Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - पैर के नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर रखने के सरल टिप्स
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

पैर के नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर रखने के सरल टिप्स

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
tips-to-keep-toe-nail-healthy-beautiful

Table of Contents

Toggle
  • घर में नाखूनों को स्वस्थ रखने के टिप्स
    • मॉइस्चराइज़र
    • टूथपेस्ट
    • नींबू और बेसन
    • बेकिंग सोडा
    • जैतून का तेल/ ऑलिव ऑइल
    • संतरे का रस
    • एप्पल साइडर विनेगर
  • टूटे हुए नाखूनों के लिए
  • नाखून की देखभाल करते समय इन नियमों का पालन करना चाहिए:
  • यह बिलकुल भी न करें

पैर के नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर रखने के सरल टिप्स । tips to keep to nail healthy beautiful

नेल पैंट या नेल आर्ट से इम्प्रैस होकर हमने हमेशा अपने नाखूनों को विभिन्न शेड में रंग दिया है. नाखूनों को खूबसूरत बनाने के बाद मन को तो सुकून मिल ही जाता है, लेकिन यह तो सिर्फ बाहर से ही सुंदर बनते हैं. घर के तमाम कामों के कारण और व्यस्तता के कारण नाखून कमजोर होकर टूटने लगते है, पीले पड़ जाते है और पतले होने लगते हैं.

tips-to-keep-toe-nail-healthy-beautiful

ऐसे में यदि आप थोड़ी सी देखभाल करें और कुछ बेहद ही सरल नियमों का पालन करें तो आप देखेंगी कि आपके नाखून अपने पुराने स्वरूप में लौटने लगे है. और इस कारण आपके हाथों और पैरो की खूबसूरती भी बढ़ गई है. उनका यह पीलापन भी हटाया जा सकता है. तो चलिए अब ज्यादा बाते किया बिना उत्तम और लंबे नाखूनों के मालिक होने का रहस्य जान लेते है.

घर में नाखूनों को स्वस्थ रखने के टिप्स

tips-to-keep-toe-nail-healthy-beautiful

मॉइस्चराइज़र

चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए हम मॉइस्चराइज़र का हमेशा से इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको यह जानकार बेहद ही हैरानी होगी कि, यह मॉइस्चराइज़र आपके नाखूनों की नमी और चमक को बढ़ाने के लिए एक कारगर उपाय साबित हो सकता है. रात को सोने से पहले नाखूनों के किनारों पर अच्छी तरीके से मॉइस्चराइज़र लगा कर सोएँ. नाखून जल्द स्वस्थ्य होने लगेंगे.

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट सिर्फ दांतों को ही सफ़ेद नहीं करता बल्कि यह आपके नाखूनों को भी सफ़ेद कर सकता है. एक नया और साफ ब्रश लें उस पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएँ और उसे अपने नाखूनों के आस पास लगाएँ. कुछ देर बाद अपने नाखूनों को पानी से धो लें. धोने के बाद आप देखेंगे कि आपके नाखून पहले से ज्यादा साफ हो गए है.

नींबू और बेसन

यदि आपके नाखूनों पर बार-बार दाग लग जाते हैं और वह दाग जिद्दी हो गए है तो आपको यह नुस्खा अपनाना चाहिए. एक कटोरी में एक नींबू का रस और चुटकी भर बेसन डालकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने नाखून पर लगाएँ और थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को प्राकृतिक ब्लीच भी कहा जाता है. यह पैरों के नाखूनों को ब्लीच कर उन्हें सफ़ेद बनाता है और बाहरी संक्रमण से भी बचाता है. गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे नाखूनों के कोने पर लगाएँ. करीब एक मिनट बाद इसे धो लें. यह नाखूनों के अंदर जमा गंदगी को कुछ ही सेकंड में हटा देता है.

जैतून का तेल/ ऑलिव ऑइल

क्या आप अपने नाखूनों को सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं? लेकिन जैतून के तेल के बिना आपका यह ख्वाब, ख्वाब ही रह जाएगा. थोड़ी सी कपास को जैतून के तेल में डुबोकर नाखूनों की नोंक पर लगा लें. यह नाखूनों के क्यूटिकल्स को मुलायम बनाने के साथ-साथ नाखूनों में जमा होने वाले बैकटेरिया और फंगस को भी रोकता है. यदि आप चाहें तो इस काम के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

संतरे का रस

संतरे का रस न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि आपके नाखूनों की देखभाल के लिए भी काफी कारगर है. 2 बड़े चम्मच संतरे के रस में अंडे के सफ़ेद हिस्से को मिलाएँ और इसे अच्छे तरीके से फेंट लें. जिसके बाद इसे अब नाखून पर लगाएँ। इससे आपके नाखून मजबूत हो जाएंगे और टूटने से भी बच जाएंगे.

एप्पल साइडर विनेगर

अपने नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए और उन्हें बिलकुल चाँद जैसा साफ बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक बड़ा चम्मच लहसुन के पेस्ट को एक साथ मिला लें. इसे अपने नाखूनों पर राेजाना सोने के पूर्व लगाएँ. एक सप्ताह में आपको फर्क नजर आएगा.

