Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - माताजी (नवरात्रि स्पेशल) की सभी आरती का संग्रह | Mata Ji Ki Aarti In Hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

माताजी (नवरात्रि स्पेशल) की सभी आरती का संग्रह | Mata Ji Ki Aarti In Hindi

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
फोटो सोर्स : न्यूजमग

Table of Contents

Toggle
  • माताजी की आरती का संग्रह ( Mata Ji Ki Aarti In Hindi )
    • 1. माँ दुर्गा आरती (Jai Ambe Gauri Lyrics)
    • 2. लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Mata Ji Ki Aarti)
    • 3. माँ काली आरती (Kali Mata ji Ki Aarti)
    • 4. माँ महाकाली आरती
    • 5. सरस्वती माँ आरती (Saraswati Mata Ji Ki Aarti)
    • 6. शैलपुत्री माता आरती
    • 7. ब्रह्मचारिणी माँ की आरती
    • 8. चन्द्रघंटा माँ आरती
    • 8. कुष्मांडा माता की आरती
    • 9. स्कंदमाता की आरती
    • 10. देवी कात्यायनी की आरती
    • 11. कालरात्रि माता आरती
    • 12. माँ महागौरी जी की आरती
    • 13. सिद्धिदात्री माता की आरती (Mata ji ki aarti)

माताजी (नवरात्रि स्पेशल) की सभी आरती का संग्रह
Sabhi Mata Ji Ki Aarti In Hindi | Collection of all Aarti of Mataji on Navratri special

दोस्तों शक्ति का पर्व नवरात्रि पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है. माता की आराधना करने वाले उपासक पूरे 9 दिनों तक कठिन व्रत रखकर इसे पूरा करते है. सच्ची श्रद्धा से किया गया नवरात्रि व्रत मनवांछित फल भी देता है. इस पोस्ट में आपको हम सभी माताओं की आरती की जानकारी देने जा रहे हैं. हमें पूरी आशा है यह लेख आपको जरुर पसंद आएगा. यह लेख माताजी की आरती का संग्रह है. जो आपको किसी भी अवसर पर माताजी की आरती गाने में भरपूर मदद करेगा. नवरात्रि के इस शुभ पर आपको 14 माताओं की आरती का संग्रह एक ही जगह पर मिलेगा. आइए लेख की शुरुवात करते है. दोस्तों यदि आपको और भी माताजी की किसी आरती की जानकारी हो तो हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताए.

माताजी की आरती का संग्रह ( Mata Ji Ki Aarti In Hindi )

1. माँ दुर्गा आरती (Jai Ambe Gauri Lyrics)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत, तुमको निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी..

मांग सिंदूर विराजत,टीको मृगमद को
मैया टीको मृगमद को,उज्ज्वल से दो नैना
उज्ज्वल से दो नैना,चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी..

कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै
मैया रक्ताम्बर राजै,रक्तपुष्प गल माला
रक्तपुष्प गल माला,कण्ठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी..

केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्परधारी
मैया खड्ग खप्परधारी,सुर नर मुनि जन सेवत
सुर नर मुनि जन सेवत,तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी..

कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती
मैया नासाग्रे मोती,कोटिक चन्द्र दिवाकर
कोटिक चन्द्र दिवाकर,सम राजत ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी..

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे,महिषासुर घाती
मैया महिषासुर घाती,धूम्र विलोचन नैना
धूम्र विलोचन नैना,निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी..

चण्ड-मुण्ड संहारे,शोणित बीज हरे
मैया शोणित बीज हरे,मधु कैटभ दोउ मारे
मधु कैटभ दोउ मारे,सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी..

ब्रहमाणी रुद्राणी,तुम कमला रानी
मैया तुम कमला रानी,आगम-निगम बखानी
आगम-निगम बखानी,तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी..

चौंसठ योगिनी गावत,नृत्य करत भैरव
मैया नृत्य करत भैरव,बाजत ताल मृदंगा
बाजत ताल मृदंगा,और बाजत डमरु
ॐ जय अम्बे गौरी..

तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता
मैया तुम ही हो भरता,भक्तन की दु:ख हरता
भक्तन की दु:ख हरता,सुख सम्पत्ति करता
ॐ जय अम्बे गौरी..

भुजा चार अति शोभित,वर-मुद्रा धारी
मैया वर-मुद्रा धारी,मनवान्छित फल पावत
मनवान्छित फल पावत,सेवत नर-नारी
ॐ जय अम्बे गौरी..

कंचन थाल विराजत,अगर कपूर बाती
मैया अगर कपूर बाती,श्रिमालकेतु में राजत
श्रिमालकेतु में राजत,कोटि रतन ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी..

माँ अंबेजी की आरती,जो कोई नर गावे
मैया जो कोई नर गावे,कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी,सुख-संपत्ति पावे
ॐ जय अम्बे गौरी..

जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत,तुमको निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी,ॐ जय अम्बे गौरी..

नवरात्रि में जागरण क्यों होते हैं, जाने इसका महत्व

2. लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Mata Ji Ki Aarti)

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निस दिन सेवत हर विष्णु विधाता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता..
ॐ जय लक्ष्मी माता..

तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निस दिन सेवत हर विष्णु विधाता…
ॐ जय लक्ष्मी माता..

नवरात्रि में व्रत(उपवास) कैसे रखें और इसमें क्या खाए ?

3. माँ काली आरती (Kali Mata ji Ki Aarti)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती..

माता तेरे भक्त जनों पे , भीर पड़ी है भारी
दानव दल पर टूट पडो माँ, करके सिंह सवारी..

सौ सौ सिंहों से तु बलशाली, दस भुजाओं वाली
दुखिंयों के दुखडें निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती..

माँ बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता
पूत कपूत सूने हैं पर, माता ना सुनी कुमाता

सब पर करुणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली
दुखियों के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती..

नहीं मांगते धन और दौलत, न चाँदी न सोना
हम तो मांगे माँ तेरे मन में, इक छोटा सा कोना

सबकी बिगडी बनाने वाली, लाज बचाने वाली
सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती..

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती..

4. माँ महाकाली आरती

जय काली माता, माँ जय महा काली माँ
रतबीजा वध कारिणी माता
सुरनर मुनि ध्याता, माँ जय महा काली माँ..

दक्ष यज्ञ विदवंस करनी माँ शुभ निशूंभ हरलि
मधु और कैितभा नासिनी माता
महेशासुर मारदिनी, ओ माता जय महा काली माँ..

हे हीमा गिरिकी नंदिनी प्रकृति रचा इत्ठि
काल विनासिनी काली माता
सुरंजना सूख दात्री हे माता..

अननधम वस्तराँ दायनी माता आदि शक्ति अंबे
कनकाना कना निवासिनी माता
भगवती जगदंबे, ओ माता जय महा काली माँ..

दक्षिणा काली आध्या काली, काली नामा रूपा
तीनो लोक विचारिती माता धर्मा मोक्ष रूपा..
जय महा काली माँ..

5. सरस्वती माँ आरती (Saraswati Mata Ji Ki Aarti)

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता
सदूगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता
मैया जय सरस्वती माता

चन्द्रवदीन पदूमासिनि, द्युति मंगलकारी
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी
मैया जय सरस्वती माता

बाएँ कर में वीणा, दाएं कर माला
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला
मैया जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया
मैया जय सरस्वती माता

विधा ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो
मोह, अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो
मैया जय सरस्वती माता

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्दर करो
मैया जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे
मैया जय सरस्वती माता

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता
सदूगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता
मैया जय सरस्वती माता..

देवी दुर्गा के नौ रूप, उनके नाम, अर्थ और पोस्टर

6. शैलपुत्री माता आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार, करें देवता जय जयकार
शिव शंकर की प्रिय भवानी, तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे, जो तुझे सिमरे सो सुख पावे
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू, दया करे धनवान करे तू

सोमवार को शिव संग प्यारी,आरती तेरी जिसने उतारी
उसकी सगरी आस पुजा दो,सगरे दुख तकलीफ मिला दो

घी का सुंदर दीप जला के, गोला गरी का भोग लगा के
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं, प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं

जय गिरिराज किशोरी अंबे, शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे
मनोकामना पूर्ण कर दो, भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो..

7. ब्रह्मचारिणी माँ की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता,जय चतुरानन प्रिय सुख दाता
ब्रह्मा जी के मन भाती हो,ज्ञान सभी को सिखलाती हो
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा,जिसको जपे सकल संसारा
जय गायत्री वेद की माता,जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता

कमी कोई रहने न पाए,कोई भी दुख सहने न पाए
उसकी विरति रहे ठिकाने,जो ​तेरी महिमा को जाने
रुद्राक्ष की माला ले कर,जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर
आलस छोड़ करे गुणगाना,मां तुम उसको सुख पहुंचाना

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम,पूर्ण करो सब मेरे काम
भक्त तेरे चरणों का पुजारी,रखना लाज मेरी महतारी..

8. चन्द्रघंटा माँ आरती

जय माँ चन्द्रघंटा सुख धाम,पूर्ण कीजो मेरे काम
चन्द्र समान तू शीतल दाती,चन्द्र तेज किरणों में समाती

क्रोध को शांत बनाने वाली,मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो,चन्द्र घंटा तुम वरदाती हो

सुंदर भाव को लाने वाली,हर संकट मे बचाने वाली
हर बुधवार जो तुझे ध्याये,श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय

मूर्ति चंदर आकार बनाये,सन्मुख घी की ज्योत जलाये
शीश झुका कहे मन की बाता,पूर्ण आस करो जगदाता

कांची पुर स्थान तुम्हारा,करनाटिका मे मान तुम्हारा
नाम तेरा रटू महारानी,’चमन’ की रक्षा करो भवानी

जय माँ चन्द्रघंटा सुख धाम,पूर्ण कीजो मेरे काम..

8. कुष्मांडा माता की आरती

कूष्मांडा जय जग सुखदानी,मुझ पर दया करो महारानी
पिगंला ज्वालामुखी निराली,शाकंबरी माँ भोली भाली
लाखों नाम निराले तेरे,भक्त कई मतवाले तेरे
भीमा पर्वत पर है डेरा,स्वीकारो प्रणाम ये मेरा
सबकी सुनती हो जगदंबे,सुख पहुँचती हो माँ अंबे
तेरे दर्शन का मैं प्यासा,पूर्ण कर दो मेरी आशा
माँ के मन में ममता भारी,क्यों ना सुनेगी अरज हमारी
तेरे दर पर किया है डेरा,दूर करो माँ संकट मेरा
मेरे कारज पूरे कर दो,मेरे तुम भंडारे भर दो
तेरा दास तुझे ही ध्याए,भक्त तेरे दर शीश झुकाए

9. स्कंदमाता की आरती

जय तेरी हो अस्कंध माता,पांचवा नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी ,जग जननी सब की महतारी
तेरी ज्योत जलाता रहू मै,हरदम तुम्हे ध्याता रहू मै
कई नामो से तुझे पुकारा,मुझे एक है तेरा सहारा
कही पहाड़ो पर है डेरा,कई शेहरो मै तेरा बसेरा
हर मंदिर मै तेरे नजारे,गुण गाये तेरे भगत प्यारे
भगति अपनी मुझे दिला दो,शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
इन्दर आदी देवता मिल सारे,करे पुकार तुम्हारे द्वारे
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये,तुम ही खंडा हाथ उठाये
दासो को सदा बचाने आई,भक्त की आस पुजाने आई..

10. देवी कात्यायनी की आरती

जय कात्यायनि माँ, मैया जय कात्यायनि माँ
उपमा  रहित भवानी,   दूँ किसकी उपमा
मैया जय कात्यायनि….

गिरजापति शिव का तप, असुर रम्भ कीन्हाँ
वर-फल जन्म रम्भ  गृह, महिषासुर लीन्हाँ
मैया जय कात्यायनि….

कर  शशांक-शेखर   तप, महिषासुर   भारी
शासन   कियो सुरन  पर, बन अत्याचारी
मैया जय कात्यायनि….

त्रिनयन  ब्रह्म शचीपति,  पहुँचे, अच्युत गृह
महिषासुर   बध हेतू,   सुर कीन्हौं   आग्रह
मैया जय कात्यायनि….

सुन  पुकार  देवन मुख,  तेज हुआ मुखरित
जन्म लियो कात्यायनि, सुर-नर-मुनि के हित
मैया जय कात्यायनि….

अश्विन कृष्ण-चौथ  पर, प्रकटी भवभामिनि
पूजे  ऋषि कात्यायन,  नाम काऽऽत्यायिनि
मैया जय कात्यायनि….

अश्विन  शुक्ल-दशी    को, महिषासुर  मारा
नाम   पड़ा रणचण्डी,   मरणलोक न्यारा
मैया जय कात्यायनि….

दूजे      कल्प संहारा,    रूप भद्रकाली
तीजे    कल्प में    दुर्गा, मारा   बलशाली
मैया जय कात्यायनि….

दीन्हौं पद  पार्षद निज,  जगतजननि माया
देवी   सँग महिषासुर,  रूप बहुत भाया
मैया जय कात्यायनि….

उमा     रमा ब्रह्माणी,    सीता श्रीराधा
तुम  सुर-मुनि  मन-मोहनि, हरिये  भव-बाधा
मैया जय कात्यायनि….

जयति   मङ्गला काली,  आद्या भवमोचनि
सत्यानन्दस्वरूपणि,        महिषासुर-मर्दनि
मैया जय कात्यायनि….

जय-जय  अग्निज्वाला,   साध्वी भवप्रीता
करो  हरण दुःख   मेरे, भव्या    सुपुनीता
मैया जय कात्यायनि….

अघहारिणि भवतारिणि, चरण-शरण  दीजै
हृदय-निवासिनि    दुर्गा, कृपा-दृष्टि  कीजै
मैया जय कात्यायनि….

ब्रह्मा  अक्षर शिवजी,  तुमको नित ध्यावै
करत ‘अशोक’ नीराजन, वाञ्छितफल पावै
मैया जय कात्यायनि….

11. कालरात्रि माता आरती

कालरात्रि जय-जय-महाकाली, काल के मुह से बचाने वाली
दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा, महाचंडी तेरा अवतार
पृथ्वी और आकाश पे सारा, महाकाली है तेरा पसारा
खडग खप्पर रखने वाली, दुष्टों का लहू चखने वाली
कलकत्ता स्थान तुम्हारा, सब जगह देखूं तेरा नजारा
सभी देवता सब नर-नारी, गावें स्तुति सभी तुम्हारी
रक्तदंता और अन्नपूर्णा, कृपा करे तो कोई भी दुःख ना
ना कोई चिंता रहे बीमारी, ना कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें, महाकाली माँ जिसे बचावे
तू भी भक्त प्रेम से कह, कालरात्रि माँ तेरी जय

12. माँ महागौरी जी की आरती

जय महागौरी जगत की माया,जया उमा भवानी जय महामाया ।।
हरिद्वार कनखल के पासा, महागौरी तेरा वहां निवासा ।।
चंद्रकली ओर ममता अंबे, जय शक्ति जय जय मां जगदंबे ।।
भीमा देवी विमला माता, कौशिकी देवी जग विख्याता ।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा, महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ।।
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया, उसी धुएं ने रूप काली बनाया ।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया, तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया, शरण आने वाले का संकट मिटाया ।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता, मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो, महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो ।।

13. सिद्धिदात्री माता की आरती (Mata ji ki aarti)

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता, तू भक्तो की रक्षक  तू दासो की माता
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि, तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि  !!
कठिन  काम सिद्ध  कराती हो तुम, जभी  हाथ सेवक के सर धरती  हो तुम !!
तेरी  पूजा मैं  तो न कोई विधि  है, तू जगदम्बें दाती  तू सर्वसिद्धि है !!
रविवार  को तेरा  सुमरिन करे  जो, तेरी मूर्ति  को ही मन मैं धरे  जो !!
तू  सब काज  उसके कराती  हो पूरे, कभी  काम उस के रहे  न अधूरे !!
तुम्हारी  दया और तुम्हारी  यह माया, रखे जिसके  सर पैर मैया अपनी छाया !!
सर्व  सिद्धि  दाती वो  है भाग्यशाली, जो  है तेरे दर का ही  अम्बें सवाली !!
हिमाचल  है पर्वत  जहाँ वास तेरा, महा नंदा मंदिर मैं है वास  तेरा !!
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता, वंदना है  सवाली तू जिसकी दाता !!

इसे भी पढ़े:

  • नवरात्रि स्पेशल : लाजवाब मोरधन के ढोकले बनाने की विधि
  • नवरात्रि थाली का मेन्यू । Navratri Thali Menu
  • नवरात्रि पर निबंध 200 शब्दों में 

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
kali mata ji ki aarti in hindi laxmi mata ji ki aarti in hindi mata ji aarti in hindi mata ji ki aarti hindi mein mata ji ki aarti in hindi माता जी की आरती इन हिंदी
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Nag Panchami 2026
त्योहारों और परंपराओं 1 Views

Nag Panchami 2026: (20 अगस्त) तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए सटीक उपाय

Nag Panchami 2026
News 1 Views

Nag Panchami 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए अचूक उपाय

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य
News 7 Views

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य: ‘आशा को गाड़े समुंद्र हटा था’ पद का वास्तविक अर्थ

Rathyatra in Gujarat 2026
Hindi 4 Views

Rathyatra in Gujarat 2026 (Live): 149वीं अहमदाबाद रथयात्रा का रूट, मुहूर्त और 150 साल पुराना इतिहास

Donald Trump China Visit 2026
News 1,896 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

जासूस चंपक और चिल्लर: डॉन चॉकलेटिया का मीठा डाका!

जासूस चंपक और चिल्लर: डॉन चॉकलेटिया का मीठा डाका!

22/07/2026
Good Morning Messages

Good Morning Images | 1100+ Good Morning Pic & Photos

22/07/2026
Naseeruddin Shah Birthday

Naseeruddin Shah Birthday: Celebrating the Legendary Actor’s Remarkable Career

22/07/2026
राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है

Rajan Shahi’s YRKKH Written Update: Abhira Takes Charge as MD While Sanjay Tests Her Leadership

22/07/2026
bigg-boss-jiostar

Bigg Boss: JioStar Brings Together Six Editions for Festive Season Celebration

22/07/2026
बच्चों के दाँतों की सुरक्षा: मीठे से बचाएँ और सही ब्रश सिखाएँ!

बच्चों के दाँतों की सुरक्षा: मीठे से बचाएँ और सही ब्रश सिखाएँ!

22/07/2026
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat

Raksha Bandhan 2026: (सावधान) इस बार राखी पर भद्रा का साया! जानें सटीक शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार राखी का रंग

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026

Good Morning Messages | 1100+ Good Morning Text Messages

22/07/2026
Anupamaa Written Update: Anupama Battles Injury as Semi-Final Challenge Intensifies

Anupamaa Written Update: Anupama Battles Injury as Semi-Final Challenge Intensifies

21/07/2026
CJP Protest Jantar Mantar: Bollywood Stars React to Lathicharge, Anurag Kashyap Speaks

CJP Protest Jantar Mantar: Bollywood Stars React to Lathicharge, Anurag Kashyap Speaks

21/07/2026
Anand Bakshi Birth Anniversary: He filled my life with a lot of Joy

Anand Bakshi Birth Anniversary: He filled my life with a lot of Joy

21/07/2026
Must Read
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Donald Trump China Visit 2026

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

14/05/2026
Mahalaxmi Calendar 2026 PDF Download

Mahalaxmi Calendar 2026: संपूर्ण पंचांग, व्रत-त्योहार & PDF Download (मराठी/हिंदी)Auto Draft

21/01/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026
Nani Ji Ko Shradhanjali

नानी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: 150+ सर्वश्रेष्ठ शोक संदेश, कोट्स और स्टेटस (2026)

16/01/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.