Newsसेहत

Vitamin Dose: समय रहते हो जाएं सावधान इस विटामिन की कमी के कारण आपको हो सकती हैं परेशानियां, जानिए बचाव के तरीके

Vitamin Dose: समय रहते हो जाएं सावधान इस विटामिन की कमी के कारण आपको हो सकती हैं परेशानियां, जानिए बचाव के तरीके

मानव शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हर प्रकार के विटामिन को ग्रहण करना जरूरी है। लेकिन आपकों जानना जरूरी हैं कि, विटामिन डी का अपना महत्व है। क्योंकि, विटामिन-डी आपके शरीर के साथ दिमाग को भी तंदरुस्त रखने में मदद करता हैं।

मनुष्य शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हर प्रकार के विटामिन की जरूरत होती है, लेकिन प्रदूषण भरे वातावरण में हमारे दैनिक दिनचर्या और ख़राब आदतों के कारण अक्सर इस विटामिन की कमी देखी जाती है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो बिना डॉक्टर की सलाह के आवश्यकता से अधिक विटामिन सप्लीमेंट का सेवन कर लेते हैं। लिहाजा नतीजा यह निकलता हैं कि, उनका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। ऐसे लोग बहुत सारे रोगों से घिर जाते हैं।

मालूम हो कि, मनुष्य शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों में विटामिंस का सेवन करना बेहद ही आवश्यक है। शरीर में विटामिंस की कमी के कारण कई तरह के रोग होने की संभावना होती है। वहीं विटामिन-डी की कमी स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

चिकित्सकों की मानें तो विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर हड्डियों को कमजोर बनाकर खोखला करने लगती हैं। यदि समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया तो पुरुषों में गंजेपन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में ज़्यादा विटामिन-डी भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए पाेस्ट के जरिए इस विषय को विस्तृत रूप से जानें-

Add a heading 18
विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए 10 मिनट धूप लें । सोर्स : newsmug

विटामिन-डी की कमी के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Vitamin D Deficiency

  • पुरुषों या महिलाओं में गंजापन आ सकता है।
  • कमजोरी और थकान हो सकती है।
  • विटामिन डी जख्म व घाव ठीक होने में समय लेते हैं।
  • हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और उनमें छेद होने लगते हैं।
  • मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
  • व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
  • कमर व हड्डियों में दर्द की समस्या, आदि प्रमुख है।

विटामिन-डी की कमी खतरा इनमें सबसे ज्यादा

बच्चों में विटामिन-डी की कमी होने का ख़तरा अधिक बना रहता हैं, कारण है कि, मां का दूध सभी समृद्ध पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत नहीं है। इसके अलावा बड़े बुजुर्गों में भी इसकी कमी होने का खतरा अधिक होता है। इसका सीधा कारण है कि, सूर्य की रौशनी के संपर्क में आने पर उनकी त्वचा विटामिन-डी बनाने में सक्षम नहीं होती है।

विटामिन-डी की कमी को पूरा वाले फूड्स खाएं Vitamin D Rich Foods:

विटामिन-डी के लिए सबसे  बेहतरीन स्रोत है कि सुबह व शाम की धूप लेना है। साथ ही आप विटामिन डी से भरपूर फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं। जैसे- संतरा, गाय का दूध, मशरूम, कोड लिवर ऑयल, अंडे का पीला भाग, सालमन मछली, आदि।

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status