Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, कैसे मिलेगा लाभ | Prime Minister Ujjwala Yojana In Hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, कैसे मिलेगा लाभ | Prime Minister Ujjwala Yojana In Hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना क्या है और किस तरह इसका लाभ लें
Prime Minister Ujjwala Yojana 2.o, Registration, Free Gas Cylender, Form, Documents, Whole Information In Hindi

हाल ही के वर्षों में भारत देश अब समृद्ध देशों की श्रेणी में शामिल होने की राह पर हैं, लेकिन विड़बना यह है कि आज भी भारत में कई ऐसे परिवार है जिनके घर में रसोई गैस जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसका अर्थ यह नहीं की भारत में LPG या रसोई गैस आसानी से उपलब्ध नहीं बल्कि असल में लोग अब भी इतने गरीब है कि वे अपने लिए रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत अदा नहीं कर सकते. इसीलिए भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोग जो, अपने लिए रसोई गैस नहीं खरीद सकते उनके लिए 1 मई 2016 को एक योजना की शुरुआत की जिसे प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना नाम दिया गया.जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन एलपीजी कनेक्शन वितरित किये गए.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 अगस्त 2021 को उज्ज्वला योजना दूसरा फेस शुरू कर दिया है. मालूम हो कि, उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखने वाले परिवारों की महिला को फ्री गैस कनेक्शन (Free Gas Connection) दिया जाता है. यदि आप भी फ्री गैस कनेक्शन (Free Gas Connection) इस सुविधा का जो भी इच्छुक व्यक्ति लाभ लेना चाहते हैं वह घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से.

prime-minister-ujjwala-yojana-in-hindi

रसोई गैस कितनी जरुरी है

चुकी गरीबों की रसोई गैस (एलपीजी) तक सीमित पहुंच है. एलपीजी सिलेंडरों का प्रसार मुख्य रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हुआ है, जिसमें ज्यादातर मध्यम वर्ग और संपन्न परिवार शामिल है. आज भी कई परिवार अपना खाना जीवाश्म ईंधन की मदद से पकाते है लेकिन जीवाश्म ईंधन से आधारित खाना पकाने से कई गंभीर स्वास्थ्य खतरे भी उत्पन्न होते है. डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुमानों के मुताबिक, अकेले भारत में अशुद्ध ईंधन से खाना पकाने के कारण लगभग 5 लाख मौतें होती हैं. इनमें से अधिकांश अकाल मृत्यु गैर-संचारी रोगों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और फेफड़ों के कैंसर के कारण हुईं. छोटे बच्चों में तीव्र श्वसन संबंधी बीमारियों होने का जिम्मेदार इनडोर वायु प्रदूषण भी है. जानकारों के अनुसार किचन में खुली आग लगना एक घंटे में 400 सिगरेट जलाने के समान है.

इसलिए भारत में इस उज्ज्वला योजना की सख्त आवश्यकता थी, चलिए अब जानते है कौन-कौन इस योजना का लाभ उठा सकते है, और क्या जरुरी दस्तावेज आपको चाहिए होंगे.

इस योजना के अंतर्गत, एक गरीब परिवार से संबंधित एक वयस्क महिला जिसके घर में एलपीजी कनेक्शन नहीं है, वह महिला इस योजना के लिए पात्र होती है, यानि किसी गरीब परिवार की वयस्क महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकती है.

इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन बीपीएल परिवार की महिलाओं के नाम पर ही जारी होगा.

शुरुआत में, सरकार ने योजना के तहत निम्नलिखित श्रेणियों को कवर किया है :-

  • SECC 2011 सूची में शामिल सभी लाभार्थी.
  • प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) (ग्रामीण) के सभी एससी / एसटी परिवारों के लाभार्थी.
  • अंत्योदय अन्न योजना के सभी लाभार्थी.
  • वनवासी.
  • सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग.
  • चाय और एक्स-चाय बागान से संबंधित जनजातियाँ.
  • द्वीप समूह में रहने वाले लोग
  • नदी द्वीपों में रहने वाले लोग.

कौन-कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है (Who can apply for Prime Minister Ujjwala Yojana 2.0)

इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को पांच करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए जाने हैं. यह योजना बीपीएल परिवारों को प्रत्येक एलपीजी कनेक्शन के लिए 1600 रुपये तक की वित्तीय सहायता, ऑइल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा स्टोव और रिफिल खरीदने के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी. प्रशासनिक लागत 1600 रुपये की प्रति कनेक्शन, जिसमें एक सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, बुकलेट, सेफ्टी होज़ आदि शामिल हैं, ये सभी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.

  • बीपीएल परिवार की एक वयस्क महिला, जिसके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है, एलपीजी वितरक को नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती है.
  • महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना जरुरी है.
  • इस योजना के तहत घर में अन्य कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

उज्ज्वला योजना में जरुरी दस्तावेज (Important Document For Prime Minister Ujjwala Yojana )

  1. आवेदन करने वाली महिला की eKYC होना बहुत जरुरी है.
  2. आवेदन कर्ता की पहचान के रूप में आधार कार्ड(UIDA Card) मान्य होगा.
  3. राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया BPL कार्ड या राशन कार्ड .
  4. राशन कार्ड में दर्ज सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड.
  5. किसी भी सरकारी या निजी बैंक में खाता (खाता नंबर) और IFSC कोड.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें (How to Apply For Prime Minister Ujjwala Yojana)

आप दो तरह से Free LPG Gas Connection यानि उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कर सकते है. एक ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन.

