Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

औपचारिक पत्र लेखन, उदाहरण और प्रकार | Formal Letter Meaning, Type and example in Hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
formal-letter-format-example-in-hindi

Table of Contents

Toggle
  • पत्र लेखन की आवश्यकता
  • पत्र के प्रकार | Type of Latter
    • अनऔपचारिक पत्र (Informal Letter In Hindi)
    • औपचारिक पत्र (Formal Letter In Hindi)
  • औपचारिक पत्र का प्रारूप (Format of Formal letter)
  • औपचारिक पत्र के उदाहरण (Example of Formal Letter)
    • 1. जांच पत्र (Inquiry Latter)
    • 2. आर्डर लैटर (Order Latter)
    • 3. शिकायती पत्र (Complaint Letter)

पत्र लेखन क्या है ? औपचारिक पत्र और अनऔपचारिक पत्र कैसे लिखे? उदाहरण |
Formal And Informal Letter Format, Example, Definition in Hindi

शिक्षा के सबसे जरूरी पहलुओं में पत्र लेखन एक अनोखी कला है. यह संचार का बेहद ही पुराना और सामान्य तरीका है. यह दूसरे लिखने के तरीको से थोड़ा भिन्न हैं, कारण यह एक विशेष पाठक के लिए एक विशेष प्रयोजन के साथ लिखा जाता है. जब कुछ बातों को बोलकर समझाना कठिन होता है, तब हम उसे एक पत्र के माध्यम से लिखकर समझाने की कोशिश करते है, वह निवेदन भी हो सकता है या शिकायत भी, हम अपने विचारों को पत्र के जरिए सुलभता से रखते है. एक लेटर तब लिखा जाता है जब कुछ दूर बैठे किसी व्यक्ति को कुछ जानकारी पहुंचाना हो. पत्र लेखन के लिए कल्पना और रचनात्मकता, एक योजना और संगठन की आवश्यकता होती है. पत्र की भाषा हमेशा संवादात्मक होनी चाहिए.

formal-letter-format-example-in-hindi

पत्र लेखन की आवश्यकता

जब हम हिंदी भाषा में आगे बढ़ते है तब हमें कुछ आधिकारिक पत्र या गैर-सरकारी पत्र लिखने की आवश्यकता महसूस होती है. मुख्य रूप से सरकारी क्षेत्र में हिंदी पत्र लेखन की आवश्यकता बेहद ही अधिक होती है, हर बात कहने के लिए आपको एक लेटर लिखना ही पड़ता है. इसीलिए ऐसे क्षेत्रों से संबंध रखने वाले व्यक्तियों के लिए हिंदी पत्र लेखन बेहद ही आवश्यक होता है.

आज हमारे पास संचार के कई और भी साधन उपलब्ध है बावजूद हमें पत्र लेखन की आवश्यकता होती है उसका कारण हैं, सरकारी और गेर सरकारी स्थान, जहां मोबाइलफ़ोन, टेलीफोन या दूरसंचार के माध्यम से कही गई सुचना या शिकायत को अस्थायी माना जाता है, वहां सबकुछ लिखित में ही स्वीकार किया जाता है, इसलिए हमें पत्र लेखन आना जरुरी है.

पत्र के प्रकार | Type of Latter

  1. अनऔपचारिक पत्र (Informal Letter)
  2. औपचारिक पत्र (Formal Letter)

अनऔपचारिक पत्र (Informal Letter In Hindi)

अनऔपचारिक पत्र, वह पत्र होते है जिसमें आप अपने निजी कार्य या निजी सूचना के लिए लिखते है. इसमें हम जिसे पत्र लिखते है उससे हमारा निजी संबंध होता है, यह कोई भी हो सकता है आपका भाई-बहन, माता-पिता, रिश्तेदार या कोई संबंधी, मित्र-यार आदि. ये पत्र अक्सर हम हाल-चाल या किसी निमंत्रण या फिर किसी अन्य सुचना के लिए लिखते है, इसमें हम अपने शब्दों को अपने मुताबिक इस्तेमाल कर सकते है, शब्दों की संख्या भी असीमित हो सकती है, भाषा की सहजता में भी थोड़ी ढील दी जा सकती है. इस प्रकार के पत्र अनऔपचारिक पत्र कहलाते है.

औपचारिक पत्र (Formal Letter In Hindi)

औपचारिक पत्र, जैसा कि आपकों नाम से ही स्पष्ट हो रहा होगा कि, ये पत्र औपचारिक कार्य से सम्बंधित ही लिखे जाते है, इसमें हम जिसे पत्र लिखते है उससे हमारा कोई निजी संबंध नहीं होता. इस पत्र में आपको एक सहज, सटीक और सही शब्दावली का प्रयोग करना होता है. इन पत्रों में हमेशा काम की बात या स्पष्ट जानकारी संक्षेप में लिखी जाती है. उदाहरण के लिए , प्राथना पत्र, किसी सरकारी विभाग के लिए शिकायती पत्र या आवेदन पत्र आदि औपचारिक पत्र (Formal Letter) कहलाते है.

Formal Letter, यानि औपचारिक पत्र कई प्रकार के होते है और सभी सभी जगह (सरकारी या निजी) पर संचार के साधन के रूप में उपयोग किया जाता है. कुछ औपचारिक पत्रों के प्रकार हमने निचे उल्लेखित किये है.

  • जांच पत्र
  • आदेश पत्र
  • शिकायत पत्र
  • पदोन्नति पत्र
  • प्रार्थना पत्र
  • कार्यालयी पत्र
  • व्यवसायिक पत्र

औपचारिक पत्र कैसे लिखा जाए हिन्दी में पत्र लिखना बहुत अधिक कठिन नहीं है, यह अंग्रेजी से काफी मिलता-जुलता है. मुख्य अंतर महज हिंदी औपचारिक या आधिकारिक शब्दावली का है, औपचारिक पत्र हमेशा खास नियमों में बंधे हुए होते.

लेटर लिखते वक्त हमेशा इन बातो का ख्याल रखे

  • प्रारंभिक पैराग्राफ में पत्र लिखने के अपने प्रयोजन का उल्लेख करें।
  • अपने पत्र को पैराग्राफ्स में विभाजित करें, ताकि पत्र के विषय को ठीक से समझा और लिखा जा सके
  • सभी उचित जानकारी शामिल करें।
  • शिकायत लिखते समय भी अपने लेखन में विनम्र रहे.
  • कम शब्दों में अपनी बात लिखें.
  • सरल हिंदी शब्दों का प्रयोग करें, पत्र लेखन में सरल और सीधी भाषा का प्रयोग करें.
  • पत्र लेखन हमेशा साफ-साफ़ शब्दों में होना चाहिए, हमेशा सटीक, संक्षिप्त में लिखे.

औपचारिक पत्र का प्रारूप (Format of Formal letter)

औपचारिक पत्र का प्रारूप एक मानक है यानि यह एक स्टैण्डर्ड को फोलो करता है, और ये स्टैण्डर्ड सभी पर लागू होता है, इसलिए, इसमें शामिल किये गये शब्द अक्सर कठिन और समझने में जटिल हो सकते है. इनका मुख्य उद्देश्य रिसीवर को एक आधिकारिक संदेश भेजना होता है. आपको हमने नीचे बिन्दुओं में औपचारिक पत्र के प्रारूप को समझाने की कोशिश की है, जिनका आपको पत्र लिखते समय पालन करना होगा. हिंदी में औपचारिक पत्र कई प्रकार के होते हैं, जैसे शिकायत पत्र, प्रार्थना/निवेदन पत्र, आदि. लेकिन सभी औपचारिक पत्रों को लिखने का एक सामान्य प्रारूप है, जो इस प्रकार है

  • प्रेषक का नाम व पता
  • दिनांक
  • प्राप्तकर्ता का पता
  • विषय (पत्र लिखने का विषय)
  • अभिवादन, संबोधन (जैसे सेवा में, डिअर सर, या मेडम)
  • पत्र का मुख्य भाग (विषय-वस्तु)
  • अंत (सादर, आपका या शुभकामनाएँ, आदि)
  • सिग्नेचर लाइन (भेजने वाले का नाम, हस्ताक्षर और पदनाम)
  1. प्रेषक का नाम = हमेशा अपना पता पत्र के बायीं और सबसे उपर लिखे, उसमे आपको अपना स्ट्रीट एड्रेस, शहर, राज्य, पिन कोड और फ़ोन नंबर भी साथ लिखना होगा.
  2. दिनांक व अभिवादन =
  • दिनांक–       हमेशा प्रेषक के निचे लिखी होना चाहिए.
  • अभिवादन–  अभिवादन हमेशा महोदय, श्रीमान, श्रीमती से शुरू करें.
  1. विषय और मुख्य भाग=
  • विषय-         विषय वो होता है जिसकी वजह से आप पत्र लिख रहे है, यानि किस प्रयोजन से पत्र लिखा.
  • मुख्य भाग –  लेखन को हमेशा पैराग्राफ में विभाजित करें, पत्र में सहज शब्दावली, सही वर्तनी और विराम चिह्न शामिल होना चाहिए. पैरा का उपयोग करने के पीछे का कारण पढ़ने वाले की दिलचस्पी बनाए रखना और एक बिंदु को दूसरे से अलग करना है.
  • पहला पैराग्राफ जिसे इंट्रोडक्शन के रूप में भी देखा जाता है, संक्षिप्त होना चाहिए और पहले पैराग्राफ में ही पत्र के उद्देश्य या विषय का उल्लेख करना चाहिए ताकि पाठक पत्र लिखने के पीछे आपके इरादों के बारे में जान सके.
  • बीच के पैराग्राफ को पत्र का मुख्य भाग भी कहा जाता है और इसमें पहले पैरा में बताए गए उद्देश्य से संबंधित विवरण होना चाहिए.
  • अंतिम पैराग्राफ जिसे निष्कर्ष के रूप में भी जाना जाता है, उसमें कार्रवाई के बारे में बात करनी चाहिए, जो आप पत्र प्राप्त करने वाले से करवाना चाहते है.  जितना हो सके आखिरी पैराग्राफ में रिक्वेस्टिंग टोन बनाए रखें.
  1. अंत यानि एक औपचारिक पत्र की समाप्ति = पत्र का अंत एक उपयुक्त समापन कथन के साथ करें, जैसे- आपका विश्वासपूर्वक, आपकी प्रिय, भवदीय, प्रार्थी आदि। इसके निचे अपने हस्ताक्षर और पूरे नाम को लिखे,  हस्ताक्षर करना यह दर्शाता है कि आप प्राप्तकर्ता को उच्च सम्मान से देखते हैं.
  2. सिग्नेचर लाइन= इसमें हमेशा प्रेषक को अपने नाम व हस्ताक्षर के साथ अपने पद को भी शामिल करना चाहिए (अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत है तो), इससे प्राप्तकर्ता को आपके बारे में जानने में सुविधा रहती है.

