IPL 2025 Points Table: इन 4 टीमों ने पक्की की प्लेऑफ में अपनी जगह, दिल्ली केपिटल्स हुई टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का आखिरी बड़ा मुकाबला खेला गया और जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आए, पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर ही बदल गई। एकतरफा मुकाबले में मिली धमाकेदार जीत ने न सिर्फआईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) पर भारी उलटफेर किया, बल्कि प्लेऑफ की रेस को भी खत्म कर दिया।
मुंबई इंडियंस ने किया प्लेऑफ्स में एंट्री
पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं गुजरात टाइटंस जिन्होंने 12 में से 9 मुकाबले जीतकर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में 18 अंक और +0.80 का दमदार नेट रन रेट हासिल किया है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का नंबर आता है, जिनके 17-17 अंक हैं। दोनों ही टीमों ने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं, और एनआरआर के मामले में आरसीबी ने पंजाब (+0.39) को पीछे छोड़ा है। अब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर बनी चौथी टीम प्लेऑफ के लिए।
मुंबई ने दिल्ली को हरा कर बनाया प्लेऑफ में जगह
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी सबसे अहम जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपने 13 मैचों में 8 जीत दर्ज करते हुए 16 अंक और +1.29 का बेहतरीन एनआरआर बना लिया है। इससे वे आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास यह अंतिम मौका था, लेकिन हार के साथ वे 13 अंकों पर ही रह गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
अब ये टीमें का टूर्नामेंट से खत्म हुआ सफर
मुंबई की जीत के बाद अब आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जाने वाली चारों टीमें तय हो चुकी हैं आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इन टीमों के लिए अब अगला लक्ष्य 2026 की तैयारी होगी।
Read More: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज इस चैनल पर होगा प्रसारित, ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी हुई घोषणा