      • चिंता और टेंशन को मैनेज करें
      • संतुलित खाना खाए
      • कसरत को अपनी आदत बनाएं
      • लंबे समय तक ना बैठे
      • बुरी आदतें छोड़ दें
      • अपने आपको प्रदूषण से बचाएं
    • अच्छी सेहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय
      • नीम का सेवन करें
      • त्रिफला चूरन खाए
    • सेहत के लिए शारीरिक श्रम न करने के नुकसान –
    • सेहत से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें (Health is wealth important tips in hindi)
  • FAQ

सेहत क्या है, अच्छी सेहत उपाय, ख़राब सेहत कारण, टिप्स, महत्वपूर्ण बातें (Health is wealth important points in hindi)

“Health is Wealth.” इस पंक्ति को हम स्कूल समय से पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन इसके लिए टाइम कितने लोग देते हैं, यह मुद्दा मंथन करने योग्य हैं. एक खुशहाल जीवन के लिए जरुरी है शारीरिक एवम मानसिक सभी तरह से हेल्थी बने रहें. सामान्यतौर पर लोगों का सोचना होता हैं कि, वह अपने डेली रूटीन में काफी भाग दौड़ लेते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी शारीरिक एक्सरसाइज यानी व्यायाम की जरुरत नहीं हैं. लेकिन ऐसा सोचना ही गलत है. आप जो भी काम कर रहे हैं, वो आपकी ज़िन्दगी का हिस्सा बन चूका हैं. आपके शरीर को इस तरह के लाइफस्टाइल की आदत हो चुकी हैं, इसलिए कुछ वक्त किसी भी तरह की एक्सरसाइज के लिए निकालना जरुरी हैं .

नौकरी पेशा कई लोगों का यह भी मानना होता है कि व्यायाम केवल मोटे लोगो के लिए जरुरी है. यह भी गलत हैं. एक्सरसाइज सभी प्रकार के शारीरिक वजन वाले लोगों के लिए जरुरी हैं. कई बार आपने देखा होगा बिलकुल दुबला पतला व्यक्ति भी कई तरह के शारीरिक काम नहीं कर पाता. हाई व लो ब्लडप्रेशर की परेशानी दुबले व्यक्ति को भी हो सकती हैं. और कई बार मोटा दिखने वाला व्यक्ति भी फुर्तीला होता है. स्टेमिना बढ़ाना बहुत जरुरी है, अगर आप एक अच्छा बुढ़ापा चाहते है. आइए जानते हैं कि सेहत क्या होती है और अच्छी सेहत कैसे पाए.

health-is-wealth-important-points-in-hindi

सेहत क्या है

बहुत ही आसान भाषा में सेहत की व्याख्या की जाए, तो सेहत एक ऐसी चीज है, जो किसी भी आदमी को चुस्त-दुरुस्त बना कर रखती है. दूसरी परिभाषा यह है कि, सेहत से तात्पर्य उस अवस्था से है जब व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक और मानसिक समस्या ना हो. बेहतर सेहत पाना हर किसी का हक होता है, लेकिन इसके लिए उसे कई सावधानियां भी रखनी पड़ती है. हमारा शरीर ही एक ऐसी वस्तु है, जो मरते दम तक हमारे साथ रहती है. इसीलिए यदि आपकी सेहत अच्छी है तो आपको वृद्धा अवस्था में भी किसी भी व्यक्ति के ऊपर ज्यादा आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इसीलिए व्यक्ति को अपनी सेहत पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जब तक उसके हाथ पाव काम करते रहेंगे, तब तक उसे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा.

अच्छी सेहत क्या है

अच्छी सेहत का सीधा मतलब है व्यक्ति एकदम चुस्त-दुरुस्त हो और वह किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक बीमारी से ग्रस्त न हो. स्वस्थ्य सेहत वाले व्यक्ति के कुछ मुख्य गुण होते हैं जोकि इस प्रकार हैं –

एनर्जी से भरपूर रहता है

यदि कोई व्यक्ति अच्छी सेहत वाला होता है, तो उसकी Body में पर्याप्त मात्रा में काम करने के लिए हमेशा Energy मौजूद रहती है और वह किसी भी काम को करने में जल्दी थकता नहीं है.

ज्यादा दिन तक जिंदा रहता है

बेहतर health का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, उसे जल्दी कोई बीमारी नहीं होती है, जिसके कारण व्यक्ति अपनी उम्र लंबे समय तक जीता है.

व्यक्ति का वजन कंट्रोल में रहता है

कभी-कभी विभिन्न प्रकार की बीमारियों में व्यक्ति का वजन बिना कारण के ही बढ़ जाता है. इसीलिए जो व्यक्ति हेल्दी होता है, उसका weight control में रहता है. ऐसी अवस्थ्या में व्यक्ति के बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना कम होती है, जिसके कारण उसकी सेहत अच्छी रहती है.

मूड अच्छा रहता है

अच्छी सेहत का इफेक्ट व्यक्ति की शारीरिक हेल्थ के साथ-साथ उसकी mental health पर भी पड़ता है. एक अच्छी सेहत वाले व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है और वह हमेशा प्रसन्नचित रहता है.

खतरनाक बीमारियां कम होती है

जहां खराब हेल्थ वाले व्यक्तियों को बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, वही अच्छी हेल्थ वाले व्यक्ति को बीमारी होने का खतरा कम होता है, क्योंकि उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power)अच्छी होती है.

खराब सेहत क्या है

खराब सेहत का मतलब होता है जब व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से स्वस्थ ना हो और उसे शारीरिक या मानसिक में से कोई भी एक या दोनों समस्याओं से जूझ रहा हो!

खराब सेहत का कारण क्या है

जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य यानी की सेहत खराब होती है, उसे इससे काफी नुकसान होता है, क्योंकि सेहत खराब होने पर उसकी बॉडी को तो नुकसान होता ही है, साथ ही खराब सेहत का असर उसके घर वालों पर भी पड़ता है. ऐसे में व्यक्ति को बैड हेल्थ के कारणों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वह अपना बचाव कर सकें. ख़राब सेहत के खुछ कारण इस प्रकार हैं –

कसरत ना करना

अगर कोई व्यक्ति खाना खाता है, परंतु थोड़ा भी शारीरिक व्यायाम या फिर कसरत नहीं करता है, तो इसके कारण भी उसकी हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि जब वह कोई भी शारीरिक काम नहीं करता है, तो उसकी बॉडी में सुस्ती आने लगती है, जिसके कारण कोई भी काम करने में उसे काफी आलस आता है.

नशीली वस्तुएं ज्यादा खाना

सेहत खराब होने का सबसे मुख्य कारण होता है कि व्यक्ति नशीली वस्तुओं का आवश्यकता से अधिक सेवन करता है. जैसे कि जो व्यक्ति तंबाकू, शराब, गुटका या बीड़ी का सेवन करता है, उनकी सेहत धीरे-धीरे खराब हो जाती है.

जंक फूड खाना

सेहत खराब होने का दूसरा कारण है Junk Food खाना. कई लोग मार्केट में जाकर जंक फूड खाते हैं, जिसका पाचन सही प्रकार से नहीं होता है, जिसके कारण व्यक्ति को पेट से संबंधित कई समस्याएं परेशान करने लगती है, क्योंकि जंक फूड बनाने में ज्यादा तेल मसाले का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेनिफिट नहीं माना जाता है.

ज्यादा टेंशन लेना

खराब हेल्थ सिर्फ शारीरिक ही नहीं होती है बल्कि मानसिक भी होती है. जो व्यक्ति अधिक तनाव में रहता है, उसकी सेहत भी खराब हो जाती है.

अच्छी सेहत पाने के उपाय

नीचे हम आपको ऐसे 7 सिंपल स्टेप्स बताने वाले हैं, जो आपकी हेल्थ को इंप्रूव यानी दुरुस्त कर देगी. नीचे बताए गए स्टेप्स को अगर आप अपने रोजाना के रूटीन में करते हैं,तो आपको हेल्दी बनने से कोई नहीं रोक सकता.

नींद के साथ समझौता ना करें

साइंटिफिक तौर पर यह माना गया है कि, रोजाना 8 घंटे की नींद लेना हमारी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी होता है. इसीलिए अगर आप अच्छी सेहत पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए.

चिंता और टेंशन को मैनेज करें

ज्यादा चिंता और टेंशन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए खराब होता है, लेकिन बिजी लाइफ स्टाइल के कारण हमें रोजाना की जिंदगी में कई टेंशन हो जाती है, जो हमारे स्वास्थ्य पर खराब असर डालती है. इसलिए आपको कम से कम चिंता और टेंशन लेना चाहिए.

संतुलित खाना खाए

आपको हेल्दी रहने के लिए खाना खाना नहीं छोड़ना है, हां आपको जो चीज छोड़नी है वह है जंक फूड, क्योंकि जंग फूड आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक होता है. आपको अपने खाने में विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरी हुई चीज खानी चाहिए. यह आपकी बॉडी को ऊर्जा देती है, साथ ही आपकी बॉडी को हमेशा एक्टिव रखती है.

कसरत को अपनी आदत बनाएं

अच्छी हेल्थ के लिए बॉडी को कसरत करवाना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि कसरत करने से हमारी एक्स्ट्रा कैलरी बर्न हो जाती है, साथ ही कसरत करने से हमारी बॉडी को शेप भी मिलता है. साथ ही कसरत करने से हमारी बॉडी के मसल्स एक्टिव हो जाते हैं, जो बीमारियों को दूर रखने का काम करते हैं. यहां पर कसरत का मतलब आप यह भी समझ सकते हैं कि आप जिम जाकर कसरत करें या फिर टहलने जाएं, योगा करें या फिर तैराकी करें.

लंबे समय तक ना बैठे

अधिक समय तक एक ही स्थान पर बैठने से हमें हेल्थ से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे कि जो व्यक्ति किसी भी एक जगह पर लंबे समय तक बैठता है उसे हाई ब्लड प्रेशर, रीड की हड्डी की समस्या या फिर मोटापा जैसे समस्या का सामना करना पड़ता है.

इसलिए यदि आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें आपको लंबे समय तक बैठना पड़ता है, तो आपको बीच-बीच में कुछ देर के लिए उठ कर थोड़ी दूर तक टहल लेना चाहिए.

बुरी आदतें छोड़ दें

एक हेल्थी जिंदगी जीने की शुरुआत बुरी आदतों को छोड़कर होती है. इसीलिए यदि आप दारु, गुटखा, शराब, सिगरेट बीड़ी, बीयर का सेवन करते हैं, तो आपको इन आदतों को छोड़ देना चाहिए, वरना आपको हृदय से संबंधित रोग या फिर लीवर से संबंधित रोग हो सकते हैं.

अपने आपको प्रदूषण से बचाएं

पानी से लेकर हवा, हवा से लेकर मिट्टी लगभग सभी में प्रदूषण होता है. ऐसे में हमें अपने आपको प्रदूषण से बचाना चाहिए, फिर चाहे आप घर के अंदर हो या फिर घर के बाहर.

अच्छी सेहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद का उपयोग अनंत काल से अच्छी सेहत के लिए विभिन्न प्रकार से किया जा रहा है. आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं. अच्छी सेहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय इस प्रकार है.

नीम का सेवन करें

आपको बता दें कि, नीम के अंदर अच्छी मात्रा में एंटीबायोटिक मौजूद होते हैं और यदि आप रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, साथ ही आपकी बॉडी में मौजूद खून को भी Purify करता है, जिसके कारण आपको खून से संबंधित कोई बीमारी होने के चांस कम हो जाते हैं.

त्रिफला चूरन खाए

हमारी बॉडी में अधिकतर समस्याओं की जड़ हमारा पेट होता है, क्योंकि जब हम खाना खाते हैं तो उसका पाचन हमारे पेट में ही होता है और जब हमारे खाने का पाचन सही ढंग से नहीं होता है तो हमें कब्ज, अपच और अरुचि जैसी समस्याएं होने लगती है. इसीलिए इन समस्या से बचने के लिए आपको आयुर्वेदिक त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए. यह आपके पाचन को बढ़िया बनाने में हेल्प करता है.

सेहत के लिए शारीरिक श्रम न करने के नुकसान –

1.वजन बढ़ता है
2.शरीर में आलस्य बढ़ता है
3.बीमारियाँ होती है
4.कुछ अन्य शारीरिक काम करने से जल्दी थकावट होती है

सेहत से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें (Health is wealth important tips in hindi)

Health Tips 1. डेली रूटीन में किसी भी तरह की एक्सरसाइज को समय(30min से 45 min) दे . आप इसमें योग, प्रयानाम, वाक, जिम में कसरत आदि कुछ भी कर सकते हैं .

