Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
News 0 Views

इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram

Table of Contents

Toggle
  • 1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें
  • 2. पहली रोटी गाय को दें
  • 3. चीटियों को आटा डालें
  • 4. देवताओं को फूलों से सजाएं
  • 5. सुबह करें झाड़ू-पोछा
  • 6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं
  • 7. माता-पिता का आशीर्वाद लें
  • 8. पीपल पर जल चढ़ाएं
  • 9. घर खाली हाथ न जाएं

हिंदू तंत्र व ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत हजारों छोटे व आसान उपाय बताए गए हैं, जिनका उपयोग करने से जीवन में आ ही परेशानियों से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है. इन बेहद ही सरल और कारगर उपायों से बहुत से लोग जानते नहीं है और यदि जानते हैं तो इन पर विश्वास नहीं करते. इन उपायों पर अमल करने के लिए जरूरी है स्वयं पर विश्वास करना.

तंत्र शास्त्र व ज्योतिष के अनुसार, यदि ये उपाय सच्चे मन से किए जाएं तो जल्दी ही इनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है. पोस्ट के जरिए आज हम आपकों कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है. ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें

रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे. धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है. इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है.

2. पहली रोटी गाय को दें

रसोई घर में भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है. यदि प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं.

3. चीटियों को आटा डालें

यदि आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें. ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे. यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे.

4. देवताओं को फूलों से सजाएं

घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो. सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं. स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, यह हिंदू धर्म का बेहद ही प्रचलित और पौराणिक नियम है.

5. सुबह करें झाड़ू-पोछा

घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए. नित्य सुबह झाड़ू-पोछा करें. सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं.

6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

यदि घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों. यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं. यह उपाय करने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में सहायता मिलती है. नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं.

7. माता-पिता का आशीर्वाद लें

रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें. ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे.

8. पीपल पर जल चढ़ाएं

रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं. हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है. प्रतिदिन यह उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं. इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था.

9. घर खाली हाथ न जाएं

बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं. घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें. चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो.

इसे भी पढ़े :

  • जानें देश के प्रमुख नाग मंदिर और उनका महत्व
  • मौना पंचमी 2021 की त‍िथ‍ि, जान लें 5 जरूरी बातें
  • नाग पंचमी पर पूजन से सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति, जानें पूजा विधि
  • नागपंचमी भैया पंचमी महत्व, कथा व्रत पूजा विधि
  • मन्नारशाला – मंदिर परिसर में है 30000 सर्प प्रतिमाएं
  • सपने में सांप का सम्भोग करते हुए देखना इसका अर्थ क्या हैं ?
  • उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर : जानें क्यों खुलता है सिर्फ साल में एक दिन

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
astrology jyotish astrology jyotish online astrology jyotish shastra astrology jyotish vidya ganesh jyotish astrology jyotish astrology in hindi prem jyotish astrology ज्योतिष उपाय ज्योतिष उपाय टोटके ज्योतिष उपाय नौकरी ज्योतिष उपाय बताइए ज्योतिष उपाय बताओ ज्योतिष उपाय हिंदी
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,896 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

सपने में सांप देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ-अशुभ अर्थ और रहस्य

08/06/2026

राजस्थान का गौरव चिंकारा हिरण: जानिए इसके 15 सबसे रोचक तथ्य और अनोखी खूबियां

08/06/2026

शेरनी कैसे चलाती है पूरे झुंड का राज? जानिए 10 चौंकाने वाले तथ्य

08/06/2026

सपने में आम देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

सपने में मगरमच्छ देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

08/06/2026

सपने में बकरी देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

पानी में मीन पियासी: कबीर के इस पद का गहरा अर्थ, दर्शन और जीवन की सीख

08/06/2026

सपने में मेंढक देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

08/06/2026

सपने में हलवा खाना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में कुआँ देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में आग लगते देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा रहस्य

07/06/2026

सपने में बहुत सारी छिपकली देखना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

07/06/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.