धर्मNews

नवरात्रि में जागरण क्यों होते हैं, जाने इसका महत्व

जानेनवरात्रि में जागरण क्यों होते हैं, और क्या है इसका महत्व.

माता की आराधना पर्व नवरात्रि प्रारम्भ होते ही देवी मात के नौ रूपों की पूजा की जाती है. माता आराधकों को नवरात्रि पर्व का वर्ष भर इंतजार रहता है. नवरात्रि का पर्व हो और माता रानी का जागरण न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. माता दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी भक्ति में डूबने के लिए लोग माता रानी का जागरण या जगराता करते हैं. इस आयोजन में माता भक्त भक्तिमय गीतों के जरिये अपने ऊपर कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना करते हैं. इस दौरान माता की चौकी लगाई जाती है, जिसमें माता रानी का दरबार फूलों द्वारा सजाया जाता है. जागरण के दौरान लोग रात में जाग कर माता के भजन गाते हैं. 

navratri-mein-jagaran-kyu-hote-hain
सांकेतिक तस्वीर : फोटो सोर्स सोशल मीडिया

जब हम दरबार में या जागरण में जाते हैं तो एक अलग ही प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है.जागरण में कन्या को देवी स्वरुप बनाकर झांकी लगाई जाती है, किसी को शेर और किस को असुर या दानव बनाया जाता है. जागरण में  नाटक का मंचन होता है.नवरात्र में भजन कीर्तन,जागरण का आयोजन करना शुभ माना जाता हैं. भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें  मन चाहा वर देती हैं एवं नकारात्मक उर्जा से छुटकारा भी दिलाती हैं.

मातारानी के जागरण में तीन देवी – देवता की पूजा होती है

मातारानी के जागरण में तीन देवी और देवता की पूजा की जाती है और वे तीन देवी – देवता हैं माता सरस्वती, निंद्रा माता एवं हनुमान जी. मां सरस्वती को ज्ञान, साहित्य, संगीत और कला की देवीस्वरुप पूजा जाता है. माता सरस्वती का सम्बन्ध बुद्धि से है जो इन्सान को ज्ञानी बनाती है.सरस्वती के आलावा मां निंद्रा देवी की पूजा करना भी अनिवार्य है. किदवंती है कि जो लोग निंद्रा पर विजय पा लेते हैं उसे ही मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जागरण में बजरंगबली का पूजन भी अनिवार्य है. इनकी पूजन के बिना जागरण अपूर्ण माना जायेगा.

तारावती की कथा अनिवार्य है 

जागरण में तारावती की कथा सुनना अनिवार्य है, रात भर जागने के बाद सूर्योदय से पहले तारा रानी की कथा कहना व सुनना अनिवार्य है तभी जागरण पूर्ण माना जायेगा.

दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए 

नवरात्री जागरण के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अनिवार्य है. इसमें 13 अध्याय हैं. न केवल जागरण में बल्कि पूरे 9 दिनों तक माता दुर्गा जी का यह पाठ करना चाहिए.

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए