Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - ब्रह्म मुहूर्त: अर्थ एवं महत्व
News 0 Views

ब्रह्म मुहूर्त: अर्थ एवं महत्व

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
ब्रह्म-मुहूर्त-क्या-होता

Table of Contents

Toggle
  • ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है ?
  • ब्रह्म मुहूर्त की गणना कैसे करें?
  • ब्रह्म मुहूर्त का महत्व:
  • ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें, क्या न करें?
    • ध्यान करें:
    • आत्म निरीक्षण करें:
    • भविष्य के लिए योजना बनाएं:
    • अपने माता पिता गुरु एवं परमपिता परमात्मा का स्मरण करें:
    • ज्ञानार्जन करें:
    • पूजा पाठ करें:
    • अध्ययन करें:
    • योग, व्यायाम  करें:
    • ब्रह्म मुहूर्त में क्या न करें:

ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है ?

प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में सभी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किए जाने की परंपरा हैं. विवाह हो या फिर मकान की नींव भराई, नए घर में प्रवेश हो या नामकरण संस्कार, हर शुभ कार्य किसी शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है. असल में इसके पीछे यह सोच है कि कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त में करने से ही सफलता प्राप्त होती हैं. तो आइए पहले मुहूर्त के बारे में कुछ पहलुओं के बारे में जान लें..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के 24 घंटों में कुल 30 मुहूर्त होते हैं, सीधे शब्दों में कहा जाएं तोदिन रात का 30 वां हिस्सा मुहूर्त कहलाता है. इस प्रकार 48 मिनट का कालखंड एक मुहूर्त होता है. चलिए अब जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त के विषय में….

ब्रह्म मुहूर्त 48 मिनट का वह शुभ समय है, जो सूर्योदय से ठीक 1  घंटा 36 मिनट पहले शुरू होता है, और सूर्योदय से 48 मिनट बाद खत्म होता है. ऋतु अनुसार यह समय 4:04 से 5:12 के मध्य का हो सकता है. वर्ष और भौगोलिक स्थिति के समय के आधार पर सूर्योदय का समय हर दिन परिवर्तित होता रहता है और इसी के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का सही समय भी परिवर्तित होता रहता है.

ब्रह्म मुहूर्त की गणना कैसे करें?

आप अपने वर्तमान निवास स्थान के ब्रह्म मुहूर्त की गणना करने के लिए सबसे पहले अपने शहर के सूर्योदय के सही समय का पता लगाएं. जिसके बाद उसमें से 1  घंटा 36 मिनट का समय घटा दें. इस बात का ध्यान रखें, सूर्योदय का समय प्रत्येक दिन बदलता है.

ब्रह्म मुहूर्त का महत्व:

हमारे ऋषि मुनियों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व है. उनके दिए गए तर्क अनुसार यह काल निद्रा त्याग के लिए सर्वश्रेष्ठ समय है. ब्रह्म मुहूर्त में उठने से विद्या, शक्ति, सौंदर्य, स्वास्थ्य एवं बुद्धि की प्राप्ति होती है. इस अवधि में निद्रामग्न  होना शास्त्रों द्वारा निषेध किया गया है.

ब्रह्म मुहूर्त में पशु पक्षी जग जाते हैं. पंछी मधुर कलरव करते हैं. पुष्प खिल जाते हैं. मुर्गे अपनी बांग देना शुरू कर देते हैं. इस प्रकार प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो हमें जागने का संदेश देती है.

वैज्ञानिक शोध में भी ब्रह्म मुहूर्त में जागने का विशेष महत्व बताया गया है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ योग एंड एलाइड साइंसेज के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त की अवधि में वातावरण में नवजात ऑक्सीजन की अधिकता होती है. यह नवजात ऑक्सीजन सहजता से हीमोग्लोबिन के साथ जुड़कर ऑक्सिहीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जिससे हमें निम्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं.

  • शरीर के ऊर्जा के स्तर में बढ़ाती हैं.
  • रक्त पी-एच संतुलित रहता है.
  • खराश, दर्द एवं ऐंठन में आराम पहुंचता है.
  • शरीर की इम्यूटी काे सशक्त बनती है.
  • खनिज तत्व एवं विभिन्न विटामिन का अवशोषण बेहतर होता है.

ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें, क्या न करें?

ब्रह्म-मुहूर्त-क्या-होता

हमारे हिंदू धर्म ग्रंथ, धर्मशास्त्र एवं अष्टांग हृदय जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ ब्रह्म मुहूर्त में निम्न गतिविधियां करने का परामर्श देते हैं:

ध्यान करें:

ध्यान स्वयं से मुखातीब होने का बेहतरीन जरिया है. ब्रह्म मुहूर्त में हमारी सजगता चरम पर रहती है. अतः इस स्थिति में पूरी दत्तचित्तता से किया गया ध्यान आत्मिक शुद्धि में मददगार होता है.

आत्म निरीक्षण करें:

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उन क्षणों  के विषय में सोचें  जब आपने क्रोध, ईर्ष्या, लालच जैसी गलत प्रवृत्तियों के अधीन होकर गलत काम किए. ऐसे पलों के बारे में सोच कर अपराधभाव  से न भरें,  वरन मात्र उस समय को याद करें जब आपने गलत प्रवृत्ति को अपने ऊपर हावी होने दिया.

इस प्रक्रिया से इन प्रवृत्तियों को महत्व देने की आपकी आदत में शनै: शनै:  कमी आएगी और परिणाम स्वरूप आप बुरे कर्मों से विमुख होने लगेंगे.

भविष्य के लिए योजना बनाएं:

पूरे दिन में मात्र ब्रह्म मुहूर्त का समय वह समय होता है, जब हमारी जागरूकता शिखर पर होती है. इस दौरान हम स्वयं को तरोताजा महसूस करते हैं.अतः इस समय जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं यथा वित्त, व्यवसाय, शिक्षा आदि के विषय में भविष्य की योजनाएं बनाने की आदत डालें.

अपने माता पिता गुरु एवं परमपिता परमात्मा का स्मरण करें:

ब्रह्म-मुहूर्त-क्या-होता

रोजमर्रा की आपाधापी भरी जिंदगी में अमूमन हम अपने माता, पिता, गुरु, एवं ईश्वर को याद करना भूल जाते हैं. ब्रह्म मुहूर्त अपने जीवन में आए इन विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं ईश्वरीय सत्ता को याद करने का उपयुक्त समय है.

ज्ञानार्जन करें:

हमारे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ, अष्टांग हृदय के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करने का सबसे उपयुक्त समय होता है।

पूजा पाठ करें:

यदि आप धर्म में आस्था रखते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त का समय पूजा पाठ के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

अध्ययन करें:

छात्रों के अध्ययन के लिए ब्रह्म मुहूर्त से बेहतर कोई समय नहीं. यह समय शांत वातावरण, ताजी हवा एवं शांत मनोमस्तिष्क  से अध्ययन करना बेहद प्रभावी  होता है.

योग, व्यायाम  करें:

आयुर्वेद के अनुसार इस काल में उठकर योग अथवा व्यायाम करने से शरीर में संजीवनी शक्ति संचारित होती है. इस समय बहने वाली हवा पूरी रूप से प्रदूषण रहित होती है.

ब्रह्म मुहूर्त में क्या न करें:

ब्रह्म-मुहूर्त-क्या-होता

  • ब्रह्म मुहूर्त में अपने ऊपर किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को हावी नहीं होने दें. इस मुहूर्त के दौरान बहस, तनाव, मतभेद को बढ़ावा न दें.
  • इस समय भोजन, मादक पदार्थों का सेवन, यात्रा आदि को वर्जित माना गया है.
  • कोई ऐसा कार्य करने से बचें  जिसमें अत्यधिक मानसिक श्रम की आवश्यकता होती है.

इसे भी पढ़े :

  • नवरात्रि में व्रत(उपवास) कैसे रखें और इसमें क्या खाए ?
  • एक लौंग बदल सकती है आपकी किस्मत ! जानिए कैसे ?
  • पंचामृत तैयार करने का विधिवत तरीका

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
ब्रह्म मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त का टाइम ब्रह्म मुहूर्त का समय क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

स्मार्ट मीटर
Education 19 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

petrol price today
News 2 Views

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate
News 4 Views

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Sugar Daddy–Sugar Baby: ग्लैमर या समझौता? रिश्तों के इस ट्रेंड की अनकही सच्चाई

13/05/2026

दुनिया के 5 अमर जीव: जो मरते ही नहीं

13/05/2026

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

13/05/2026

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

13/05/2026

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

13/05/2026

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

13/05/2026

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

13/05/2026

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

13/05/2026

सपने में नाव देखना क्या संकेत देता है? जानें नाव में बैठना, डूबना, खेना और तूफानी पानी के 12 रहस्यमयी अर्थ

13/05/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
सपने में ATM देखना क्या होता है

सपने में ATM देखना क्या होता है? धन, अवसर और आर्थिक संकेतों का रहस्य

13/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
Must Read
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में ATM देखना क्या होता है

सपने में ATM देखना क्या होता है? धन, अवसर और आर्थिक संकेतों का रहस्य

13/05/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Mahalaxmi Calendar 2026 PDF Download

Mahalaxmi Calendar 2026: संपूर्ण पंचांग, व्रत-त्योहार & PDF Download (मराठी/हिंदी)Auto Draft

21/01/2026
श्रद्धांजलि संदेश

200+ श्रद्धांजलि संदेश (2025): पुण्यतिथि और मृत्यु पर भावपूर्ण शोक संदेश

11/08/2025
All Sarkari Yojana List 2026

All Sarkari Yojana List 2026: केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की नई लिस्ट | Apply Online & Status

22/12/2025
सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल

10 सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल (2025): जो हर किसी को जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए

09/07/2025
Mahalaxmi Calendar May 2026

Mahalaxmi Calendar May 2026: मई पंचांग, बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती & विवाह मुहूर्त

22/12/2025
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.