ऑफलाइन यानि, आप अपने नजदीकी गैस वितरण कंपनी से जाकर फॉर्म ले सकते है और उसमें सभी जरुरी जानकारी भरकर ऊपर बताएं गये दस्तावेजो की प्रति के साथ जमा कर सकते है.

दूसरा तरीका है ऑनलाइन चलिए जानते है घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  1. उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाना होगा.
  2. जैसे ही आप इस वेबसाइट पर पहुचेंगे, आपको उपर Apply For New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करना होगा.
  3. जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे, आपको उस पेज पर 3 बिंदु मिलेंगे, भारत पेट्रोलियम, एचपी(HP) और इंडेन (Indane).
  4. यहाँ अपनी सुविधा अनुसार कंपनी चुनने के बाद जरुरी जानकारी फॉर्म में भरकर सबमिट करें.
  5. आप यहाँ फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकते है और उसे भरकर नजदीकी गैस कंपनी में जमा कर सकते है.
  6. आपके दस्तावेज को पूरी तरह जाँचने के बाद आपको एक नया LPG कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा.

क्या होगी इसकी प्रक्रिया (Prime Minister Ujjwala Yojana Whole Process)

  • आवेदन पत्र जमा करते समय, महिला पता, जनधन / बैंक खाता और आधार संख्या जैसे दस्प्रतावेज प्रस्तुत करेगी.
  • एलपीजी फील्ड अधिकारी, SECC – 2011 डेटाबेस के आधार पर आवेदन का मिलान करेंगे और आपके बीपीएल कार्ड की स्थिति का पता लगाने के बाद, ओएमसी द्वारा दिए गए लॉगिन / पासवर्ड के माध्यम से एक समर्पित ओएमसी वेब पोर्टल में विवरण जैसे (नाम, पता आदि) दर्ज करेंगे.
  • ओएमसी बाकि जरुरी चीजो को जाँचने और पूरी तरह सुनिश्चित करने के बाद, आवेदक के नाम एक नया LPG कनेक्शन जारी करेगा.
  • कनेक्शन शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.
  • ओएमसी बीपीएल परिवारों को कनेक्शन जारी करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप का आयोजन करती है. यह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जाएगा.
  • यह योजना बीपीएल परिवारों को सभी प्रकार की डिस्ट्रीब्यूटरशिप तहत क्षेत्र की स्थिति के आधार पर विभिन्न भार वाले सिलेंडर (जैसे 14.2 किग्रा, 5 किग्रा, आदि) कवर करेगी.
  • आप अधिक जानकारी के लिए Ujjwala Yojana Toll free नंबर 18002333555 या 1906 (एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 24 x 7 हेल्पलाइन) पर संपर्क भी कर सकते है.

यदि अब अब भी कोई सवाल हो, तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर अपने सवाल पूछ सकते है, हम आपका जवाब जरुर देंगे.

इसे भी पढ़े :

  • आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? anganwadi karyakarta kaise bane
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) कैसे बनें?
  • आंगनबाड़ी की नौकरी पाने के लिए क्या करे? | Anganwadi Me Job ke Liye Kya Kare

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
pradhan mantri ujjwala yojana application pradhan mantri ujjwala yojana application form pradhan mantri ujjwala yojana application form pdf pradhan mantri ujjwala yojana apply online pradhan mantri ujjwala yojana check status pradhan mantri ujjwala yojana complaint number प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना लिस्ट
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleप्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु प्रार्थना पत्र | Application letter for Scholarship due to financial need or problems
Next Article मक्का मदीना के शिवलिंग का रहस्य व कहानी – MAKKA MADINA SHIVLING STORY IN HINDI
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

jailer-movie-review-hindi-newsmug
News 1 Views

Jailer Movie Review in Hindi: रजनीकांत का ‘टाइगर’ अवतार, मास एक्शन व अनिरुद्ध का BGM – जानें कहानी, बॉक्स ऑफिस व स्टार रेटिंग

Nana Patekar Death
News 6 Views

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 8 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 14 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Tesla Flying Car Unveiled in Hindi

Tesla Flying Car Unveiled in Hindi: एलन मस्क ने दिखाई टेस्ला की उड़ने वाली कार! 0.81 सेकंड में 0-60 mph, स्पेसएक्स रॉकेट थ्रस्टर्स व वीडियो

16/10/2026
jailer-movie-review-hindi-newsmug

Jailer Movie Review in Hindi: रजनीकांत का ‘टाइगर’ अवतार, मास एक्शन व अनिरुद्ध का BGM – जानें कहानी, बॉक्स ऑफिस व स्टार रेटिंग

16/10/2026
age calculator

Age Calculator: सटीक उम्र निकालें (Years, Months, Days & Minutes) – Birthday & Exam Age Finder

13/10/2026
interesting facts in hindi

Interesting Facts in Hindi: 151+ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य (Science, Space & Human Body)

13/10/2026
motivational quotes in hindi

Motivational Quotes in Hindi: 151+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Success, Students & Life)

12/10/2026
महालक्ष्मी कैलेंडर 2026

महालक्ष्मी कैलेंडर 2026: जनवरी से दिसंबर व्रत, त्योहार, पंचांग, शुभ मुहूर्त व PDF डाउनलोड

09/10/2026
होली 2026 कब है

होली 2026 कब है: 3 व 4 मार्च – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय व पूजा विधि

09/10/2026
dhanteras 2026 kab hai

Dhanteras 2026 kab hai: 6 नवंबर पूजा मुहूर्त, सोना व झाड़ू खरीदने का शुभ समय व यम दीपदान

09/10/2026
chhath puja 2026 kab hai

chhath puja 2026 kab hai: 13 से 16 नवंबर नहाय खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य मुहूर्त व सामग्री

09/10/2026
Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.