News

FIR का फुल फॉर्म क्या है? FIR FULL FORM

FIR का full form First Information Report है। हिंदी भाषा में FIR का फुल फॉर्म प्रथम सूचना रिपोर्ट है। किसी (आपराधिक) घटना के संबंध में पुलिस के पास कार्रवाई के लिए दर्ज करवाई गई सूचना को FIR या प्राथमिकी कहा जाता है। असल में FIR द्वारा तैयार किया गया एक कानूनी दस्तावेज है, जिसमें घटना या अपराध की जानकारी विस्तार पूर्वक होती है। आमतौर पर पुलिस द्वारा अपराध के संबंध में कार्रवाई किए जाने का पहला कदम FIR दर्ज करना होता है।

FIR क्या है ?

प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर (First Information Report या एफआईआर) एक लिखित पत्र है। जो भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और जापान जैसे देशों में पुलिस द्वारा किसी घटना के बारे में जानकारी लगने पर तैयार किया जाता है। यह सूचना आमतौर पर अपराध का शिकार या पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताए गई जानकारी के आधार पर तैयार की जाती है।

जैसा कि भारतीय कानूनी में उल्लेखित है –

  • जब एक संज्ञेय के बारे में मौखिक रूप से जानकारी दी जाती है, तो पुलिस को इसे लिखना बेहद जरूरी है।
  • शिकायत करने वाले पीड़ित को यह मांग करने का अधिकार है कि, पुलिस द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी उसे पढ़ाया जाए
  • एक बार शिकायत दर्ज करने बाद, इस पर सूचना देने वाले के हस्ताक्षकर होना आवश्यक है।
  • शिकायत करने वाले पीड़ित व्यक्ति को F.I.R की कॉपी मुफ्त मांगने का अधिकार है।

मालूम हो कि सभी थानों पर FIR रजिस्टर रखा जाता है, जिसमें प्राथमिकी (एफआईआर) पृष्ठ में निम्नलिखित जानकारी होती है।

  1. First Information Report नंबर और तिथि
  2. पीड़ित का नाम या शिकायत दर्ज करवाने वाले का नाम, पता व मोबाइल नंबर
  3. अपराधि का नाम और विवरण, यदि पीड़ित को पता हो तो
  4. अपराध का संक्षिप्त विवरण, घटना स्थल के बारे में पूरी जानकारी
FIR Full Form In Hindi
FIR Full Form In Hindi

Smartphone Se FIR Kaise Kare?

वर्तमान समय में सभी कार्य मोबाइल ने बेहद ही आसान बना दिया है। फिर चाहे वह ऑनलान पेमेंट ट्रांसर्फर करना या फिर बिजली का बिल जमा करना। यदि आपका मोबाइल, बाइक या फिर कार चोरी हो गया है। ऐसे स्थिति में आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर एक FIR दर्ज करवाना होता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप  FIR मोबाइल से भी कर सकते है. तो आइए जानते है कैसे?

Step 1

ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आप सबसे पहले अपने राज्य के पुलिस की वेबसाइट पर चले जाएं. उदाहरण के तौर पर मैं Delhi को ले रहा हु. तो गूगल में Online FIR Delhi लिख कर सर्च करे। Delhi Police

Step 2

इसके बाद पहले वाले लिंक को ओपन करे और Lost & Found पर क्लिक करके Lost Article Report पर टैप करें।

Step 3

अब इसमें से Register पर क्लिक करके अपना नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, खोने की तारीख उसके बाद क्या खोया है. Lost Article पर टैप करके किसी एक को चुने. उसके बारे में थोड़ा सा वाक्य लिखे।

Step 4

जैसे कार है तो उसका नंबर, कैसे चोरी हुआ? कहा से चोरी हुआ? आदि लिखकर नीचे दिए गए Captcha कोड को भरकर सबमिट कर दे।

अब पुलिस आपके द्वारा दिये गए FIR पर उचित कार्यवाही करना शुरू कर देगी।

Tips

तो दोस्तो आज के आर्टिकल में आपने FIR Full Form के बारे में बेहद ही विस्तार से जाना हैं। साथ ही ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करवाते है. हमे उम्मीद है कि आपको ये छोटी सी जानकारी पसंद आई होगी.

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए