Roman numerals या रोमन गिनती का इस्तेमाल पौराणिक यानी कि प्राचीन रोम में किया जाता था. इस संख्या पद्दति या प्रणाली में संख्याओं का स्थानीय मान नहीं होता, अपितु कुछ खास चिन्हों(Symbols) का fixed मान होता है. उदाहरण के तौर पर 10 के लिए “X” तथा 100 के लिए “C”होता था. रोमन गिनती या संख्याओं की एक विशेष बात यह भी है की इनमे शून्य(Zero) का इस्तेमाल नहीं होता है. इसी के चलते बड़ी संख्याओं को लिखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. पोस्ट के जरिए आज हम आपके लिए 1 से 100 तक रोमन गिनती लेकर आए है.
किसी symbol यानी कि चिन्ह के बायीं ओर कोई संख्या लिखना, इसका अर्थ बड़ी संख्या में से वह संख्या घटाई जा रही है। उदाहर के तौर पर X के बायीं तरफ I लिखने का मतलब 10 में से 1 घटाया जा रहा है। 9 = IX किसी symbol के दाएँ तरफ कोई संख्या लिखना मतलब वह जोड़ी जा रही है। उदाहरण के लिए 12 लिखने के लिए X+II
500 रोमन संख्या में कैसे लिखेंगे?
रोमन नंबर में 500 को लिखने के लिए एक fixed symbol “D” का इस्तेमाल किया जाता है। पांच सौ से अधिक बड़ी संख्या के लिए D लिख कर उसमे बची हुई संख्या को जोड़ दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर 600 लिखने के लिए 500+100 अर्थात DC लिखा जाता है। ठीक इसी प्रकार से चार सौ लिखने के लिए D लिख कर इसमें से 100 अर्थात “C” को घटा दिया जाता है। जिसे चार सौ को “CD” लिखा जाता है।
रोमन संख्या में 1000 कैसे लिखेंगे?
रोमन गिनती में 1000 के लिए एक fixed symbol “M” का इस्तेमाल किया जाता है। एक हजार से बड़ी संख्याओं के लिए M लिखकर उसमें बची हुई संख्याओं को जोड़ा जाता है। जैसे- 1200 लिखने के लिए 1000+100+100 अर्थात MCC लिखकर बारहसौ को व्यक्त किया जाता है, ठीक इसी प्रकार 1000 से छोटी संख्याओं को लिखने के लिए M लिखकर उसमे से extra संख्या को घटा दिया जाता है। उदाहरण के लिए 900 लिखने के लिए 1000-100 अर्थात CM किसी बड़ी संख्या को लिखने के लिए सबसे पहले उस संख्या में सबसे बड़ी संख्या के नंबर को लिखा जाता है। उदाहरण के लिए 270 लिखने के लिए सबसे पहले 200 फिर 50 फिर 20 270 = CC+L +XX 35 = XXX+V 2020 = MM+XX
50 को रोमन अंक में कैसे लिखते हैं?
50 को रोमन अंक में लिखने के लिए “L” symbol का उपयोग किया जाता है।
1050 को रोमन प्रणाली में कैसे लिखेंगे?
1050 को रोमन संख्या में लिखने के लिए ML का उपयोग किया जाता है 1000 + 50 = M + L
रोमन में 0 कैसे लिखते हैं?
रोमन संख्या पद्दति में शून्य या 0 नहीं होता, ये 1 से शुरू होती है और सबसे बड़ा चिन्ह M अर्थात 1000 का होता है।
दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।