Nagda

नागदा में अव्यवस्थाओं के बीच प्रारंभ हुआ अभियान, प्रथम दिन 75 प्रतिशत लोगों का लगा टीका

Nagda News. विकासखंड नागदा-खाचरौद में कई अव्यस्थाओं के बीच शनिवार से कोविड वेक्सीन के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन ही चिन्हित स्थानों पर अभियान प्रारंभ नहीं हो सका।

स्वास्थ्य विभाग ने विकासखंड में सात टीकाकरण केंद्र बनाए है, लेकिन महज 2 केंद्र नागदा शासकीय अस्पताल व खाचरौद शासकीय अस्पताल पर ही अभियान प्रारंभ हुआ। इन केंद्र पर भी चिन्हित लोगों में 75 प्रतिशत लोगों को ही टीका लगा।

टीकाकरण का शुभारम्भ शा. कन्या उ.मा. वि. में सिविल हाॅस्पिटल नागदा के सफाई कर्मचारी अशोक चौहान को लगाकर किया गया।

nagda-news-campaign-started-in-nagda-amidst-chaos-75-percent-people-got-vaccinated-on-first-day
सफाई कर्मचारी को टिका लगाते डॉक्टर।

उद्घाटन समारोह में अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत व विधायक एवं रोगी कल्याण समिती के अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर थे। केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारी अशोक का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। चौहान को टीका लगाने से पूर्व भगवान से प्रार्थना कि गई।

75 प्रतिशत हुआ अभियान

टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक केंद्र पर 100-100 लोगों की सूची स्थानीय विभाग को भेजी गई थी।

जिसमें महज 75 प्रतिशत ही लोगों को टीका लगाया गया। नागदा केंद्र पर 80 तथा खाचरौद केंद्र पर 67 लोगों को टीका लगाया गया।

जबकि उन्हेल केंद्र पर अभियान प्रारंभ ही नही हुआ। प्रथम चरण में विकासखंड में 1500 लोगों को टीके लगाए जाएगे। इन में स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी व डॉक्टर, समस्त निजी अस्पताल व नर्सिंग होम का स्टाफ, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व साहियका शामिल है। इस के बाद पुलिस व नपा के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

Nagda News : गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी का नाक, कान और अंदरुनी अंग काटे, हालात गंभीर

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

इन केंद्र को किए गए चिन्हित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड में 7 केंद्र इन में नागदा के तीन शासकीय अस्पताल, श्री राम कॉलोनी में कन्या छात्रावास, बिरलाग्राम, खाचरौद में दो केंद्र शासकीय अस्पताल व इंपरियल स्कूल एवं उन्हेल में दो केंद्र शासकीय अस्पताल तथा शासकीय बालक कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल चिन्हित किया गया। लेकिन प्रथम दिन महज दो केंद्र नागदा व खाचरौद के शासकीय अस्पताल पर ही अभियान चला।

यह भी थे बतौर अतिथि

अभियान के शुभारंभ समारोह में पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, पूर्व मेडिकल ऑफिसर डाॅ. एस.आर. चावला, स्थवास्थ्य विभाग के उपसंचालक डाॅ. संजीव कुमरावत उज्जैन, डाॅ. प्रविण यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जयसवाल, मनोज राठी, हरीश अग्रवाल, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर आदि थे।

इनका कहना

प्रथम दिन सात में से दो ही केंद्र पर अभियान प्रारंभ किया गया। दोनों केंद्र पर 147 लोगों को टीका लगाया गया है।

डॉ कमल सोलंकी

बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग विकासखंड नागदा-खाचरौद

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए