Nagda

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण

Nagda News. शहर में लगाई जा रही महापुरुष की प्रतिमा स्थल का गुरुवार को सांसद अनिल फिरोजिया ने निरीक्षण किया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि वे शीघ्र प्रतिमा लगावाए और उनका लोकार्पण किया जाए।

गौरतलब है कि गत 9 नवंबर को सांसद फिरोजिया ने सर्किट हाउस पर नागदा-खाचरौद विकासखंड के अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि शहर में कई वर्षों से चले आ रहे महापुरुषों की प्रतिमा के विवाद का निराकरण प्रतिमा स्थापित कि जाए।

उसके साथ प्रशासन ने कार्यवाही की थी। गौरतलब है कि शहर में नपा प्रशासन द्वारा पुराने बस स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय के समीप संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, बायपास पर महिदपुर रोड राजा जन्मेजय की प्रतिमा लगाई जाए रही है। जबकि महिदपुर रोड पर नागदा की और महारणा प्रताप की प्रतिमा 26 जनवरी की रात को लगाई गई थी।

nagda-news-ujjain-mp-anil-ferozia-inspected-the-site-of-the-statue
प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करते सांसद व अन्य राजनेता।

सांसद के साथ निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जितेंद्र गेहलोत, लालसिंह राणावत, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, डॉ तेजबहादुरसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, धर्मेश जायसवाल, राजेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी आदि मौजूद थे। प्रतिमा का मामला का निराकरण होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व भीम सेना के पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया।

इसे  भी पढ़े : बहू के मायके में आ रहे बैंक कैशियर दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का  लोकल न्यूज एप।

Google News पर हमें फॉलों करें.

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status
पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण आम खाने के जबरदस्त फायदे Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी