Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - चिकन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी | Chicken Biryani Recipe hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

चिकन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी | Chicken Biryani Recipe hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
chicken-biryani-recipe-hindi

घर पर झटपट चिकन बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी Chicken Biryani Recipe in hindi

भारत में हैदराबाद की नवाबी चिकन बिरयानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. हर विदेशी मेहमान हमारे भारत देश के चिकन बिरयानी का स्वाद लेकर अपने देश जाता है, तीखा मीठा सभी तरह का स्वाद है. चिकन बिरयानी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक व गुजरात से बंगाल तक फेमस है. वैसे नॉनवेज खाने वाले चिकन, मटन, फिश सब खाना पसंद करते है. चिकन में बटर चिकन, मुर्ग मसाला, चिकन बिरयानी बहुत फेमस है. चिकन बिरयानी आपने होटल पार्टी में खाई होगी, आज हम इसे अपने पोस्ट के जरिए घर पर बनाना सिखाते है वो भी होटल वाली स्टाइल में. इससे पहले मैंने आपको होटल वाली दाल मखनी बनाना सिखाया था. घर में चिकन बनाना किसी पार्टी से कम नहीं होता, बच्चे बड़े सभी बड़े मजे से खाते है. वैसे चिकन बहुत हैवी भोजन होता है, जिसे बहुत अधिक मात्रा में खाना सेहत के लिए नुकसान दायक होता है.

chicken-biryani-recipe-hindi

यदि आप परिवार में कोई छोटा-बड़ा समारोह कर रहे हैं, तो चिकन बिरयानी किसी भी पार्टी की शान होती है, आप इसे घर पर बनायेंगें तो सभी गेस्ट बड़े स्वाद से इसे खायेंगें. इसमें बहुत तरह के मसाले व हर्ब्स डाले जाते है, इसका बहुत अलग तरह का स्वाद होता है. चिकन में बहुत से पोषक तत्व भी होते है, मात्र 100 gm चिकन में 30 तरह के अलग अलग पोषक तत्व होते है. चिकन कम वजनी लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, यह तेजी से वजन बढ़ाने में सहायक होता है.

चिकन बिरयानी बनाने की रेसिपी

Chicken Biryani Recipe hindi

आइये दोस्तों आज हम जानें कि, चिकन बिरयानी कैसे बनाये. चिकन बिरयानी बनाना एक बहुत ही सरल है. इसके लिए बासमती चावल व चिकन को, मसालों के साथ मेरिनेट किया जाता है, व दम स्टाइल में उसे पकाया जाता है. तभी एक स्वादिष्ट और खूशबूदार बिरयानी बनती है.

मात्रा – 4 लोगों के लिए

तैयारी का समय – 1 घंटे

बनाने का समय – 40 min

चिकन बिरयानी बनाने की सामग्री – नीचे दी गई तालिका में आपको चिकन बिरयानी बनाने की सामग्री बताई गई है.

सामग्री का नाममात्रा
बासमती चावल1 ½ कप
बोनलेस चिकन½ kg
अदरक लहसून पेस्ट1 tbsp
काली मिर्च4-5
दाल चीनी2 स्टिक
तेज पत्ता3-4
बड़ी इलायची2-3
छोटी इलायची2-3
लोंग3-4
हरी मिर्च2 बीच से कटी हुई
हल्दी1 tsp
नीम्बू का रस2 tbsp
लाल मिर्च पाउडर1 tsp
दही½ कप
जीरा2 tsp
तेलतलने के लिए
प्याज2-3 लच्छेदार
शिमला मिर्च½ कप बारीक़ कटी
गाजर½ कप बारीक़ कटी
नमकस्वादानुसार
घी1 tbsp
गर्म मसाला1 tsp
कॉर्नफ्लोर2 tbsp
हरा धनिया2 tbsp बारीक़ कटी
पुदीना1 tbsp बारीक़ कटा
फ्रेश क्रीम½ कप
दूध2 tbsp
केसरचुटकी भर
गुलाब जल1 tbsp

chicken-biryani-recipe-hindi

चिकन बिरयानी बनाने की विधि (Chicken biryani vidhi ) –

  1. सबसे पहले आप चावल को साफ पानी से अच्छे से धोकर 15 min के लिए रख दें.
  2. चिकन को छोटे छोटे एक बराबर आकार में काट लें.
  3. जिसके बाद आप एक बाउल में मेरिनेट करने के लिए 1 tbsp अदरक लहसून पेस्ट, चुटकी भर हल्दी, हरी मिर्च, दही, नीम्बू का रस, लाल मिर्च, गरममसाला डाल कर अच्छे से मिला लें. अब इसमे चिकन डाल कर पेस्ट को उसमे चारो तरफ अच्छे से लगा दे. इसे मेरिनेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दें.
  4. लच्छेदार प्याज को प्लेट में रखें उपर से कॉर्नफ्लो डालकर अच्छे से मिलाएं.
  5. अब आप गैस ऑन करें और प्याज को फ्राई करने के लिए कड़ाई में तेल गर्म करें, तेल गर्म होने पर प्याज को उसमें फ्राई कर लें.
  6. सभी खड़े मसालों को एक कपड़े में बांध पोटली बना लें, अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें उसमें चावल डालें व थोडा सा नमक व मसालों की पोटली डाल दें.
  7. 5 से 10 min इसे पकने दें फिर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. इसे बहुत अधिक नहीं पकाना, दाना हल्का कड़ा हो तभी बंद कर दें.
  8. अब आप एक पैन में घी गर्म करें, इसमें जीरा, अदरक लहसून पेस्ट डाल भून लें, अब इसमें कच्ची प्याज डाल 1-2 min भुने.
  9. अब इसमें गाजर शिमला मिर्च डालें व 1-2 पकाएं. अब इसमें लाल मिर्च हल्दी मिलाएं.
  10. इसमें नमक व मेर्रिनेट चिकन डाल कर 5-10 min तक पकाएं. अंत में फ्रेश क्रीम, बारीक़ धनिया व पुदीना डाल कर ठंडा कर लें. अगर ये बहुत अधिक गाढ़ा हो, तो उसमें थोडा सा पानी भी डाल लें.
  11. अब दूध में केसर घोल लें और अलग रखें.
  12. अब एक मोटे तले का बर्तन ले, उसमें चिकन वाले मसाले की एक लेयर रखें, उसके उपर फ्राई प्याज, केसर दूध, 1 tsp तेल डालें. अब इसके उपर चावल की एक लेयर रखें.
  13. ऐसी 1-2 लेयर और बना लें.
  14. अब बर्तन को उपर से फॉयल या साफ कपड़े से कवर कर लें. उपर से ढक्कन भी लगा दें. (आप कपड़े की जगह गूंथा हुआ आटे से भी इसे कवर कर सकते है)
  15. अब एक मोटे तवे को गर्म कर उसके उपर इस बर्तन को रखें.
  16. मध्यम आंच पर 15 से 20 min तक पकने दें, इस मेथड को दम देना कहते है. आप धीमी आंच में जितना इसे दम देंगें इसका स्वाद उतना अधिक निखरेगा. इसे तवे की जगह माइक्रोवेव में भी रख सकते है. माइक्रोवेव में ढककर 10-15 min के लिए रख दें.
  17. गैस बंद कर, कुछ देर तक ढके रहने दें फिर खोलें, उपर से गुलाब जल की कुछ बूंदे डाल कर गरमागरम सर्व करें.
  18. बिरयानी को वेजिटेबल रायते के साथ साथ सर्व करें. इसे बनाने के लिए दही को अच्छे से मथ लें, अब इसमें बारीक़ ककड़ी, प्याज, टमाटर, मिर्च डालें, उपर से नमक डालें व अंत में हरी धनिया से सजाएँ.

