Nagda

कांग्रेस आंदोलन की स्थापना 136 व पूर्व देश को आजाद कराने के लिए हुई थी

Nagda News.  कांग्रेस न तो कोई संगठन न की कोई राजनीतिक दल है कांग्रेस आंदोलन की स्थापना आज से 136 वर्ष पूर्व हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के उद्देश्य से हुई थी। जिसमें हर वर्ग, हर समाज एवं हर धर्म के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति कांग्रेस के झण्डे तले दी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर भारत रत्न राजीव गांधी तक कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। यह बात जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। स्वामी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश को आई.आई.टी, आई.आई.एम., इसरो, भाखडा नंगल बांध जैसी सौगाते देकर विकास की गति प्रदान की।

वहीं इंदिरा गांधी द्वारा हरित क्रांति और बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उसे आगे बढ़ाया। राजीव गांधी जी द्वारा कम्प्युटर क्रांति, पंचायतिराज व 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश को विकासशील राष्ट्र की ओर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है हमारे शहर नागदा में उद्योगों में कार्यरत 5000 से ज्यादा श्रमिक बेरोजगार बैठे है, मंहगाई चरम पर है।

congress-movement-was-established-to-liberate-the-country-136-and-earlier
सांकेतिक तस्वीर सोर्स सोशल मीडिया

लेकिन केंद्र से लेकर प्रदेश तक सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी न तो श्रमिकों की चिंता कर रही न ही मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम उठा रही है। यह देश की जनता के साथ दौहरा मापदंड है। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेसजन का दायित्व देश व देश की जनता के प्रति ओर बढ़ जाता है।

कार्यक्रम के अंत में स्वामी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को जात-पात, उच-नीच के भेदभाव से उपर उठकर कांग्रेस की रीति-नीति का अनुसरण कर देश सेवा में महती योगदान देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सरनामसिंह चौहान, हरहंगी तिवारी, रघुनाथसिंह बब्बु, ओमप्रकाश मौर्य, सेवालाल यादव, साबीर पटेल, आशीष जैन, जगदीश मिमरोट, आसीफ खान, मोहम्मद रंगरेज आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रमोदसिंह चौहान ने किया। आभार विशाल गुर्जर ने माना।

Newsmug App: देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप

इस मौके पर लक्ष्मीनारायण शर्मा, जितेन्द्र चौहान, राजेश सेन, स्वदेश क्षत्रिय, सुभाष बैरागी, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप डे, प्रवीणसिंह चौहान, नरेन्द्र रघुवंशी, गोपी राठी, बिहारीलाल चौहान, मनोज पांडे, असलम खान, कन्हैयाप्रसाद मिश्रा, राजु खटाना, अमित राठौर, कैलाश राठौर, रणजीत गुर्जर, महेन्द्र यादव, बाबुलाल चौहान, रोहित गुर्जर, मंगेश यादव, मनीष रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

Nagda News : ग्रेसिम उद्योग नागदा का करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण घोटाला आया सामने

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए