Madhya PradeshNagdaNews

मप्र में ट्रक-स्कूल वाहन में भिंड़त : 4 स्कूली बच्चों की मौत, 11 घायल, उज्जैन-नागदा रोड पर हुई दुर्घटना

मप्र में ट्रक-स्कूल वाहन में भिंड़त : 4 स्कूली बच्चों की मौत, 11 घायल, उज्जैन-नागदा रोड पर हुई दुर्घटना |  Nagda News: Truck-school vehicle collision in MP: 4 school children killed, 11 injured, accident on Ujjain-Nagda road

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की नागदा तहसील में सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल वाहन और ट्रक की जबरजस्त टक्कर हो गई। हादसे में 4 बच्चों की मौत और 11 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को निजी बस की मदद से नागदा के जनसेवा अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए इंदौर रैफर कर कर दिया गया। वाहन में सवार स्कूली बच्चे उन्हेल निवासी है। जिसमें से दो एगोशदीप स्कूल व 12 बच्चे नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के है। बच्चे प्रतिदिन निजी वाहन में सवार होकर उन्हेल से नागदा पढ़ाई करने के लिए आते हैं।

nagda-news-truck-school-vehicle-collision-in-mp-4-school-children-killed-11-injured-accident-on-ujjain-nagda-road

कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुए हादसे में दुख जताते हुए बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर रखें हुए हैं। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्कूल वाहन और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल बच्चों के उपचार पर ध्यान दिया गया है।

nagda-news-truck-school-vehicle-collision-in-mp-4-school-children-killed-11-injured-accident-on-ujjain-nagda-road
क्षतिग्रस्त वाहन से बच्चों को निकालते राहगीर।

सड़क हादसे में इन बच्चों की हुई मौत

  • भाव्यांश (16) पिता सतीश जैन
  • सुमित (18) पिता सुरेश
  • उमा (15) पिता ईश्वर लाल
  • इनाया (6) पिता रमेश सालये

सड़क दुर्घटना में यह बच्चे घायल हुए

  • उज्जैन आर्थो अस्पताल में- अनुष्का (15), अक्षत (8)
  • संजीवनी अस्पताल में- निशा प्रज्ञा (12), हर्ष (14) पिता ईश्वरलाल
  • नागदा के जनसेवा अस्पताल में- प्रियांश पिता संजय, तनीषा पिता राजेश, प्रियांशी पिता पवन, तैयब पिता आजाद का उपचार जारी है।
nagda-news-truck-school-vehicle-collision-in-mp-4-school-children-killed-11-injured-accident-on-ujjain-nagda-road
फातिम कॉवेंट स्कूल द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट।

हादसे में घायल हुए बच्चों के नाम

  • अनुष्का निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • सुमित निवासी उन्हेल  – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • दर्शन निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • वीर निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • प्रियांशी निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • हिमांशु निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • तनिषा पिता राजेश मेहता – एगोशदीप स्कूल नागदा
  • श्रेयांश पिता राजेश मेहता – एगोशदीप स्कूल नागदा
  • निहारिका निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • आदित्य निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • उमा निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • पर्व निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • अक्षत पिता पवन धाकड़ निवासी उन्हेल  – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • हरीश निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल
  • प्रयाग निवासी उन्हेल – फातिमा काॅवेंट स्कूल

फॉतिमा स्कूल प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला

सड़क दुर्घटना के कुछ ही देर बाद फॉतिमा स्कूल प्रबंधन की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें दुर्घटना से बचाव करते हुए वाहन से अनुबंध नहीं होना बताया गया है। प्रबंधन की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में लिखा गया है कि, उन्हेल से आने वाले बच्चे अपने अभिभावकों की रिस्क पर निजी वाहन MP 43 BD 2836 से नागदा भेजते थे। इसमें स्कूल प्रबंधन की ओर से वाहन का कोई संबंध नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद ही स्कूल के शिक्षक घटना स्थल पर बच्चों की मदद के लिए पहुंच गए। वहीं हादसे से सबक लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने समय में परिवर्तन करते हुए 7.30 बजे की बजाए सुबह 8.30 बजे कर दिया गया है। वहीं मामले में भाजपा के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट कर मामले पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए मंत्री देवड़ा ने लिखा है कि,

उज्जैन के नागदा-उन्हेल रोड पर झिरनिया फंटे के समीप स्कूली बच्चों को ले जा रही टेम्पों टैक्स और ट्रक वाहन की से भिड़त का समाचार मिला। हादसा अत्यंत ह्दय विदारक और मन को शोक से भर देने वाला है। घटना का दृश्य नहीं देखे जा सकने वाला है।

इसे भी पढ़े : 

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
DMCA.com Protection Status
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए