Slider Post

नहीं रहे ये मशहूर अभिनेता, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, दुनिया को कहा अलविदा

South actor Nitin Gopi passed away : फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर आ रही है। साल 2023 फिल्ड इंडस्ट्री के लिए काला अध्याय साबित हो रही है। एक के बाद एक बड़ी हस्तियां दुनिया को अलविदा कहते जा रहे हैं। इससे फिल्म इंडस्ट्री के जानी मानी हस्तियां चिंंतित नजर आ रही है।

 

South actor Nitin Gopi passed away : इसी बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री से खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध कन्नड अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी नहीं रहे। उन्होंने 39 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ले ली है। उनके सीने में अचानक दर्द उठा। और तबियत बिगड़ने लगी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य में सुधार होने के बजाय लगातार गिरावट आती गई है। और जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें कि एक्टर नितिन गोपी ने आज 39 वर्ष की उम्र में अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उनके चाहने वालों को काफी झटका लगा है। इतनी कम उम्र में अभिनेता के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में माहौल गमगीन हो गया है।

 

South actor Nitin Gopi passed away : नितिन को बेंगलुरू के इत्तमाडु में अपने घर पर बेचैनी और सीने में दर्द का अनुभव हुआ। नजदीक के अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि गोपी पर इलाज का असर नहीं हो रहा था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक युवा प्रतिभा गोपी के निधन से क्षेत्रीय फिल्मकारों को झटका लगा है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

South actor Nitin Gopi passed away : कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी ने एक शुरूआत में कन्नड़ फिल्मों में बालकलाकर का रूप में शुरूआत की थी। उन्होंने करेला केसरी, निशंबदा, चीरा बंधव्या, मुत्तिनंथा हेंदथी और हैलो डैडी जैसी हिट फिल्में में अपने किरदार बखबी निभाए। नितिन ने फेमस सीरियल हरा-हारा महादेव और पुनर्विवाह में निर्देशन का काम किया। खबर थी की अब नितिन एक बड़े बजट वाली फिल्म के निर्देशन का काम कर रहे थे।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए