Newsहिंदी लोक

कांप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है?| इसके क्या फायदे हैं | What is Comprehensive insurance in Hindi

कांप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है?| इसके क्या फायदे हैं | What is Comprehensive insurance in Hindi

वर्तमान समय में चार पहिया और दो पहिया वाहनों का इंश्योरेंस करवाना बेहद ही जरूरी कार्य हो गया है। आज के दौर में वाहन खरीदते समय ही शो रूम मालिकों द्वारा वाहन का इंश्योरेंस कर दिया जाता है, कारण यह एक कानून प्रक्रिया है। दोस्तों यदि आप भी कार का बीमा कराना चाहते हैं तो बीमा कंपनी द्वारा कंप्रिहेंसिव बीमा यानी इंश्योरेंस कराने की सलाह देता है। इसका सीधा कारण है कि कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस ही दुर्घटना के दौरान वाहन को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने में सक्षम होता है। बीमा विशेषज्ञ का कथन है कि, कंप्रिहेंसिव बीमा सबसे सुविधा जनक और अच्छा होता हैं। यह कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है? कैसे कराया जाता है? और इसके क्या फायदे होते हैं? इस पोस्ट के जरिए हम आपकों विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं। आशा करते हैं कि, आप What is Comprehensive Insurance? What are its benefits in Hindi? को ध्यान पूर्वक शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े।

comprehensive-insurance-in-hindi
Comprehensive Insurance

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है? What Is Comprehensive Car Insurance?

कंप्रिहेंसिव बीमा का हिंदी में अर्थ होता है- संपूर्ण बीमा या समग्र बीमा। यह एक प्रकार का ऐसा बीमा होता है, जिसमें आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के नुकसान का मुआवजा मिलता है। इतना ही नहीं इस बीमा में आपकों वाहन से किसी दूसरी गाड़ी या संपत्ति या व्यक्ति को हुए नुकसान का मुआवजा तो मिलता ही है। साथ में आपकी खुद की गाड़ी को हुए नुकसान का मुआवजा भी बीमा कंपनी देती है।

इसी के साथ, आपको शारीरिक रूप से हुई क्षति पर 15 लाख के अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का लाभ पर दिया जाता है। यह लाभ परिस्थिति पर निर्भर करता है। कारण कंप्रिहेंसिव बीमा के भीतर थर्ड पार्टी बीमा भी पूर्व से मौजूद रहता है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के साथ 15 लाख का अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा करना भी भारत सरकार ने अनिवार्य कर रखा है। साथ ही कई अन्य प्रकार के एड ऑन बीमा सुविधाएं भी जुड़वाने की सुविधा उपलब्ध रहती है।

इस प्रकार, कंप्रिहेंसिव बीमा होने पर आपको कुल पांच तरह के बीमा लाभ मिलते हैं, उदाहरण के तौर पर –

कंप्रीहेंसिव बीमा के लाभ लाभ के पीछे मौजूद कारण
1.आपके वाहन की टक्कर से किसी दूसरे वाहन को या व्यक्ति को या प्रॉपर्टी को नुकसान का मुआवजा बीमा कंपनी देगीथर्ड पार्टी इंश्योरेंस के शामिल होने के कारण
2.एक्सीडेंट में आपके खुद के वाहन को नुकसान का मुआवजा भी बीमा कंपनी देती है।ऑन डैमेज कवर के शामिल होने के कारण
3.एक्सीडेंट में, आपको शारीरिक नुकसान के स्तर के हिसाब से मुआवजा बीमा कंपनी देती है (अधिकतम 15 लाख रुपए तक)अनिवा्र्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के शामिल होने के कारण
4. नो क्लेम बोनस, जीरो डेप्रिसिएशन, Engine Protector, Key Protection, रिटर्न टू इनवॉयस वगैरह की अतिरिक्त बीमा सुविधाएं मिलती है।सिर्फ तभी जबकि, संबंधित एड ऑन इंश्योरेंस पॉलिसी भी जुड़वा रखी हो।
5. वाहन चोरी, प्राकृतिक आपदा या नागरिक अशांति के कारण आपकी गाड़ी को हुए नुकसान का मुआवजा भी बीमा कंपनी देगी।रोड एक्सीडेंट के अलावा इन कारणों से भी आपके वाहन या शरीर को नुकसान का बीमा भी कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में शामिल किया जाता है। जैसे कि-

  • प्राकृतिक आपदा (Natural disasters) से नुकसान होने पर
  • आगजनी (Fire) से नुकसान होने पर
  • आसमान से गिरती हुई चीज (Falling objects) से नुकसान
  • दंगा, फसाद (Vandalism) वगैरह से नुकसान
  • वाहन चोरी (Theft) हो जाने पर

कांप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कैसे लें? कहां से खरीद सकते हैं?

अपनी कार, बाइक या अन्य किसी वाहन के लिए, के लिए बीमा आपको चार तरह से मिल सकता है।

वाहन कंपनी के शोरूम या सेल्स सेंटरों पर

अगर आप नई गाड़ी ले रहे हैं तो सामान्यत: आपको शोरूम पर ही बीमा करवाने की सुविधा मिल जाती है। वाहन कंपनियों का किसी न किसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से गठबंधन होता है। हालांकि, आप उसी कंपनी का बीमा लेने के लिए बाध्य नहीं है। आप किसी दूसरी बीमा कंपनी से भी अपनी गाड़ी का बीमा करवा सकते हैं।

बीमा कंपनी के कार्यालय या प्रतिनिधि केंद्र से

शहरों और बड़े कस्बों में प्राय: प्रमुख वाहन बीमा कंपनियों के कार्यालय मिल जाते हैं। छोटी जगहों पर भी इनके एजेंट मिल जाते हैं। आप उनसे संपर्क कर अपनी गाड़ी का बीमा करवा सकते हैं।  किसी खास कंपनी से बीमा लेने के पहले, अन्य प्रमुख कंपनियों के बीमा प्लान के बारे में भी पता कर लेना चाहिए।

बीमा कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद

वाहन बीमा करने वाली सभी प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की वेबसाइट होती है। उन पर जाकर अपनी सुविधानुसार आप बीमा प्लान चुन सकते हैं। नेटबैंकिंग, कार्ड, यूपीआई वगैरह से भुगतान करके बीमा पॉलिसी खरीद भी सकते हैं।

बीमा  एग्रीगेटर की वेबसाइट के माध्यम से

आजकल कई सारे इंश्योरेंस एग्रीगेटर कंपनियां मौजूद हैं। जैसे कि पॉलिसी बाजार, एक्को इंश्योरेंस, पॉलिसीक्स, बैंक बाजार इंश्योरेंस वगैरह। इनकी वेबसाइट पर आपको विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल जाती है, उनकी तुलना करने और प्रीमियम जानने की सुविधा भी रहती है। साथ ही उनको खरीदने का लिंक भी रहता है।

कां​प्रिहेंसिव इंश्योरेंस की कीमत कितनी होती है?

कांप्रिहेंसिव पॉलिसी की कीमत, आपकी गाडी की क्षमता, उसकी कीमत और बीमा कंपनी के प्लान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यह निम्नलिखित तथ्यों पर निर्भर करती है—

  • थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत: इसकी कीमत भारतीय बीमा​ नियामक संस्थान (IRDAI) की ओर से निर्धारित की जाती है। वाहन की क्षमता और उसके प्रयोग के हिसाब से यह अलग-अलग होती है। आप IRDAI की वेबसाइट या जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की वेबसाइट पर भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत सूची देख सकते हैं।
  • ओन डैमेज कवर की कीमत : यह आपकी गाडी की IDV-इंश्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू (तात्कालिक बाजार कीमत) पर निर्भर करता है। पुरानी गाड़ी है तो फिर नो क्लेम बोनस का भी फायदा मिल सकता है। आपके वाहन की मौजूदा कीमत, बीमा कंपनी के प्लान और छूट के आफर के हिसाब से यह अलग-अलग हो सकती है।
  • अनिवार्य दुर्घटना बीमा की कीमत: इसका रेट भी IRDAI की ओर से निर्धारित किया जाता है। फिलहाल 15 लाख के अनिवार्य दुर्घटना बीमा के लिए सालाना 750 रुपए का प्रीमियम चुकाना पड़ता है।
  • जुड़वाए गए Add On कवर की कीमत: आपने अपनी मुख्य बीमा पॉलिसी के साथ, जो जो Add On कवर लिए होंगे, उन सबके लिए अलग से कीमत जुड़ जाती है। इनकी कीमत बीमा कंपनी अपने हिसाब से रखती है।

इसे भी पढ़े :

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status