रात के 2 बजे पति Nirahua को किस करती दिखीं Amrapali, इंटरनेट पर मची तबाही
Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहु्आ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए हुए हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा इन दिनों सबसे ज्यादा निरहुआ और आम्रपाली के गाने को सर्च किया जा रहा है। आम्रपाली ने अभी तक सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ ही फिल्मी की है।
क्योंकि, इनकी जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिलता है। लोग निरहुआ और आम्रपाली को एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। अब इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक और रोमांस वीडियो लोगों को मदहोश कर रहा है। गाने में आम्रपाली साड़ी में बेहद ही प्यारी दिख रही हैं, ऐसे में निरहुआ क्या किसी को भी एक्ट्रेस से प्यार हो जाये।
निरहुआ का गाना ‘मन के पसंद’ (Man Ke Pasand) लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। गाने में आम्रपाली दुबे का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने की शुरुआत में ही आम्रपाली दुबे अपने पति निरहुआ को किस करने लग जाती हैं, जिसे देख फैंस के तोते उड़ जाते हैं।
♦ लेटेस्ट जानकारी के लिए हम से जुड़े ♦ |
WhatsApp पर हमसे बात करें |
WhatsApp पर जुड़े |
TeleGram चैनल से जुड़े ➤ |
Google News पर जुड़े |
गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के साथ आधी रात को खूब ठुमके और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘मुकद्दर का सिकन्दर’ (Muqaddar Ka Sikandar) का है। गाना ‘मन के पसंद’ को Honey B और Mohan Rathore ने गाया है, जबकि गाने के बोल Azad singh ने लिखें हैं और म्यूजिक VLD Group ने दिया है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शमीम खान, पूजा गांगुली, अयाज खान, संजय पांडे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक इसे 1,757,139 से अधिक बार देखा जा चुका है।