Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - UPPSC Full Form in Hindi | यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

UPPSC Full Form in Hindi | यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें

9 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
uppsc-full-form-in-hindi
UPPSC Full Form in Hindi

Table of Contents

Toggle
  • UPPSC Full Form in Hindi – यूपीपीएससी फूल फॉर्म
    • UPPCS क्या है आईये इसके बारे में जाने ?
      • यूपीपीएससी के संवैधानिक अधिकार और शक्तियां
      • यूपीपीएससी के कार्य (आर्टिकल – 320)
      • UPPSC के अंतर्गत होने वाले एग्जामस
  • UPPCS परीक्षा की तैयारी कैसे करें ये हैं कुछ टिप्स
          • 1.परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए एक सही टाइम टेबल बनाएं
    • यूपीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ,पात्रता क्या है
    • UPPCS परीक्षा का सिलेबस :
        • प्रीलिम्स (प्रारंभिक परीक्षा) :
        • मैन्स (मुख्य परीक्षा) :
  • UPPSC पीसीएस परीक्षा पैटर्न :
    • UPPSC पीसीएस परीक्षा से सम्बंधित FAQS

UPPSC Full Form in Hindi | यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें

युवाओं में शासकीय नौकरी करने का जज्बा होता है। कारण सरकारी नौकरी में बहुत सी सुख-सुविधा मुहैया होना है। दूसरा बड़ा कारण भारत में बढ़ता बेरोजगारी का स्तर है। जिससे परेशान होकर युवा वर्ग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दोस्तों आप सभी को UPPSC परीक्षा के बारे में पता ही होगा। यदि आपकों नहीं पता तो हम यहां UPPSC का पूरा नाम, UPPSC Full Form in Hindi, यूपीपीएससी क्या है? और क्या है यूपीपीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स और इसके साथ ही कैसे होता है इंटरव्यू से लेकर सिलेक्शन तक का प्रोसेस से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी बताने वाले हैं। आशा करते हैं आप पोस्ट के साथ अंत तक बने रहेंगे, तो चलिए देर ना करते हुए शुरू करते हैं।

uppsc-full-form-in-hindi
UPPSC Full Form in Hindi

UPPSC Full Form in Hindi – यूपीपीएससी फूल फॉर्म

यूपीपीएससी का मतलब यानि फुलफॉर्म होता है “उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग। अंग्रेजी भाषा में इसे Uttar Pradesh Public Service Commission कहते हैं, वहीं इसे शार्ट शब्दों में UPPSC कहते हैं। UPPSC उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में प्रशासनिक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है। UPPSC में प्रतिवर्ष करीब 4,00,000 से ज्यादा युवा कैंडिडेट शासकीय नौकरी में चयन होने के लिए आवेदन कर परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही का सिलेक्शन यूपीपीएससी नौकरी के लिए हो पाता है। चलिए पोस्ट के जरिए आगे विस्तार से जानें यूपीपीएससी के बारे में।

UPPCS क्या है आईये इसके बारे में जाने ?

ब्रिटिश काल में अंग्रेजों को अपना शासन भारत में अच्छे तरीके से चलाने के लिए बेहतर सिविल सेवाओं की जरूरत महसुस हुई। अंग्रेजी हुकूमत को भारतीयकरण राजनीतिक आंदोलन की प्रमुख मांगों को देखते हुए ब्रिटिश भारत सरकार के अंतर्गत अपनी सेवाओं में भर्ती के लिए एक लोक सेवा आयोग की स्थापना करने का विचार आया। इसके चलते भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 1 अप्रैल 1937 को अस्तित्व में आया, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में विभिन्न सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना था।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत एक अधिकृत राज्य एजेंसी है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सरकारी विभागों में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी में प्रदेश स्तर की नियुक्तियों के लिए जो कई चरणों की परीक्षा होती है उसे कहा जाता है “स्टेट सिविल सर्विसेस भर्ती परीक्षा” इन परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मींदवार का चयन एसडीएम, समीक्षा अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी जैसे पदों के लिए होता है।

आयोग का नाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
आयोग का गठन 1 अप्रैल 1937
मुख्यालय 10, Kasturba Gandhi Marg,
प्रयागराज(Allahabad) – 211018
चेयरमैन श्री संजय श्रीनेत
Owner उत्तर प्रदेश राज्य सरकार
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
Official Email ID online.uppsc@nic.in
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें
  • किशोर जंत्री कैलेंडर 2023 | Kishore Jantri Calendar Panchang PDF Download

यूपीपीएससी के संवैधानिक अधिकार और शक्तियां

विभिन्न अनुच्छेदों के माध्यम से लोक सेवा आयोग में संवैधानिक शक्तियां निहित की गई हैं।

  • अनुच्छेद 315. संघ और राज्य के लिए लोक सेवा आयोग
  • अनुच्छेद 316. सदस्यों की नियुक्ति और पदावधि
  • अनुच्छेद 317. लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य को हटाना और निलम्बित करना
  • अनुच्छेद 318. आयोग के सदस्यों और कर्मचारियों की सेवा की शर्तों के बारे में विनियम (Regulation)
  • अनुच्छेद 319. आयोग के सदस्यों द्वारा सदस्य न रहने पर उसके पद धारण करने पर प्रतिषेध (रोक लगाना)।
  • अनुच्छेद 320. लोक सेवा आयोग के कार्य
  • अनुच्छेद 321. लोक सेवा आयोगों के कार्यों का विस्तार करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 322. लोक सेवा आयोगों के व्यय
  • अनुच्छेद 323. लोक सेवा आयोगों के प्रतिवेदन

यूपीपीएससी के कार्य (आर्टिकल – 320)

यूपी के लोक सेवा आयोग के कार्यों को संक्षेप में निम्नानुसार हमने आपको नीचे बताया है आप पढ़ सकते हैं

  • संबंधित सेवा नियम के अनुसार पदोन्नति द्वारा भर्ती।
  • अनुशासनात्मक कार्यवाही (सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले सभी अनुशासनात्मक मामलों पर राय प्रदान करना।)
  • सेवा नियम को बनाये रखना (सिविल सेवाओं और सिविल पदों के लिए भर्ती के तरीकों से संबंधित सभी मामलों पर राय प्रदान करना।)
  • यूपी सरकार के लिए आवश्यक कोई सलाह है तो आयोग सोच विचार कर सरकार को अपनीं सलाह दे सकता है।

UPPSC के अंतर्गत होने वाले एग्जामस

यूपीपीएससी के द्वारा आयोजित उन परीक्षाओं की सूची जो समय-समय पर करवाई जाती है। यहाँ हम आपको इन परीक्षाओं की सूची दे रहे हैं –

  1. कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE ) (सिविल सर्विसेज )
  2. असिस्टेंट फारेस्ट कंज़र्वेटर (ACF )/फारेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) एग्जामिनेशन (नेचुरल रिसोर्स)
  3. समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा (सिविल सर्विसेज)
  4. समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी Main(मुख्य) परीक्षा (सिविल सर्विसेज)
  5. ऐ.पी.एस Examination (केवल आयोग और यू.पी. सचिवालय के लिए) (सिविल सर्विसेज)
  6. असिस्टेंट रजिस्ट्रार Examination (सिविल सर्विसेज )
  7. संयुक्त स्टेट इंजीनियरिंग Examination. (इंजीनियरिंग)
  8. यूपी। न्यायिक सेवाएं (जूनियर डिवीजन) परीक्षा (Law)
  9. सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा (Law)
  10. यूपी। पालिका (केंद्रीकृत) Health Services : खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक परीक्षा। (मेडिकल)
  11. संयुक्त राज्य/लोअर सबऑर्डिनेट Examination. (सिविल सर्विसेज )
  12. संयुक्त जूनियर इंजीनियर परीक्षा (इंजीनियरिंग)

UPPCS परीक्षा की तैयारी कैसे करें ये हैं कुछ टिप्स

1.परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए एक सही टाइम टेबल बनाएं

एक PCS अधिकारी बनने के लिए, आपका एक टाइम मैनेजिंग डेली रूटीन का होना अति आवश्यक है। परीक्षा की तैयारी से पहले एक टाइम टेबल निर्धारित कर लें टाइम टेबल बनाने से आपकी तैयारी बहुत हद तक आसान हो जाएगी। इससे किसी कार्य को समय सीमा के अंदर समाप्त करने की एक अच्छी आदत बनेगी जो आपके लिए इस परीक्षा में सफल होने में बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है ।

2. यूपीपीएससी की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें –

कक्षा 6 से 12 तक की NCERT पाठ्यपुस्तकें UPPSC परीक्षा की तैयारी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पुस्तकें विश्वसनीय भी हैं क्योंकि इन पुस्तकों का स्रोत स्वयं सरकार है। पिछले कुछ सालों से UPPSC ने NCERT की पाठ्यपुस्तकों से सीधे प्रश्न पूछे हैं । तो, एनसीईआरटी निस्संदेह आपके PCS की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे अच्छी किताबें हैं।

3. नोट्स बनाना शुरू करें

UPPCS की तैयारी के दौरान नोट्स बनाना मददगार होता है। अगर आप नोट्स बनाते हैं तो यह उस समय काम आते हैं जब आपकी परीक्षा कि तैयारी के लिए समय बहुत कम बचा हुआ है कहने का अर्थ है की जब आपकी परीक्षा में एक हफ्ते से भी कम समय बचा हो तो आप इन नोट्स के माध्यम से अपनी सारी तैयारी को एक बार रिवाइज कर सकते हैं इसमें आपको बहुत सहायता मिलेगी।

इसके अलावा सकारत्मक बने रहें, खुद को मोटीवेट करते रहें और हाँ हम आपको यह भी सलाह देंगे की यूट्यूब पर इन परीक्षाओं से सम्बंधित चैनल हैं उनकी वीडियो भी देखते रहें और डाउट्स भी साथ-साथ क्लियर करते रहें। प्रश्नों के उत्तर को कैसे अच्छा और आकर्षक लिखा जाता है इसका भी अभ्यास करते रहें क्यूंकि यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होती है तो लेखन अभ्यास बहुत जरूरी है और साथ साथ करंट में चलने वाली घटनाओं के लिए समाचार पेपर, न्यूज़ मैगजिन को भी पढ़ते रहें।

यूपीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ,पात्रता क्या है

पात्रता –

राष्ट्रीयता भारतीय
आयु 21 से 40 वर्ष तक
शैक्षणिक योग्यता भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त कालेज से स्नातक

आवेदन शुल्क –

श्रेणी शुल्क (फीस)
सामान्य / ईडब्लूएस / ओबीसी ₹125 /-
एससी / एसटी / पूर्व सैनिक ₹65 /-
विकलांग ₹25 /-
UPPSC Full Form in Hindi

UPPCS परीक्षा का सिलेबस :

प्रीलिम्स (प्रारंभिक परीक्षा) :

यूपीपीएससी परीक्षा दो चरणों में होती है प्रीलिम्स और मैन्स। प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते है और यह कुल 400 अंक की होती है । नीचे हमने दोनों पेपर के बारे में विस्तार से बताया है।

  • यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice) प्रश्न की होती है।
  • इसमें नेगेटिव मर्किंग भी होती प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 काटे जाते हैं।
सामान्य अध्ययन (General Studies) पेपर – 1 सामान्य अध्ययन (General Studies) पेपर – 2
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामयिक मामले कॉम्प्रिहेंसन
भारत का इतिहास
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
स्वतंत्रता आंदोलन
भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू
राष्ट्रवाद का विकास
स्वतंत्रता प्राप्ति
तार्किक तर्क
विश्लेषणात्मक क्षमता
भारतीय और विश्व भूगोल निर्णय कौशल और समस्या-समाधान
भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल सामान्य मानसिक क्षमता
भारतीय राजव्यवस्था और शासन
पंचायती राज
संविधान
राजनीतिक प्रणाली
सार्वजनिक नीति
अधिकार के मुद्दे, आदि
कक्षा 10 तक की गणित
अंकगणित
बीजगणित
ज्यामिति
सांख्यिकी
आर्थिक और सामाजिक विकास
सतत विकास
सामाजिक क्षेत्र की पहल
गरीबी समावेशन
जैव विविधता
जलवायु परिवर्तन, आदि।
कक्षा 10 तक की सामान्य अंग्रेजी
Comprehension
Direct & indirect speech
Punctuation & spellings
Active voice & passive voice
Parts of speech
Transformation of sentences
Words meanings
Vocabulary & usage
Idioms & phrases
Fill in the blanks
सामान्य विज्ञान
भौतिक विज्ञान
रसायन विज्ञान
जीवविज्ञान
कक्षा 10 तक की सामान्य हिंदी
हिंदी वर्णमाला
संधि, समास
क्रिया
अनेकार्थी शब्द
विलोम शब्द
तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी
शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ
शब्द रूप
पर्यायवाची शब्द
मुहावरे
लोकोक्तियां आदि
तार्किक तर्क
विश्लेषणात्मक क्षमता
UPPSC Full Form in Hindi
मैन्स (मुख्य परीक्षा) :

यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी इसमें परीक्षा में आठ पेपर होते हैं। । नीचे हमने सारे पेपरों के बारे में विस्तार से बताया है।

  • यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है
पेपर – I सामान्य हिंदी
पेपर – II निबंध
पेपर – III सामान्य अध्ययन 1
पेपर – IV सामान्य अध्ययन 2
पेपर – V सामान्य अध्ययन 3
पेपर – VI सामान्य अध्ययन 4
पेपर – VII वैकल्पिक विषय पेपर – I
पेपर – VIII वैकल्पिक विषय पेपर – II
UPPSC Full Form in Hindi

UPPSC पीसीएस परीक्षा पैटर्न :

प्रिलिम्स परीक्षा पैटर्न –

पेपर विषय अधिकतम अंक अवधि
पेपर – 1 सामान्य अध्ययन – 1 200 2 घंटे
पेपर – 2 सामान्य अध्ययन – 2 200 2 घंटे
कुल अंक 400
UPPSC Full Form in Hindi

मेन परीक्षा पैटर्न –

पेपर विषय अधिकतम अंक अवधि
पेपर – 1 सामान्य हिंदी 150 3 घंटे
पेपर – 2 निबंध 150 3 घंटे
पेपर – 3 सामान्य अध्ययन – 1 200 3 घंटे
पेपर – 4 सामान्य अध्ययन – 2 200 3 घंटे
पेपर – 5 सामान्य अध्ययन – 3 200 3 घंटे
पेपर – 6 सामान्य अध्ययन – 4 200 3 घंटे
पेपर – 7 वैकल्पिक विषय पेपर – 1 200 3 घंटे
पेपर – 8 वैकल्पिक विषय पेपर – 2 200 3 घंटे
कुल अंक 1500
UPPSC Full Form in Hindi

इसके बाद आता है इंटरव्यू जिसको पास करके आपका का सिलेक्शन पक्का हो जाता है। आशा करते हैं की आपको इस आर्टिकल को पढ़कर यूपीपीसीएस परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। अगर फिर भी कोई डाउट रह गया हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

UPPSC पीसीएस परीक्षा से सम्बंधित FAQS

UPPCS क्या है

यूपीपीएससी का मतलब होता है “उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग। (Uttar Pradesh Public Service Commission)” उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत एक अधिकृत राज्य एजेंसी है।

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में क्या नकारात्मक अंकन होता है?

इसमें नेगेटिव मर्किंग होती है प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के कितने चरण है और क्या हैं?

यूपी पीसीएस परीक्षा में तीन चरण हैं। वे इस प्रकार हैं:
प्रारंभिक
मुख्य
साक्षात्कार

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा का आवेदन शुल्क क्या है?

इसके बारे में ऊपर आर्टिकल में दिया गया है। आप पढ़ सकते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं ?

उम्मीदवार यूपीपीएससी परीक्षा के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी जानें :-

  • HR Full Form in Hindi – HR क्या होता है ?

  • ITI Full Form in Hindi | आईटीआई का फुल फॉर्म क्या है?

  • IQ full form- आईक्यू क्या होता है पूरी जानकारी

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Full Form FULL FORM IN HINDI UPPSC Full Form UPPSC Full Form in Hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleजन्माष्टमी पर ज़रूर लाएं श्रीकृष्ण की ये प्रिय चीज
Next Article सुदर्शन चक्र का घमंड किसने तोड़ा था- Sudarshan Chakra ka Ghamand Thoda
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 1 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 13 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 13 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

Comments are closed.

dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
shok sandesh in hindi

Shok Sandesh In Hindi | गहरे शोक संदेश और श्रद्धांजलि मैसेज

06/10/2026
retirement-quotes-in-hindi

45+ Retirement Quotes in Hindi | रिटायरमेंट पर अनमोल विचार

06/10/2026
machhar-ke-kitne-dant-hote-hai

मच्छर के कितने दांत होते हैं? | Machhar Ke Kitne Dant Hote Hai

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2022-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2022 । Dev Uthani Ekadashi 2022 Mein Kab Hai date

06/10/2026
tilkut-chauth-vrat-kab-hai-2023-date-calendar-india

तिल कूट चौथ व्रत कब है 2023 | Tilkut Chauth Vrat Kab Hai 2023 Date Calendar India

06/10/2026
namak-se-pregnancy-test-in-hindi

नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें – Namak Se Pregnancy Test In Hindi

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.