
हवन सामग्री लिस्ट इन हिंदी | Havan Samagri List in Hindi : हिन्दू धर्म में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन किए जाने का बहुत ही खास महत्व है। सनातन धर्म शास्त्र में किसी भी अनुष्ठान की समाप्ति पर हवन किए जाने का विधान है। हवन किए जाने का अर्थ धार्मिक अनुष्ठान की सफलता पूर्वक समाप्ति मानी जाती है। दूसरी और अनादि काल से ऋषि मुनियों द्वारा ओहम हवन किए जाते रहे हैं, ताकि पृथ्वी पर शांति बनी रही। हवन किए जाने का वैज्ञानिक महत्व यह है कि, हवन में उपयोग किए जाने वाली सामग्री वातारण में मौजूद प्रदूषण को नष्ट करती है। पर्यावरण को शुद्ध किए जाने के उद्देश्य से भी हवन किया जाता है। पोस्ट के जरिए आज हम आपकों हवन में उपयोग किए जाने वाली संपूर्ण सामग्री की एक तय सूची बताने जा रहे है। ताकि जब भी आपके घर पर धार्मिक अनुष्ठान हो और पंडित जी द्वारा हवन सामग्री मांगी जाए तो आपको मदद मिल सके।

हवन सामग्री लिस्ट इन हिंदी | Havan Samagri List in Hindi
हवन सामग्री में जितना अधिक सामग्री हो उतना बेहतर है हवन सामग्री लिस्ट निम्नलिखित है:-
- हवन नवग्रह की नौ समिधा (आक, ढाक, कत्था, चिरचिटा, पीपल, गूलर, जांड, दूब, कुशा) से भी सकता है
- यदि हवन सामग्री पूरा न इकठ्ठा न हो पाए ऐसे में उपरोक्त सामग्री से हवन करें
- चावल
- घी
- जौ
- तिल
- बूरा तथा सामग्री श्रद्धा के अनुसार
- इन्द जौ
- बालछड़
- आम या ढाक की सूखी लकड़ी
- कूष्माण्ड (पेठा)
- पान
- सुपारी
- लौंग
- छोटी इलायची
- कमल गट्ठे
- जायफल
- मैनफल
- सरसों का तेल
- कपूर
- पंचरंग
- केसर
- लाल चंदन
- सफेद चंदन
- सितावर
- कत्था
- भोजपत्र
- काली मिर्च
- अनारदाना
- पीली सरसों
- पंच मेवा
- सिन्दूर
- उड़द मोटा
- शहद
- ऋतु फल
- केले
- नारियल
- गोला
- गूगल ग्राम
- लाल कपड़ा
- चुन्नी
- गिलोय
- सराईं
- आम के पत्ते
- सरसों का तेल
- कपूर, पंचरंग
- केसर
- लाल चंदन
- सफेद चंदन
- सितावर
- कत्था
- भोजपत्र
- काली मिर्च
- मिश्री
- हवन कुंड
हवन के प्रकार
हिन्दू धर्म ग्रन्थ या वेदों के अनुसार हवन या यज्ञ पांच प्रकार के होते है जो निम्नवत है:-
- ब्रह्म यज्ञ
- देव यज्ञ
- पितृयज्ञ
- वैश्वदेव यज्ञ
- अतिथि यज्ञ
Havan Mantra in Hindi
हवन मंत्र इन हिंदी Havan Mantra in Hindi : हवन के समय मन्त्र का उच्चारण भी किया जाता है आइये जाने हवन मंत्र (Havan Mantra) इन हिंदी
ॐ आग्नेय नम: स्वाहा (ॐ अग्निदेव ताम्योनम: स्वाहा), ॐ गणेशाय नम: स्वाहा, ॐ गौरियाय नम: स्वाहा, ॐ नवग्रहाय नम: स्वाहा, ॐ दुर्गाय नम: स्वाहा, ॐ महाकालिकाय नम: स्वाहा, ॐ हनुमते नम: स्वाहा, ॐ भैरवाय नम: स्वाहा, ॐ कुल देवताय नम: स्वाहा, ॐ स्थान देवताय नम: स्वाहा, ॐ ब्रह्माय नम: स्वाहा, ॐ विष्णुवे नम: स्वाहा, ॐ शिवाय नम:
इसे भी पढ़े :
- सत्यनारायण कथा पूजन सामग्री लिस्ट | Satyanarayan Katha Puja Samagri List
- भूमि पूजन सामग्री लिस्ट, विधि और महत्त्व | Bhumi Pujan Samagri List