Health Tips 2. पानी की एक उचित मात्रा होना भी बहुत जरुरी हैं. दिन भर में 12 से 15 गिलास पानी लेना ही चाहिए, इससे हानिकारक टाक्सिन शरीर से बाहर होते है और कई तरह की बिमारियों से शरीर को दूर रखते हैं. घर में जब भी पानी ले बड़े से बड़े गिलास का उपयोग करे

Health Tips 3. सुबह में जब भी आप सोकर उठे तब 1 गिलास नार्मल पानी ले . और फ्रेश होने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी गुनगुना पानी ले . जिसमे 6 से 7 बूँद नीम्बू के रस की डाले और अगर हो सके  तो 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं .

Health Tips 4. लंच और डिनर के 10 min पहले 1 गिलास पानी लेना चाहिए. इससे पाचन ठीक होता है, और अगर यह गुनगुना पानी हो तो और भी अच्छा होगा .

Health Tips 5. लंच और डिनर के 30min बाद पानी पियें. खाना लेने के तुरंत बाद केवल थोड़ा सा ही पानी ले . अगर यह water luke warm गुनगुना हो तो बहुत लाभकारी होगा .

Health Tips 6. पानी की नियमित मात्रा लेने से आपके चेहरे पर भी ग्लो चमक आती हैं . अगर आप कुछ दिन तक गिलास गिन करके 12 to 15 गिलास पानी ले तो कुछ दिन  के बाद यह आपके रूटीन में सेट हो जायेगा .

Health Tips 7. लंच एवम डिनर के बाद अगर आप 10 min स्लो वाक करें, तो काफी अच्छा साबित होगा और इसके आलावा अगर आप 5 min वज्रासन लगा सके, तो यह भी लाभकारी होगा .

Health Tips 8. अगर आप दिन भर में कम से कम 2 बार काली चाय नीम्बू व् शहद के साथ या ग्रीन टी लेते हैं, तो आपके शरीर में मेटापोलिस्म  बढ जायेगा, जो कि बहुत जरुरी हैं. मेटापोलिस्म एक वजह है, जिस कारण वजन बढ़ता हैं. इसकी मात्रा शरीर में अच्छी होना जरुरी हैं और 20 साल  की उम्र  के बाद मेटापोलिस्म कम होने लगता हैं. इसे बनाये रखने के लिए एक्सरसाइज और एक ठीक रूटीनका होना बहुत जरुरी हैं .

Health Tips 9. मेटापोलिस्म कम होने से खाना ठीक से पचता नहीं है और शरीर फूलने लगता है फैट बढ़ने लगता हैं . कई बार हम सोचते है, हमारी डाइट बहुत कम है, फिर भी वजन बढ़ता हैं और सामने वाला बहुत खाता हैं फिर भी दुबला पतला हैं . यह मेटापोलिस्म के कारण होता हैं .

Health Tips 10. कम भोजन करने से वजन कम करना गलत हैं, डाइटिंग से लाभ नहीं हानि होती है . सभी को अपनी भूख के हिसाब से ही खाना लेना चाहिए, बस उसे एक साथ ना लेकर कुछ टुकडो में तोड़ देना सही होता है . भोजन में सलाद और दही  बहुत जरुरी हैं, इसे अपनी डाइट में शामिल करें

Health Tips 11. ब्रेकफास्ट यानि सुबह का नाश्ता करना बहुत जरुरी है और यह हैवी हो तो, आपको दिन भर एनर्गी महसूस होती हैं . और डिनर जितना हल्का हो उतना अच्छा और जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी करे . देर रात कुछ भी खाना गलत होता है .

Health Tips 12. काम की व्यस्तता के कारण कई लोग देर रात  ही डिनर करते हैं. अगर आप इस आदत को बदल सके तो बहुत अच्छा हैं लेकिन नहीं तो कोशिश करे कि डिनर करने के बाद 10 min वाक या वज्रासन करे और भोजन के 30 min बाद luke warm water (गुनगुना पानी) ले.

Health Tips 13. वज्रासन

उपर लिखे सारे Health Tips In Hindi  बहुत जरुरी हैं लेकिन इन्हें देखकर घबराएँ नहीं. अच्छी आदतों का होना स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी है, पर आप एक दिन में सभी आदते नहीं सुधार सकते. धीरे-धीरे एक एक आदत को अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बनाये. एक वक्त के बाद यह आदते आपकी लाइफ का हिस्सा बन जाएगी और बिना किसी मेहनत व् तनाव  के आप यह सब कर पाएंगे.