नीचे, हमने सभी प्रकार के औपचारिक पत्रों, उनके उद्देश्य और उनसे संबंधित उदाहरणों का विस्तार से बताया है. इन्हें ध्यान से पढ़ें, समझें कि सभी पत्र एक दूसरे से कैसे अलग हैं.

औपचारिक पत्र के उदाहरण (Example of Formal Letter)

1. जांच पत्र (Inquiry Latter)

इस पत्र को लिखने के पीछे का एजेंडा किसी चीज या किसी के बारे में जानकारी जुटाना है. इसमें आपको यह बताना होगा कि आप प्रेषक से कोई विशेष जानकारी चाह रहे हैं.

संकेत बिंदु

  • हमेशा अपने बारे में संक्षिप्त इंट्रोडक्शन के साथ शुरुआत करें.
  • पत्र से संबंधित संगठन का नाम जरुर लिखे.
  • जांच क्षेत्र का विवरण दें.

2. आर्डर लैटर (Order Latter)

आर्डर लैटर मूल रूप किसी भी आर्डर से सम्बंधित होता  हैं, जहां प्रेषक किसी विशेष वस्तु का आर्डर दे रहा है.

 संकेत बिंदु

  • खरीद के आदेश में माल की मात्रा, मॉडल नंबर जैसी पूरी जानकारी सहित आदेश का विवरण स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए.
  • शिपिंग से संबंधित उचित जानकारी का उल्लेख करें जैसे शिपिंग का तरीका, शिपिंग स्थान और माल भेजने की वांछित तिथि स्पष्ट रूप से बताई जानी चाहिए.
  • भुगतान संबंधी पूछताछ भी स्पष्ट रूप से बताई जानी चाहिए जिसमें भुगतान का तरीका, भुगतान की तारीख या भुगतान के संबंध में नियम और शर्तें शामिल हैं.

3. शिकायती पत्र (Complaint Letter)

शिकायत पत्र आमतौर पर प्राप्तकर्ता को उन मुद्दों से अवगत कराने के लिए लिखते है जिनसे आप गुजर कर रहे हैं और आप उनसे उन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की उम्मीद कर रहे हैं.

संकेत बिंदु

  • शिकायत पत्र में विनम्र और सही शब्दों का प्रयोग करें.
  • शिकायत का विस्तार से उल्लेख करें, पाठक को समस्या के बारे में पूरी जानकारी होनी.
  • उस कार्रवाई के बारे में स्पष्ट करे जो आप प्राप्तकर्ता से चाहते हैं, इसका मतलब यह होगा कि आप समस्या को नहीं बता रहे, बल्कि आप इसका समाधान बता रहे है.
  • यदि इससे पहले कोई शिकायत की हो तब पिछली शिकायत के विवरण सहित पूरी जानकारी प्रदान करें.
  • कोई भी ऐसी प्रति, रसीद जो आपकी शिकायत से संबध रखती है, का एक नमूना संलग्न करें

इसे भी पढ़े :

  • क्या है पत्र और इसके प्रकार ? जाने आमंत्रण पत्र तथा निमंत्रण पत्र में अंतर
  • मुख्य अतिथि हेतु निमंत्रण पत्र | Letter For Invitation Format 
  • आवेदन पत्र क्या होते हैं उदाहरण सहित
  • कोरोना महामारी के कारण विद्यालय/कॉलेज की फीस माफ करने हेतु प्रार्थना पत्र 

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
formal letter meaning formal letter meaning in hindi औपचारिक पत्र लेखन औपचारिक पत्र लेखन हिंदी औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 10 औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 10 2021 औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 10 format औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 6 औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 7 औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 8 औपचारिक पत्र लेखन हिंदी class 9
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleक्या है e-RUPI और कैसे करेगा काम? | What is e-RUPI And How Does it Works in Hindi
Next Article आजादी की गौरव गाथा गाती है नागदा की पर्ण कुटी, आजादी के दीवानों ने ली थी शरण
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 13 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 9 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 7 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.