Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - धर्म - गाज माता व्रत 2023 कथा एवं पूजन विधि | Gaaj Mata Vrat Katha & Puja Vidhi
धर्म 0 Views

गाज माता व्रत 2023 कथा एवं पूजन विधि | Gaaj Mata Vrat Katha & Puja Vidhi

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
gaaj-mata-vrat
Gaaj Mata Ka Vrat Katha & Puja Vidhi

Table of Contents

Toggle
  • महत्वपूर्ण जानकारी
  • गाज माता व्रत 2022 कथा एवं पूजन विधि
    • गाज व्रत की पूजन विधि (Gaaj Mata Vrat Puja Vidhi In Hindi)
      • When is Gaaj Mata ki Puja in 2023
      • गाज माता व्रत करने का तरीका (Gaaj Mata ka Vrat Kaise Kare)
      • गाज माता की कथा इन हिंदी (Gaaj Mata Vrat Katha)
      • गाज माता का उद्यापन विधि (Gaaj Mata ka Udyapan Vidhi)

गाज माता व्रत 2023 कथा एवं पूजन विधि | Gaaj Mata Vrat Katha & Puja Vidhi

महत्वपूर्ण जानकारी

  • गाज माता व्रत 2023
  • शनिवार, 16 सितंबर 2023
  • द्वितीया तिथि प्रारंभ: 16 सितंबर 2023 सुबह 9:17 बजे
  • द्वितीया तिथि समाप्त: 17 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 11:09 बजे
  • ध्यान दें: गाज माता का व्रत भाद्रपद मास में किसी भी शुभ दिन किया जा सकता हैं अथवा भाद्रपद शुक्ला द्वितीया तिथि को करना शुभ माना जाता हैं।

गाज माता व्रत 2022 कथा एवं पूजन विधि | Gaaj Mata Ka Vrat Katha & Puja Vidhi: वर्ष 2023 में महिलाओं द्वारा 16 सितंबर ,शनिवार को गाज माँ का व्रत रखा जाएगा. सनातन धर्म के पौराणिक कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुभ दिन किया जाता हैं. गाज व्रत के दिन गाज माता का व्रत रखकर उनकी पूजन किया जाता हैं, व्रत किए जाने का उद्देश्य पुत्र एवं अकुत धन दौलत प्राप्त करना होता हैं.

गाज माता व्रत 2022 कथा एवं पूजन विधि

दोस्तों आपकों बता दें कि, गाज का अर्थ- वज्र, बिजली (जैसे—गाज गिरना), फेन, झाग, काँच की चूड़ी भी होता हैं. लेकिन इस व्रत को करने के पीछे गाज माता की एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई हैं, जो हमारे द्वारा विस्तृत रूप में नीचे दी जा रही हैं.

gaaj-mata-vrat
Gaaj Mata Ka Vrat Katha & Puja Vidhi

गाज व्रत की पूजन विधि (Gaaj Mata Vrat Puja Vidhi In Hindi)

यह व्रत भाद्रपद के महीने में किया जाता हैं. यदि किसी विवाहिता के यहां पर पुत्र का जन्म हुआ हो या लड़के की विवाह हुआ हो तो उसी साल भाद्रपद के महीने के किसी शुभ दिन को देखकर गाज का व्रत तथा उजमन किया जाता हैं.

सात जगह चार पुड़ी, थोड़ा थोड़ा सीरा रखकर उस पर एक रुपया व कपड़ा रख लेवे. एक जल के लोटे पर सातिया बनाकर 7 गेहूं के दाने हाथ में लेकर गाज की कहानी सुने.

जिसके बाद कपड़े पर दक्षिणा रखकर सीरा पूरी हाथ फेरकर सासुजी को पाय लगकर देवे. फिर सूर्य भगवान को लोटे से अर्ध्य देकर सात ब्राह्मणी सहित स्वयं भोजन कर लेवे. भोजन करने के बाद उन ब्रह्मनियों के टीका कर दक्षिणा दे देवे.

When is Gaaj Mata ki Puja in 2023

इस साल शनिवार, 16 सितंबर 2023 को गाज माता का व्रत रखा जाएगा. गाज माता की पूजा में एक लोटा, गेहूँ के दाने, पूड़ी, हलवा आदि भोज्य पदार्थों का भोग लगाया जाता हैं. इस व्रत के दिन किसी प्रकार का राजकीय अवकाश नही होता हैं.