टूटे हुए नाखूनों के लिए

एनीमिया के कारण नाखून टूटने लगते हैं। या अगर आपके नाखून पानी के ज्यादा संपर्क में रहते हैं तो भी वह टूट सकते है. दही, एलोवेरा और चावल के पाउडर को एक साथ मिलाएँ और इसे अपने नाखूनों पर लगाएँ. ऐसा करने से आपके नाखून जल्दी बड़े भी होंगे और टूटेंगे भी नहीं.

नाखून की देखभाल करते समय इन नियमों का पालन करना चाहिए:

नाखून की देखभाल करते समय आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए जिन्हें आप टिप्स का भी नाम दे सकते है. घरेलु काम करते समय अपने नाखूनों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. यदि आपने इन बातों का ठीक प्रकार से ध्यान रखा तो आपके नाखून पहले से ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगे.

tips-to-keep-toe-nail-healthy-beautiful

  • नाखूनों को हमेशा छोटा ही काटें. कारण हमारी चमड़ी की तरह इनमें भी मृत कोशिकाएँ जमा हो जाती हैं. नियमित रूप से काटते रहने पर मृत कोशिकाएँ निकल जाएंगी, गंदगी भी जमा नहीं होगी और संक्रमण का खतरा भी नहीं होगा.
  • नाखून काटने से पहले नाखूनों को गरम पानी में थोड़ी देर के लिए रखकर उन्हें नरम कर लें.
  • नाखूनों को भी शरीर की तरह ही पोषण की जरूरत होती है. इसलिए भोजन में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन वाली फल और सब्जियों को शामिल करें.
  • नाखूनों की सफेदी बनाएँ रखने के लिए आप डेंचर क्लीनर टेबलेट का उपयोग कर सकती हैं.
  • नेल पॉलिश लगाने से पहले अपने नाखूनों पर बेस कोट जरूर लगाएँ.
  • सोने से पहले नाखूनों पर पैट्रोलियम जेली का उपयोग करें. इससे खुरदरे नाखूनों का एहसास दूर होगा और नाखून नरम और चमकदार बन जाएंगे.
  • नेल पोलिश हटाने के बाद एक कटोरी में शैंपू, नमक और नींबू का रस डालें और इसमें अपने नाखूनों को 10 मिनट के लिए डूबा कर रखें.

यह बिलकुल भी न करें

  • नाखूनों को दांतों से न काटें.
  • नाखून काटते समय नेल क्लिपर के अलावा किसी ओर चीज का उपयोग न करें.
  • बेहतर होगा कि बार-बार नेल फाइलर का इस्तेमाल न करें.
  • नेल पोलिश रिमूवर में एसीटोन होता है जो नाखूनों को कमजोर बना देता है. इसलिए इसका इस्तेमाल बिलकुल न्यूनतम करें.

इसे भी पढ़े :

  • सेमी-ट्रांसपेरेंट ब्लाउज डिज़ाइन का जानदार नया कलेक्शन
  • नानी माँ के नुस्खे जिनका प्रयोग कर खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं
  • क्या आप जानती हैं ब्युटी स्पंज के विभिन्न प्रकार और उनके उपयोग के तरीके?

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
tips to keep your nails healthy and beautiful पैर के नाखून को कैसे साफ करें पैर के नाखूनों का काला पड़ना
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Inspirational Hindi Quotes for Life
News 2 Views

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

सपने में बाल गोपाल देखना क्या संकेत देता है
सेहत 2 Views

सपने में बाल गोपाल देखना क्या संकेत देता है? (101 रहस्य) जानें शुभ-अशुभ फल और जन्माष्टमी 2026 का महायोग

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Nag Panchami 2026
News 1 Views

Nag Panchami 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए अचूक उपाय

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य
News 7 Views

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य: ‘आशा को गाड़े समुंद्र हटा था’ पद का वास्तविक अर्थ

मेडिटेशन शुरू करने की सही उम्र
जीवनशैली 5 Views

 मेडिटेशन शुरू करने की सही उम्र क्या है? (2026) आत्मा की एक दिव्य यात्रा

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

22/07/2026
सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

22/07/2026
डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

22/07/2026
करत हो तो कर - दोहे का विश्लेषण: जीवन का असली आनंद और कर्म का संदेश

करत हो तो कर – दोहे का विश्लेषण: जीवन का असली आनंद और कर्म का संदेश

22/07/2026
15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/07/2026
100 सकारात्मक विचार – जीवन में प्रेरणा और सफलता के लिए बेस्ट

100 सकारात्मक विचार – जीवन में प्रेरणा और सफलता के लिए बेस्ट

22/07/2026
अपने दिमाग को Reprogram कैसे करें? Subconscious Mind बदलने का वैज्ञानिक तरीका

अपने दिमाग को Reprogram कैसे करें? Subconscious Mind बदलने का वैज्ञानिक तरीका

22/07/2026
रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/07/2026
Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

22/07/2026
Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

22/07/2026
Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

22/07/2026
क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

22/07/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

22/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Donald Trump China Visit 2026

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.