Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - शिक्षक दिवस पर भाषण | Teachers Day Speech in Hindi 2022
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

शिक्षक दिवस पर भाषण | Teachers Day Speech in Hindi 2022

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
teachers-day-speech-in-hindi
शिक्षक दिवस का भाषण।

Table of Contents

Toggle
  • शिक्षक दिवस पर भाषण – Teachers Day Speech in Hindi, Speech on Teacher’s Day 2022 in Hindi
  • विद्यार्थियों के लिए शिक्षक दिवस पर बोलने के लिए आसान भाषण
    • Happy Teacher’s Day Speech in Hindi Language for Students:
  • शिक्षक दिवस के लिए भाषण – Teachers Day Speech By a Student in Hindi, Sample Speech on Teacher’s Day in Hindi
    • शिक्षक दिवस पर कविता – Teachers Day Kavita in Hindi
  • Best Speech on Teachers Day 2022 in Hindi
    • छात्रों के लिए शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में:
  • टीचर्स डे स्पीच इन हिंदी – Teachers Day Speech in Hindi 2022
  • शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में
    • Hindi Speech on Teacher’s Day for Students:
    • अंतिम शब्द,

शिक्षक दिवस पर भाषण | Teachers Day Speech in Hindi 2022

भारत में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षकों को समर्पित दिन के लिए हम विद्यार्थियों के लिए  शिक्षक दिवस पर भाषण (Teachers Day Speech in Hindi) लेकर आए हैं। हमारे द्वारा लिखें गए इन भाषणों का इस्तेमाल कर विद्यार्थी अपने स्कूल, कॉलेज में शिक्षक दिवस उनका सम्मान कर सकते है। साथ ही अपने भाषण के जरिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जा सकता है। शिक्षक दिवस भाषण सरल और आसान शब्दों का इस्तेमाल कर लिखा गया है। Shikshak Divas Par Bhashan, Teachers Day Speech in Hindi 2022.

शिक्षक दिवस: असल में यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन हैं। इन्होने शिक्षा के क्षेत्र में अनूंठा योगदान दिया है। इसलिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में सालों से मनाया जाता रहा है।

इस दिन विद्यार्थी अपने गुरु यानि शिक्षकों के सम्मान में भाषण देकर उनके बारे में सम्मानजनक बातें बोल कर उनका सर गर्व से ऊँचा करते हैं। भाषण देने का उद्देश्य विद्यार्थी जीवन में शिक्षकों की अहमियत को शब्दों के जरिए दर्शाना है।

  • गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है | Ganesh Chaturthi Kyu Manai Jati Hai

दोस्तों इस लेख में हमारे द्वारा जो भाषण आपसे साझा किए गए हैं, वह एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का क्या महत्त्व है यह बताता है। उक्त शिक्षक दिवस भाषण को सुना कर आप अपने शिक्षकों की नज़र में best student बन सकते हो। तो चलिए देर ना करते हुए शिक्षक दिवस के भाषण के बेहद ही सरल उदाहरणों पर नजर डालें।

शिक्षक दिवस पर भाषण – Teachers Day Speech in Hindi, Speech on Teacher’s Day 2022 in Hindi

विद्यार्थियों के लिए शिक्षक दिवस पर बोलने के लिए आसान भाषण

Happy Teacher’s Day Speech in Hindi Language for Students:

माननीय मुख्य अतिथि, उपस्थित आदरणीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे सहपाठियों,

जैसा कि हम सभी को विधित है कि, यहां पर हम सभी शिक्षक दिवस के उत्सव को मनाने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। आज मैं आपकों शिक्षकों के महत्व पर छोटा सा भाषण देने जा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि, कृपया करके आप मेरा यह भाषण ध्यानपूर्वक और शांति से सुनें।

आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस का दिन है। हम सब प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। आज डॉ. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने से पहले एक महान प्रतिशिष्ठ शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन न केवल भारत के राष्ट्रपति थे, बल्कि एक महान शिक्षक भी थे। शिक्षक दिवस के दिन हमारे देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान करने के लिए यह शिक्षक दिवस मनाया जाता है। छात्रों के व्यक्तित्व को मजबूत और उनके भविष्य को संवारने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्कूल में दी गई शिक्षा ही विद्यार्थी को भविष्य में एक अच्छा व्यक्ति बनाती है। शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य की नींव है।

शिक्षक छात्रों को अपने बच्चे के रूप में प्यार करते है। शिक्षक छात्रों में भेदभाव नहीं करते और सभी छात्रों पर ध्यान देते है। हमारे माँ-बाप हमें देश का एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए स्कूल में भेजते है। हालाँकि हमारे शिक्षक हमारे पूरे भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते है।

शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान प्रदान करने के साथ एक जीवन को दिशा भी देते है। शिक्षक ज्ञान का स्रोत है। मैं प्रत्येक छात्र से अनुरोध करता हूं कि सभी छात्र शिक्षकों की सलाह का पालन करें और देश का एक अच्छा नागरिक बनें।

हम सभी उपस्थित विद्यार्थियों की ओर से सभी शिक्षकों का तहे दिल से आभार । Happy Teacher’s Day 2022.

शिक्षक दिवस के लिए भाषण – Teachers Day Speech By a Student in Hindi, Sample Speech on Teacher’s Day in Hindi

श्रीमान प्रधानाचार्य जी, अध्यापक गण, गणमान्य अतिथियों और प्यारे दोस्तों को सर्वप्रथम शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं स्वयं का नाम बोल…….. शिक्षक दिवस जैसे विशेष अवसर पर सबका स्वागत करता हूं। प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता हैं। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को ही भारत के शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जन्मोत्सव को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने का उद्देश्य डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इस विशेष दिन पर मैं डॉक्टर राधाकृष्णन जी का सम्मान करते हुए कुछ शब्द बोलना चाहता हूं।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक मोमबत्ती की तरह खुद जलकर अपने छात्रों को जिंदगी में जीने के लिए शिक्षण की रौशनी दी थी। इसलिए हम उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में कुछ शब्द कहना चाहता हूं।

शिक्षक दिवस पर कविता – Teachers Day Kavita in Hindi

गुरु का महत्व कभी होगा न कम,
भले करले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो है इंटरनेट पर हर प्रकार का ज्ञान,
पर अच्छे बुरे की नहीं उसे पहचान,
नहीं है शब्द कैसे करूँ धन्यवाद,
बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद,
हूं जहां आज मैं उसमें है बड़े योगदान,
आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान,
आपने बनाया है मुझे इस योग्य,
कि प्राप्त करूं मैं अपना लक्ष्य,
दिया है हर समय आपने सहारा,
जब भी लगा मुझे मैं हारा,
करता हूं दिल से आप सब का सम्मान,
आप सबको है मेरा शत-शत प्रणाम।

मैं आप सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

Best Speech on Teachers Day 2022 in Hindi

छात्रों के लिए शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में:

मेरे सभी सम्मानित गुरुओं एवं प्यारे दोस्तों को मेरा प्रणाम।

आज इस अवसर पर अपने विचार रखना मेरे लिए वास्तव में मेरे लिए बेहद ही सम्मान की बात है।

जैसा कि हम सभी को विधित हैं, कि आज 5 सितंबर को हम सभी यहाँ शिक्षक दिवस मनाने के लिए यहां पर एकत्र हुए हैं, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस का स्मरण करते हुए जो एक महान शिक्षक, भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति थे।

यह दिन छात्रों के द्वारा अपने शिक्षकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देने हेतु पूरे देश में मनाया जाता है।

मुझे यह बात आप लोगों को याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं, जबकि शिक्षक शिक्षा के जरिए से उस बच्चे को आदर्श नागरिक बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। शिक्षक बच्चों में शिक्षा का अलख जगाते हैं।

यह सच है कि शिक्षक ज्ञान और बुद्धिमता का एक बेहतरीन स्रोत होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक होते हैं। हम उनके प्रयासों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। अतः मैं अपने भाषण के अंत में कहना चाहूँगा की हमें शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनकी मेहनत की कदर करनी चाहिए।”

बहुत बहुत धन्यवाद।

टीचर्स डे स्पीच इन हिंदी – Teachers Day Speech in Hindi 2022

माननीय प्राचार्य महोदय , उपस्थित शिक्षक और मेरे सहपाठियों,

आप सभी को सर्वप्रथम शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर मैं अपने शिक्षकों से संबंधित कुछ विचार आपके समक्ष इस मंच के जरिए व्यक्त कर रहा हूं। (कर रही हूँ)

अध्यापकों की सेवा भावना दूसरी सब सेवाओं से अद्वितीय और अलग होती है। बहुत सारी दूसरी सेवाओं में जैसे कार्यालयों, कारखानों और अन्य संस्थाओं में काम करने वाले लोगों का संबंध अधिक तौर पर कागजों, मशीनें और अन्य निर्जीव से रहता है।

लेकिन शिक्षकों का संबंध बच्चों से रहता है जिन के मन हमेशा उछलते-कूदते रहते है। बच्चों के मन को काबू में रखकर उनको ज्ञान प्रदान करना एक कुशल शिक्षक ही कर सकता हैं।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माँ-बाप को शिक्षकों से यही आशा रहती है की उनका बच्चा क्लास में फर्स्ट आये। लेकिन सब बच्चों का मनोविकास एक जैसा नहीं होता है।

इस वजह से कई बार शिक्षकों को विद्यार्थियों के माता-पिता द्वारा कह गए अनुचित शब्दों का सामना भी करना पड़ता हैं। इसलिए अध्यापकों को सहनशीलता और नम्रता से काम लेना चाहिए।

स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा विश्वास अपने टीचर पर करते है। शिक्षक द्वारा कहा गया एक-एक शब्द उनके मन में रट जाता है। इसलिए अध्यापकों को अपना ज्ञान हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए।

डॉ. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन जिनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने एक बार कहा था की योग्य शिक्षक वही है जिसके अंदर एक विद्यार्थी जिंदा रहता है। एक अध्यापक से हमें यही उम्मीद रहती है की वह जो भी बोले सही, शुद्ध और सच बोले।

एक शिक्षक एक शिल्पकार की तरह है जो अपने विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान करके उनको योग्य नागरिक बनाता है। इसलिए किसी भी देश को महान और गौरवशाली बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती हैं।

विद्यार्थियों को हमेशा यह विश्वास दिलाकर की वे कुछ कर सकते है, वे कुछ बन सकते है शिक्षक एक बहुत महान काम करते हैं। शिक्षक अपने रचनात्मक विचारों द्वारा बच्चों का आचरण ऊँचा करते हैं।

उनका यही लक्ष्य रहता है की वे अपने विचारों से अपने विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें ऊँचाइयों की और ले जायें।

इस शुभ अवसर पर ऐसे सभी शिक्षकों को मेरा प्रणाम। धन्यवाद!

शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में

Hindi Speech on Teacher’s Day for Students:

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षक और मेरे प्यारे सहपाठियों

आप सभी को शिक्षक दिवस की अनंत शुभ कामनाएँ। अध्यापकों को किसी भी देश का गौरव माना जाता हैं। इन शिक्षकों को मान-सम्मान देने के लिए हर साल हम 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

5 September को टीचर्स डे मनाने की शुरुआत 1962 से शुरू हुई थी। जब भारत के महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 5 सितंबर को Sarvepalli Radhakrishnan का जन्म हुआ था। उन्होंने अनुरोध किया की उनका जन्मदिन मनाने के बजाय इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाय ताकि देश के शिक्षकों को हम योग्य सम्मान दे सकें।

इसमें कोई संदेह नहीं है की समाज में शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो आने वाली पीढ़ी को योग्य शिक्षा देकर उनको देश के विकास और उन्नति के लिए तैयार करता हैं।

देश के राजनेताओं, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, कलाकारों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, सैनिकों, इंजीनियरों आदि में गुणवता पैदा करने का श्रेय अध्यापकों को ही जाता हैं।

इसलिए, देश के हर आदमी और सरकार का यह हक़ बनता है की समाज में शिक्षकों को योग्य स्थान मिले और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाये।

देश के चरित्र निर्माण में जितनी भूमिका शिक्षक निभाते है उतनी शायद कोई और नहीं निभाता है। तो हमारा इतना कर्तव्य तो बनता है की हम शिक्षकों को शुभकामना दें और समाज में सभी शिक्षकों को योग्य और सम्मान दें।

हर शिक्षक लगातार अपना ज्ञान बढ़ाता रहता है ताकि वे अपने विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सकें। वह अपने छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत और दिशा निर्देशक बनने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।

5th September Teachers Day एक ऐसा दिन है जिस दिन कुछ छात्रों को शिक्षकों की भूमिका निभाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। रंगीन सूट, कुर्ते पायजामे, सलवार कुर्ते और साड़ीयां पहनकर विद्यार्थी अपने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए एक अनूठा अनुभव महसूस करते हैं।

यदि हम अध्यापकों का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊँचा करते है तो हम उम्मीद कर सकते है की हमारे ये विद्यार्थी जो एक दिन के लिए शिक्षक बनते हैं भविष्य में यही विद्यार्थी उच्च स्तर शिक्षक बनकर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे।

मेरी तरफ से और दुनिया के सभी विद्यार्थियों की तरह से दुनिया के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस (Teachers Day 2022) की हार्दिक शुभकामनायें।

धन्यवाद!

हम उम्मीद करते है की आपको यहाँ दिए गये Shikshak Diwas Par Bhashan पसंद आयेंगे। यदि पसंद आये तो आप अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुकूल शिक्षक दिवस स्पीच का चयन कर सकते हैं।

अंतिम शब्द,

दोस्तों उपरोक्त लेख के जरिए शिक्षक दिवस पर भाषण, जिन्हें सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आसान भाषा और सरल शब्दों का चयन करके लिखा गया हैं। आप इनमें से किसी भी एक भाषण को अपने स्कूल, कॉलेज में बोल कर शिक्षकों का सम्मान तो बढ़ायेंगे साथ ही ढ़ेर सारी वाहवाह और तालियाँ भी जीतेंगे।

यह भी पढ़ें:

  • जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है और कब मनाई जाती है?
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध, देखें यहां

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleबैल पोला त्यौहार 2022 का महत्व | Bail Pola Festival Kab Hai in Hindi
Next Article शेयर बाजार के बादशाह राकेश झुनझुनवाला की प्रेरणादाई कहानी | Rakesh Jhunjhunwala Story in hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

1990 में ₹100 की कीमत
News 3 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 4 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 1 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 6 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

15 August Speech in Hindi 2026
News 2 Views

15 August Speech in Hindi 2026: सर्वश्रेष्ठ! विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए 10+ दमदार भाषण और टिप्स

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

1990 में ₹100 की कीमत

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

14/08/2026
Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: बड़ी खबर! जानें गणपति स्थापना का महामुहूर्त, विसर्जन तिथि और 101 पूजा नियम

12/08/2026
Kajari Teej 2026 Date

Kajari Teej 2026 Date: शुभ समाचार! जानें 30 अगस्त का महामुहूर्त, पूजा विधि और सत्तू का महत्व

12/08/2026
Dasa Maa Vrat Vidhi 2026

Dasa Maa Vrat Vidhi 2026: अंतिम दिन! जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ की गुप्त कहानी

12/08/2026
Dasama kyo manate hai

Dasama kyo manate hai? (2026): जानें तारीख, पौराणिक कथा और भाग्य बदलने वाली पूजा विधि

11/08/2026
Paytm Share Price Target 2026

 Paytm Share Price Target 2026: बड़ा धमाका! पहली बार IPO प्राइस के पार जाने का अनुमान, Bernstein ने दिया बड़ा लक्ष्य

10/08/2026
Famous Forts in India

Famous Forts in India: अदभुत! भारत के 10 ऐतिहासिक किले, इस 15 अगस्त बनाएं यादगार ट्रिप का प्लान

10/08/2026
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

10/08/2026
8th Pay Commission DA Merger

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

10/08/2026
Karva Chauth 2026 Date

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

10/08/2026
Ration Card E-KYC Online Check 2026

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

10/08/2026
15 August Quotes in Hindi

15 August Quotes in Hindi: शानदार! आज़ादी पर 101+ देशभक्ति के अनमोल विचार और व्हाट्सएप स्टेटस (2026)

09/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.