गाज माता व्रत करने का तरीका (Gaaj Mata ka Vrat Kaise Kare)

  • हिंदू कैलेंडर के भादों माह के किसी शुभ दिन में पुत्रवती स्त्री द्वारा गाज माता का व्रत करना चाहिए. व्रत विधि के अनुसार पूजा में मिट्टी के भील तथा भीलनी की मूर्ति जरूर बनाना चाहिए. साथ ही उस पर टोकरियाँ भी बनानी चाहिए.
  • भील भीलनी के अतिरिक्त एक बच्चे की मूर्ति भी बनानी चाहिए.
  • इस व्रत को रखने वाले स्त्री पुरुष को अपने लोक देवता अथवा कुल देवता की पूजा कर उन्हें अधपकी रसोई का भोग लगाकर इसे समस्त बन्धुजनों में वितरित किया जाता हैं.
  • परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला द्वारा घर की दीवार पर गाज का बीज अंकित कर उस पर नव विवाहित अथवा नवजात शिशु को बैठा हुआ चित्रित किया जाता हैं.
  • उस लड़के पर पेड़ को गिरते हुए तथा गाज बीज द्वारा उसकी रक्षा करते हुए दिखाया जाता हैं, यही गाज बीज का पूजन तरीका हैं.

गाज माता की कथा इन हिंदी (Gaaj Mata Vrat Katha)

प्राचीन समय की बात हैं कि, एक राज्य में एक राजा एवं रानी निवास करते थे. उनके पास सभी सुख सुविधा के साधन होने के बावजूद सन्तान न होने के कारण व्यतीत रहते थे. किसी विद्वान के कहने पर रानी ने गाज माता से प्रार्थना की. हे गाज माता, किसी तरह मेरा गर्भ ठहर जाए तो मैं तेरा श्रृंगार करुगी.

माँ की कृपा से ऐसा ही हुआ, रानी का गर्भ ठहर गया मगर वह गाज माता का श्रृंगार करना भूल गई. इससे गाज माँ कोपित हो गई तथा रानी को याद दिलाने के लिए बड़ी जोर की आधी एवं तूफ़ान आया, जिससे पालने में सो रहा राजकुमार पालने सहित उड़कर एक भील के घर आ गया.

संयोगवश उस भील के पास न तो धन था और न ही उनके सन्तान थी. जंगल से घास काटकर लाना तथा उनकी बिक्री करना ही भील भीलनी की दिनचर्या थी. जब उस दिन भील जंगल से घास काटकर घर पहुचा तो पालने में लड़का देखकर बेहद खुश हुआ तथा उसका लालन पोषण ठीक तरीके से करने लगा.

राजा के राज्य में एक धोबी था जो राजा तथा भील दोनों के वस्त्रों की धुलाई किया करता था. जब वह राजा के कपड़े लेने राजमहल पहुचा तो वहां हो हल्ला मच चूका था. उसने किसी से शोरगुल का कारण पूछा तो पता चला, राजकुमार को गाज माता उड़ाकर ले गई हैं. तभी धोबी तपाक से बोल पड़ा राजन आपका पुत्र भील के घर पालने में सो रहा हैं.

तब राजा ने अपने आदमियों को उस भील को लाने के लीया भेजा. राजा ने भील से अपने राजकुमार के उसके घर पहुचने का कारण पूछा तो भील बोला- महाराज में गाज माता का व्रत रखता हूँ उन्ही की कृपा से मुझे यह सन्तान मिली हैं.

तभी रानी ने राजा को अपनी पुरानी बात याद दिलाई, हमने पुत्र प्राप्ति के लिए गाज माता के श्रृंगार का संकल्प किया था. हमें पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद इसे करने में भूल हो गई थी. इस कारण हमारा बेटा भील के घर चला गया.

रानी ने गाज माता से पुनः विनती की, हे माँ मैंने जितने श्रृंगार करने का कहा तो मैं वो सभी करुगी. हमें अपना पुत्र वापिस ला दीजिए. इस तरह गाज माता की कृपा से उस राजा तथा भील दोनों को पुत्र मिला. गाज माता का व्रत रखकर कथा सुनने से सभी को राजा तथा भील की तरह पुत्र तथा धन की प्राप्ति होती हैं.

गाज माता का उद्यापन विधि (Gaaj Mata ka Udyapan Vidhi)

मान्यता के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चौदश (चतुर्दशी) तिथि को गाज माता का उद्यापन किया जाता हैं. बच्चें के जन्म अथवा लड़के की शादी होने पर उनकी माँ द्वारा यह उद्यापन किया जाता हैं.

  1. इस दिन व्रत करे तथा गाज माता की कथा का वाचन करे.
  2. कलश पर स्वास्तिक बनाकर उसमें सात गेहूं के दाने डालकर कहानी सुनें.
  3. घर के सात अलग अलग स्थानों पर  ४-४ पूरी, थोड़ा थोड़ा हलवा, ओढ़ना, ब्लाउज और रूपये पर हाथ फेर कर अपने सास को पाय लगकर देवे.
  4. जल के कलश का सूर्य को अर्ध्य दे देवे.
  5. सात ब्राह्मणी को भोजन कराने के बाद स्वयं भोजन करे तथा उपवास को तोड़े.

इसे भी पढ़े :

  • श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे क्या है 
  • रोग नाशक मंत्र | Rog Nashak Mantra Hindi
  • कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र, बोल, अर्थ और लाभ 

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Gaaj Mata Ka Vrat 2023 Gaaj Mata Ka Vrat Katha Gaaj Mata Ka Vrat Katha & Puja Vidhi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

धर्म Updated:19/02/20260 Views

Harchat 2026 Mein Kab Hai: हलषष्ठी व्रत की तारीख, मुहूर्त और १०१+ नियम (Mega Guide)

धार्मिक विषय Updated:19/02/20260 Views

 Aja Ekadashi 2026 Vrat Date: शुभ मुहूर्त, पारण समय और १०१+ पूजन विधियाँ (Mega Guide)

Story Updated:19/02/20260 Views

Aja Ekadashi Vrat Katha: राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा और १०१+ व्रत के लाभ (Mega Guide 2026)

News Updated:19/02/20260 Views

Lala Ramswaroop Calendar 2026: तिथि, त्यौहार और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण १०,०००+ शब्दों की गाइड

धर्म Updated:19/02/20260 Views

Story of Jesus Christ in Hindi: ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन और 101+ अद्भुत रहस्य (Mega Guide 2026)

धर्म Updated:19/02/20260 Views

 Kaal Sarp Dosh Mantra: कालसर्प दोष से मुक्ति के 108+ महाशक्तिशाली मंत्र और अचूक उपाय (Edition 2026)

Comments are closed.

नवोदय रिजल्ट 2026: परीक्षा, चयन और तैयारी गाइड

18/03/2026

निर्जला एकादशी 2026: 1 दिन का व्रत = 24 एकादशी का फल | पूरी विधि और महत्व

18/03/2026

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल

18/03/2026

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

17/03/2026

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

17/03/2026

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

17/03/2026

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

17/03/2026

Gold Price Today 2026: आज का सोने का भाव ₹72K या ₹1.61L?

17/03/2026

 Dasha Mata ki Kahani 2026: राजा नल और रानी दमयंती की कथा और १०१+ पूजन नियम (Mega Guide)

13/03/2026

Takie ke niche laung rakhne se kya hota hai: १०१+ जादुई फायदे और वैज्ञानिक सच (10,000+ Words Guide)

19/02/2026

About Human Psychology in Hindi: मन के रहस्यों का 10,000+ शब्दों का महा-कोश (Edition 2026)

19/02/2026

 Kaal Sarp Dosh Mantra: कालसर्प दोष से मुक्ति के 108+ महाशक्तिशाली मंत्र और अचूक उपाय (Edition 2026)

19/02/2026
Must Read

 लाला रामस्वरूप कैलेंडर २०२६: पंचांग के २७ नक्षत्र और त्यौहारों का वैज्ञानिक विश्लेषण (10,000+ Words Guide)

19/02/2026

Nepal me shadi ke liye ladkiya: 2026 के नए नियम, कानूनी प्रक्रिया और संस्कृति

30/01/2026

Thakur Prasad Calendar July 2026: देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा & विवाह मुहूर्त

26/12/2025

Thakur Prasad Calendar April 2026: अक्षय तृतीया, विवाह मुहूर्त & राशिफल

26/12/2025

Kalnirnay August 2026 Marathi Calendar: रक्षाबंधन, नागपंचमी & PDF Download

23/12/2025

महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व – Shivratri Ka Vaigyanik Mahatva

23/02/2024

निर्जला एकादशी 2026: 1 दिन का व्रत = 24 एकादशी का फल | पूरी विधि और महत्व

18/03/2026

The Hidden Hindu PDF Book in Hindi: ओम शास्त्री के अमरत्व और ७ चिरंजीवियों का १०,०००+ शब्दों का महा-संग्रह

19/02/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.