Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Nagda - ग्रेसिम उद्योग नागदा ने एक लाख रुपये का अर्थदंड जमा कराया
Nagda 0 Views

ग्रेसिम उद्योग नागदा ने एक लाख रुपये का अर्थदंड जमा कराया

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
grasim-udyog-nagda-paid-a-fine-of-one-lakh-rupees
ग्रेसिम उद्योग नागदा : फाइल फोटो

नागदा। ग्रेसिम उद्योग प्रबंधन नागदा ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के एक निर्णय में दोषी पाए जाने के बाद अर्थदंड की राशि एक लाख रुपये जमा कर दिया है। ग्रेसिम प्रबंधक के खिलाफ गांव जलवाल में तालाब निर्माण के दौरान करोड़ों की बेशकीमती शासकीय भूमि पर अतिक्रमण प्रमाणित हुआ था।

खाचरौद तहसीलदार की अदालत ने गत दिनों एक लाख का जुर्माना किया था। साथ ही तालाब को अधिग्रहित करने का भी आदेश दिया था। निर्णय में अर्थदंड की राशि वसूली के लिए मांगपत्र जारी करने का आदेश भी हुआ था। न्यायालय ने यह कार्यवाही आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक चौरसिया निवासी शिवपूरा कॉलोनी नागदा की शिकायत पर की थी। नायब तहसीलदार शिवकांत पांडे ने पुष्टि की कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में ग्रेसिम प्रबंधक ने एक लाख की जुर्माना राशि जमा कर दी है।

तालाब से पानी के प्रतिबंध का फसा पेंच

अब इस प्रकरण में नया मोड़ आया है। तालाब के पानी के उपयोग को लेकर कानूनी पेंच फ़स गया। तालाब में समाहित करोड़ों लीटर पानी के स्वामित्व को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। प्रशासन अब ग्रेसिम को पानी लेने से पाबंदी लगाने का मन मना रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक चौरसिया ने मामले में खाचरौद प्रशासन के समक्ष एक शिकायत पंजीकृत कराई है।

शिकायत में बताया गया कि तहसीलदार ने अपने निर्णय में तालाब को अधिग्रहित कर लिया है, ऐसी स्थिति में अब ग्रेसिम उद्योग नागदा को जलवाल तालाब से पानी लेने से रोक लगाई जाए। तालाब अब शासकीय हो चुका है। ऐसी स्थिति में तालाब के पानी का उपयोग पास के शहर खाचरौद में उपलब्ध कराया जाए। इस शहर में पानी का संकट बना रहता है। गौरतलब है कि, ग्रेसिम उद्योग नागदा इस तालाब के पानी का उपयोग अपने कारोबार व पेयजल के लिए करता लगभग 10 वर्षो से करता आ रहा है।

क्या बोले अधिकारी

खाचरौद नायब तहसीलदार शिवकांत पांडे का कहना हैकि तालाब से ग्रेसिम उद्याेग नागदा को पानी लेने के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए अभिषेक चौरसिया की शिकायत प्राप्त हुई है। ग्रेसिम उद्योग नागदा प्रति वर्ष अप्रैल माह में तालाब के पानी का उपयोग करता है। फिर भी तालाब के पानी का उपयोग ग्रेसिम नहीं करे, इस मामले में कोई कदम उठाया जाएगा।

राजस्वमंत्री से शिकायत के बाद कार्यवाही

अभिषेक चौरसिया की एक लंबी लड़ाई के बाद ग्रेसिम उद्योग नागदा के द्वारा करोड़ों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर हुआ था। अभिषेक ने सबसे पहले आरटीआई में तालाब से संबधित दस्तावेजों को जुटाया फिर प्रदेश के राजस्व मंत्री तक अपनी बात पहुंचाई। मामला तत्कालीन मंत्री राजस्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के समक्ष शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत पर राजस्व मंत्री ने उज्जैन कलेक्टर को उचित कार्यवाही का निर्देश दिया था।

कलेक्टर ने मांगा था प्रतिवेदन

मंत्री के निर्देश के बाद उज्जैन कलेक्टर ने 14 जुलाई 2020 खाचरौद एसडीओ राजस्व को पत्र भेजकर इस मामले की जांच का प्रतिवेदन मांगा। एसडीओ ने जांच के बाद यह पाया कि करोड़ों की भूमि पर ग्रेसिम ने तालाब निर्माण में कब्जा कर लिया। एसडीओ ने एक प्रतिवेदन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के नाम पत्र 13 अगस्त 2020 को प्रतिवेदन प्रेषित किया।

कुल 7.900 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण

एसडीओ राजस्व के प्रमाणित हमारे संवाददाता के पास सुरक्षित दस्तावेज के अनुसार ग्रेसिम ने कुल 7.900 हैक्टेयर पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। एसडीओ खाचरौद के प्रतिवेदन का विस्तृत विवरण इस प्रकार है- सर्वे क्रमांक 156 में 1.65 हैक्टेयर, सर्वे क्रमांक 158 रकबा 2.28 हैक्टेयर, सर्वे क्रमांक 406/ 539 रकबा 1.12 शासकीय नाला, सर्व क्रमांक 159 रकबा 0.84 उमरावसिंह, विक्रमसिंह बालेश्वर कालम नंबर 12 में अहस्तारणीय, सर्वे नंबर 160 रकबा 0.55 उमरावसिंह, विक्रमसिंह बालेश्वर कालम नंबर 12 में अहस्तारणीय सर्वे नंबर 161 रकबा 0.84 उमरावसिंह, व्रिकमसिंह, बालेश्वर कालम नंबर 12 में अहस्तारणीय सर्वे नंबर 420 रकबा 0.60 हैक्टेयर शासकीय नाला तथा सर्व नंबर 422 रकबा 0.02 हैक्टेयर शासकीय गैरमुमकिन भूमि को ग्रेसिम ने अपने आधिपत्य में लिया है।

grasim-udyog-nagda-paid-a-fine-of-one-lakh-rupees
ग्रेसिम उद्योग नागदा : फाइल फोटो

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का  लोकल न्यूज एप।

Google News पर हमें फॉलों करें

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
grasim industries limited nagda Grasim Udyog Nagda Nagda news Nagda News Breaking News
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,892 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 52 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 20 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026

तोता: रंगीन दुनिया का चमचमाता सितारा! अनोखे और रोचक तथ्य Facts About Parrots

15/05/2026

टाइटैनिक: जिसे अडिग कहा गया, वही डूब गया — सपनों, भूलों और इंसानी साहस की कहानी

15/05/2026

ChatGPT और इंसानी सोच: क्या मशीनें हमें समझने लगेंगी या सिर्फ़ नकल करेंगी?

15/05/2026

जंगल के बाहुबली बैल: ताकत, याददाश्त और वो सच जो हमें कभी नहीं बताए गए

14/05/2026

सपने में बैल दिखे तो क्या संकेत है? शुभ-अशुभ, डर और उम्मीद के बीच छिपा असली मतलब

14/05/2026

बैकी (बासा) मछली की असली कहानी: स्वाद, सेहत और विज्ञान के वो सच जो कम लोग जानते हैं

14/05/2026

चूरा मछली (टूना): स्वाद से विज्ञान तक, समंदर की इस ताकतवर मछली की पूरी कहानी

14/05/2026

पेड़ जो फट जाते हैं: सर्द रातों में होने वाली रहस्यमयी घटना की असली वजह

14/05/2026

पतंजलि: जीवन परिचय और उपलब्धियां The Author of Yoga Darshan Biography

14/05/2026

What is Quantization? मात्राकरण -कंप्यूटर विज्ञान की मूल बातें जानें

14/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.