आपकी हेल्थ केवल आपके हाथों में हैं, इसका ध्यान कोई और नहीं रख सकता अगर आज अपनी आदते नहीं बदलेंगे तो, भविष्य में पछताने के अलावा कोई बात नहीं बचेगी. आज के वक्त में औसत आयु 80 वर्ष की हो चुकी हैं, पर 10 % लोग ही इस आयु में स्वस्थ  होते है.

FAQ

Q : अच्छी सेहत के लिए कितनी कैलरी रोजाना लेनी चाहिए ?

Ans : अच्छी सेहत के लिए आपको रोजाना 1600 से 1800 कैलोरी लेनी चाहिए, वहीं अगर आप वजन बढ़ा रहे हैं, तो आपको रोजाना अपने वजन 4 गुना ज्यादा कैलोरी लेनी चाहिए|

Q : क्या अच्छी सेहत के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना आवश्यक है ?

Ans : जी हां यह आवश्यक है, क्योंकि ऐसा करने से आपकी नींद पूरी होती है और डॉक्टरों के अनुसार अच्छी हेल्थ के लिए 8 घंटे की नींद लेना बेहद ही जरूरी है.

Q : अच्छी सेहत के लिए खाना खाने के पहले और बाद में पानी कब पीना चाहिए ?

Ans : आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना खाने के 45 मिनट पहले और खाना खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए, क्योंकि अगर आप बीच में पानी पी लेते हैं, तो आपके पेट की अग्नि धीमी पड़ जाती है, जिसके कारण खाने का पाचन सही से नहीं होता है.

Q : क्या जंक फूड खाने से सेहत पर प्रभाव पड़ता है ?

Ans : जी हां इससे सेहत पर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि जंक फूड में तेल मसाला ज्यादा होता है, जो हमारी बॉडी में जाकर सही ढंग से नहीं पचता है.

Q : क्या अच्छी सेहत के लिए कसरत करना आवश्यक है ?

Ans : जी हां, क्योंकि कसरत करने से आपकी बॉडी की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और उनमें खिंचाव होता है, जिसके कारण आपकी भूख बढ़ती है और आपकी बॉडी भी बनती है.

इसे भी पढ़े :

  • अपनी सेहत का रखना है ध्यान तो 4000 से कम खरीदें ये बेस्ट स्मार्टवॉच
  • नाभि पर हल्दी लगाने का फायदा और स्वास्थ्य लाभ
  • नाभि पर चंदन लगाने का फायदा

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
health is wealth in hindi health is wealth meaning in hindi health is wealth topic sehat kya hai सेहत का क्या अर्थ है सेहत क्या है हेल्थ इज वेल्थ मीनिंग इन हिंदी
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

August School Holidays 2026 List India
Education 4 Views

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

Inspirational Hindi Quotes for Life
News 6 Views

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

सपने में बाल गोपाल देखना क्या संकेत देता है
सेहत 2 Views

सपने में बाल गोपाल देखना क्या संकेत देता है? (101 रहस्य) जानें शुभ-अशुभ फल और जन्माष्टमी 2026 का महायोग

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Nag Panchami 2026
News 1 Views

Nag Panchami 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए अचूक उपाय

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य
News 7 Views

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य: ‘आशा को गाड़े समुंद्र हटा था’ पद का वास्तविक अर्थ

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

how-spoken-words-turned-into-timeless-poetry-the-magical-journey-of-anand-bakshi

How spoken Words Turned into Timeless Poetry: The Magical Journey of Anand Bakshi

23/07/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

23/07/2026
Saanvie Tallwar Interview

Saanvie Tallwar Interview: From ‘Khamosh Aahatein’ to Karan Kundrra Controversy, Actress Reveals Untold Stories

23/07/2026
दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य

दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य (2026): Interesting Facts in Hindi जो आपको हैरान कर देंगे

23/07/2026
PM Awas Yojana 2026 List

PM Awas Yojana 2026 List: खुशखबरी! ग्रामीण और शहरी आवास योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ देखें नाम

23/07/2026
August School Holidays 2026 List India

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

23/07/2026
रक्षा बंधन कब है

 रक्षा बंधन कब है? (2025): जानें राखी बांधने का सटीक शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और संपूर्ण पूजा विधि

23/07/2026
रांधण छठ 2026

रांधण छठ 2026: (सावधान) जानें चूल्हा बुझाने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बलराम जयंती का महत्व

23/07/2026
गौरी व्रत 2026

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

23/07/2026
बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

23/07/2026
शीतला सातम 2026

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

23/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.