नोट – यदि आप नॉनवेज है और चिकन नहीं खाते है, तो आप बिरयानी में उसकी जगह ढेर सारी सब्जियां जैसे आलू, गोभी, गाजर, शिमला मिर्च डाल सकते है. आप चिकन की जगह इसे मेरिनेट कर लें.

70 के दशक में जब सभी घरों में गैस नहीं हुआ करता तब चूल्हे में धीमे धीमे इसे पकाया जाता था, जिससे उसका स्वाद जायकेदार होता था. अब गैस में इसे पकाया जाता है जिससे वैसा स्वाद तो नहीं होता लेकिन फिर भी अच्छा होता है. बिरयानी में दम देना मेथड बहुत जरुरी होता है. बिरयानी को बनाने में समय जरुर लगता है, लेकिन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. आप इसे जब भी बनाने का सोचें तो समय निकाल कर ही बनायें, तभी इसमें आप सारे फ्लेवर अच्छे से दे सकते है. आने वाले होली के त्यौहार में बच्चे बड़े सब घर पर रहते है, ऐसे में आप भी फ्री होती है तो आप इसे बनायें और अपनों का इस रेसिपी के द्वारा त्यौहार का तोहफा दें. आप अपनी बिरयानी की फोटो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

अन्य पढ़े:

  • स्वादिष्ट पुदीने का जलजीरा बनाने की विधि (Mint Jaljeera Recipe)
  • घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि | Homemade Pizza Recipe In Hindi
  • मेहमानों के लिए बनाएं कटहल पुलाव, यह है पूरी विधि (Kathal Pulao Recipe)
  • दही वाले करेले बनाने की विधि । Dahi Wale Karele Recipe

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
chicken biryani recipe in hindi chicken biryani recipe in hindi at home chicken biryani recipe in hindi written चिकन बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी चिकन बिरयानी रेसिपी इन हिंदी
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleSmoking करने से क्या होता है – Smoking छोड़ने का तरीका, फायदे और नुक्सान
Next Article (रजिस्ट्रेशन) यूपी जन्म प्रमाण पत्र : ऑनलाइन आवेदन | UP Jaman Praman Patra Online Registration
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

1990 में ₹100 की कीमत
News 4 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 6 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 2 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 6 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

15 August Speech in Hindi 2026
News 2 Views

15 August Speech in Hindi 2026: सर्वश्रेष्ठ! विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए 10+ दमदार भाषण और टिप्स

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

1990 में ₹100 की कीमत

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

14/08/2026
Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: बड़ी खबर! जानें गणपति स्थापना का महामुहूर्त, विसर्जन तिथि और 101 पूजा नियम

12/08/2026
Kajari Teej 2026 Date

Kajari Teej 2026 Date: शुभ समाचार! जानें 30 अगस्त का महामुहूर्त, पूजा विधि और सत्तू का महत्व

12/08/2026
Dasa Maa Vrat Vidhi 2026

Dasa Maa Vrat Vidhi 2026: अंतिम दिन! जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ की गुप्त कहानी

12/08/2026
Dasama kyo manate hai

Dasama kyo manate hai? (2026): जानें तारीख, पौराणिक कथा और भाग्य बदलने वाली पूजा विधि

11/08/2026
Paytm Share Price Target 2026

 Paytm Share Price Target 2026: बड़ा धमाका! पहली बार IPO प्राइस के पार जाने का अनुमान, Bernstein ने दिया बड़ा लक्ष्य

10/08/2026
Famous Forts in India

Famous Forts in India: अदभुत! भारत के 10 ऐतिहासिक किले, इस 15 अगस्त बनाएं यादगार ट्रिप का प्लान

10/08/2026
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

10/08/2026
8th Pay Commission DA Merger

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

10/08/2026
Karva Chauth 2026 Date

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

10/08/2026
Ration Card E-KYC Online Check 2026

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

10/08/2026
15 August Quotes in Hindi

15 August Quotes in Hindi: शानदार! आज़ादी पर 101+ देशभक्ति के अनमोल विचार और व्हाट्सएप स्टेटस (2026)

09/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.