ENTERTAINMENT

ये है बॉलीवुड की सबसे विवादित फ़िल्में, जिन्होंने कर दी थी बोल्डनेस की सारी हदें पार …

मुंबई .बॉलीवुड और कॉन्ट्रोवर्सी का चोली दामन का साथ रहा है। वर्तमान समय में कॉन्ट्रोवर्सी बॉलीवुड फिल्मों के लिए के पब्लिक स्टंट बन गयी है। लेकिन कुछ फिल्मों में ये तरकीब काम नहीं आई। इन फिल्मों को सेंसर ने सिरे से नकार दिया। तो आइए जानते है बॉलीवुड की उन कंट्रोवर्सियल फिल्मों के बारें में।

काम सूत्र

साल 1996 में आई फिल्म ‘काम सूत्र’ को लेकर भी देशभर में विरोध हुआ था। फिल्म में कई बोल्ड और न्यूड सीन फिल्माए गए थे। फिल्म को मीरा नायर ने डायेक्ट किया था।

अनफ्रीडम

इस लिस्ट में फिल्म ‘अनफ्रीडम’ (Unfreedom) का भी नाम है। इस फिल्म पर तो बैन लगा दिया था क्योंकि यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। फिल्म में ज्यादा अश्लीलता होने के वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी थी।

फायर

दीपा मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फायर’ दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। यह मध्यवर्गीय परिवार में उन दो महिलाओं की कहानी थी जो रिश्ते में देवरानी और जेठानी होती हैं और एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। कई संगठनों से इस फिल्म का विरोध किया था।

‘निशब्द’

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘निशब्द’ को लेकर खूब हंगामा हुआ था। फिल्म एक लवस्टोरी पर आधारित थी। इसमें एक उम्रदराज शख्स अपनी बेटी की सहेली से प्यार करता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेत्री जिया खान लीड रोल में थे। कई जगहों पर इस फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे।

द पेंटेड हाउस

इस फिल्म में एक बुजुर्ग शख्स और एक लड़की के बीच संबंधों को दिखाया गया था। साल 2015 में बनी इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था.

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए