Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - Condolence Letter Sample In Hindi | शोक पत्र का नमूना
News Updated:03/05/20220 Views

Condolence Letter Sample In Hindi | शोक पत्र का नमूना

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
Condolence letter sample in hindi
Condolence letter sample in hindi

Table of Contents

Toggle
  • निधन पर शोक कैसे व्यक्त करना चाहिए?
    • Sample#1. मित्र की माता के निधन पर संस्थान द्वारा शोक पत्र (Condolence letter for letter from organization in Hindi)
    • Sample#2. आकस्मिक निधन पर शोक पत्र (Condolence letter on accidental death)
    • Sample#3. सहेली के पति के निधन पर शोक पत्र (Condolence letter for friend husband death)

Condolence Letter Sample In Hindi | Sample condolence letter from organization in Hindi | डेथ यानी की मृत्यु होने पर शोक, सहानुभूति या सांत्वना के लिए लिखा जाने वाला शोक-पत्र (Condolence letter)

पांच तत्वों से बना मनुष्य शरीर अंत में पंचतत्व में विलिन हो जाता है। मानव शरीर नश्वर है। जीवन सत्य मृत्यु। किसी प्रियजन या क़रीबी की निधन का दुःख बेहद ही असहनीय होता है। किसी भी करीबी को खो देने का गम दुनिया का सबसे बड़ा गम है। ऐसे में आप अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर और शोक पत्र भेज कर उनके दुःख को कुछ हद तक कम कर ही सकते हैं। ऐसे लोग जिन्होंने अपने किसी खास को खोया है। इससे आप उन्हें यह अहसास भी दिला सकते हैं कि इस दुखद पल में आप उनके खड़े साथ हैं। किसी के निधन पर शोक कैसे व्यक्त करना है और उन्हें शोक पत्र लिखते हुए आपको किन-किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए :
Condolence letter sample in hindi
Condolence letter sample in hindi

निधन पर शोक कैसे व्यक्त करना चाहिए?

  • ध्यान रहे कि, आप जिसे भी शोक पत्र भेज रहे हों, उन्हें सामान्य रूप से सम्बोधित करें जैसे यदि वह आपसे बड़े हैं तो उन्हें श्री मान जी और छोटे हैं तो डिअर या प्रिय आदि लिखें।
  • पत्र में इस बात का जिक्र करें कि, व्यक्ति के निधन से आपकों कितना दुःख हुआ है। उन्हें यह बात भी बताएं कि उनकी मौत की सूचना आपकों किससे और किस समय प्राप्त हुई है।
  • यदि जिनकी मृत्यु हुई है वह क़रीबी है तो आप उनके साथ बिताए समय और यादों का जिक्र इस पत्र में अवश्य करें।
  • जिसे आप पत्र लिख रहे हैं, उससे दुःख बांटे और यह अहसास दिलाएं कि इस स्थिति में आप उसके साथ हैं साथ ही मदद का प्रस्ताव भी दे।
  • पत्र का अंत भी आप सहानुभूति भरे वाक्य या शब्दों के साथ करें जैसे “तुम्हारा शोकाकुल मित्र”, “आंतरिक शोक के साथ”,”हमारी हार्दिक सहानुभूति” आदि।

Sample#1. मित्र की माता के निधन पर संस्थान द्वारा शोक पत्र (Condolence letter for letter from organization in Hindi)

प्रिय राज,
मुझे तुम्हारी माता जी की मृत्यु की दुखद खबर संस्थान और उनमें कार्यरत कर्मचारियों को मिली। खबर सुनते ही मेरे जहन में बचपन से लेकर अब तक उनकी सभी यादें ताज़ा हो गयी। तुम्हारी माता जी बेहद भद्र और हंसमुख थी। उनके अच्छे स्वभाव के कारण उन्हें हर कोई पसंद करता था। उनका हँसता हुआ चेहरा मुझे आज भी याद है। मुझे पता है कि माँ की कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता। लेकिन, भगवान को शायद यही मंज़ूर था और उनकी मर्ज़ी के आगे हम सब विवश हैं। मैं इस असहनीय दुःख की घड़ी में आपके साथ हूँ। अगर तुम्हें मेरी किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो संस्थान को बिना किसी संकोच के मुझे बताएं। मेरी भगवान से यही प्रार्थना हैं कि आपकी माता जी की आत्मा को शांति और आपको व पूरे परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले।
आंतरिक शोक के साथ,
तुम्हारी संस्थान,
एबीसी ग्रुप राजस्थान,
जयपुर।

Sample#2. आकस्मिक निधन पर शोक पत्र (Condolence letter on accidental death)

फ्लैट न. 456,
शिवालिक सिटी,
पिन-xxxx, मथुरा।
श्री मान राहुल जी,
आपके प्रिय मित्र राजेंद्र जी की अकस्मात हुई मृत्यु के बारे में सुन कर बहुत दुःख हुआ। मुझे पता है कि आप दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी। आप अक्सर उनका जिक्र किया करते थे। मैं जानता हूँ उनकी उम्र अभी इस दुनिया से जाने की नहीं थी। लेकिन, मृत्यु पर किसी का वश नहीं चला हैं। विपत्ति के इस समय में मेरी सहानुभूति आपके साथ है। आपके दुःख को मैं अच्छे से समझ सकता हूँ। यह गमों का पहाड़ जो आप पर टूट पड़ा है, भगवान आपको इन्हे सहन करने की शक्ति दे। अपने आपको अकेला मत समझना। मैं हमेशा आपके साथ हूँ और जल्द ही आपसे मिलने की कोशिश करूँगा। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह प्रदान करें।
शोकाकुल,
अविनाश त्रिपाठी,
शास्त्री नगर, दिल्ली

Sample#3. सहेली के पति के निधन पर शोक पत्र (Condolence letter for friend husband death)

फ्लैट न. 123,
न्यू कॉलोनी,
करनाल,
हरियाणा।
प्रिय आंचल,
तुम्हारे पति की अचानक मृत्यु की खबर सुन कर मैं अचंभित हूँ। अभी पिछले सप्ताह ही तो हमारी मुलाकात हुई थी। हम सब ने कितना समय साथ बिताया था। आपके पति की ऊर्जा, भविष्य के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और योजनाएं आज भी मेरे मन में ताज़ा हैं। किसे पता था कि वो मुलाकात हमारी आखिरी मुलाकात होगी।तुम दोनों को देखकर लगता था कि तुम दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो। अगले महीने होने वाली आप दोनों की शादी की सालगिरह के लिए भी हमने पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन, होनी को कौन टाल सकता है? जो बीत चुका है, उसे वापस नहीं लाया जा सकता। तुम्हारे जीवन में तुम्हारे पति की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। किंतु प्रिय सखी, अब बच्चे तुम पर आश्रित हैं और उनका ख्याल अब तुम्हें ही रखना है। आपके पति जहाँ कहीं भी होंगे उनकी भी यही इच्छा होगी कि आप सब खुश रहें। इसलिए अपना ध्यान रखें, मैं जल्द ही तुमसे आ कर मिलूंगी। मेरी हार्दिक सहानुभूति तुम्हारे परिवार व तुम्हारे साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
आंतरिक शोक के साथ,
तुम्हारी सहेली,
रजनी सिंह,
दिल्ली
नोट :- 
आप अपनी जरुरत/भावना के अनुसार इन पत्रों को संशोधित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े :
  • Shok Sandesh In Hindi | गहरे शोक संदेश और श्रद्धांजलि मैसेज
  • जॉब छोड़ने-इस्तीफ़ा के लिए एप्लीकेशन | Job Resignation Letter In Hindi Format

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,895 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

04/06/2026

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

03/06/2026

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.