Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - सावन (श्रावण) महीने में नहीं करने चाहिए ये 10 काम
News 0 Views

सावन (श्रावण) महीने में नहीं करने चाहिए ये 10 काम

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
shrawan-maas-and-hindu-mythology-in-hindi

Table of Contents

Toggle
  • Sawan mein nahi kare ye 10 kaam
  • 1. शिवलिंग पर न चढ़ाएं हल्दी
  • 2. दूध के सेवन से रखें परहेज
  • 3. सावन में हरी पत्तेदार सब्जी (साग)  खाना है वर्जित
  • 4. सावन में बैंगन खाना भी वर्जित माना गया है
  • 5. बुरे विचारों से बचें
  • 6. इन लोगों का अपमान न करें
  • 7. सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए
  • 8. मांसाहार से बचें
  • 9. पति-पत्नी ध्यान रखें ये बातें
  • 10. क्रोध न करें
  • Other Similar Posts-

सावन (श्रावण) महीने में नहीं करने चाहिए ये 10 काम । Shrawan Mah Hindu Mythology In Hindi 

Sawan mein nahi kare ye 10 kaam : हिन्दी पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सभी 12 महीनों में श्रावण मास का विशेष महत्व माना जाता है, इसका सीधा कारण यह है कि, यह भगवान शिव का बेहद ही प्रिय माह है. श्रावण मास को सावन माह भी कहते है. पौराणिक मान्यता है कि जो लोग इस माह में शिवजी की पूजा करते हैं, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. समृद्धि के कार्यों में आ रही बाधा जड़ से समाप्त हो जाती है. यह भक्ति का महीना है, इस कारण इन दिनों के लिए शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो हमें नहीं करना चाहिए. जो लोग ये काम करते हैं, उन्हें शिवजी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है और परेशानियां बनी रहती हैं.यहां जानिए 10 ऐसे काम जो सावन माह में नहीं करना चाहिए.

shrawan-maas-and-hindu-mythology-in-hindi

Sawan mein nahi kare ye 10 kaam
1. शिवलिंग पर न चढ़ाएं हल्दी

शिवजी की पूजा करते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग पर हल्दी कभी भूलकर भी नहीं चढ़ानी चाहिए. हल्दी जलाधारी पर चढ़ानी चाहिए. हल्दी स्त्री से संबंधित श्रृंगार है. शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है. इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए. जलाधारी स्त्री तत्व से संबंधित है और ये माता पार्वती की प्रतीक है.

2. दूध के सेवन से रखें परहेज

पूरे सावन माह में संभव हो तो दूध का सेवन ना ही करें. यही बात बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई होगी. वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार इन दिनों दूध वात बढ़ाने का कार्य करता है. यदि दूध का सेवन करना हो तब खूब उबालकर प्रयोग में लाएं. कच्चा दूध प्रयोग में कतई नहीं लाएं. सावन में दूध से दही बनाकर सेवन कर सकते हैं. लेकिन भाद्र मास में दही से परहेज रखना चाहिए क्योंकि भाद्र मास में दही सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक होता है.

3. सावन में हरी पत्तेदार सब्जी (साग)  खाना है वर्जित

स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सावन में कुछ चीजों को खाना वर्जित बताया गया है. ऐसी चीजों में पहला नाम साग का आता है. जबकि साग को सेहत के लिए गुणकारी माना गया है. लेकिन सावन में साग में वात बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है. इसलिए साग गुणकारी नहीं रह जाता है. इसी के चलते हिंदू धर्म में सावन में साग खाना वर्जित माना गया है. दूसरा कारण यह भी है कि इन दिनों कीट पतंगों की संख्या बढ़ जाती है और साग के साथ घास-फूस भी उग आते हैं जो सेहत के लिए हानिकाक होते हैं. साग के साथ मिलकर हानिकारक तत्व हमारे शरीर में नहीं पहुंचे इसलिए सावन में साग खाने की मनाही की गई.

4. सावन में बैंगन खाना भी वर्जित माना गया है

सावन में महीने में साग के बाद बैंगन भी ऐसी सब्जी है जिसे खाना वर्जित माना गया है. इसका हिंदू धार्मिक कारण यह है कि बैंगन को शास्त्रों में अशुद्घ कहा गया है. इसी के चलते कार्तिक माह में भी कार्तिक मास का व्रत रखने वाले व्यक्ति बैंगन नहीं खाते हैं. वैज्ञानिक मत यह कहता है कि, सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं. ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए सावन में बैंगन का सेवन करने की मनाही हैं.

5. बुरे विचारों से बचें

सावन माह में किसी भी प्रकार के बुरे विचार से बचना चाहिए. बुरे विचार जैसे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए योजना बनाना, अधार्मिक काम करने के लिए सोचना, स्त्रियों के लिए गलत सोचना आदि. इस प्रकार के विचारों से बचना चाहिए, अन्यथा शिवजी की पूजा में मन नहीं लग पाएगा. आपका मन अनावश्यक ही बेकार की बातों में ही उलझा रहेगा. शास्त्रों में स्त्रियों के लिए गलत बातें सोचना महापाप बताया गया है. सावन माह में अच्छे साहित्य या धर्म संबंधी किताबों का अध्ययन करना चाहिए, इससे बुरे विचार दूर हो सकते हैं.

6. इन लोगों का अपमान न करें

सावन माह में इस बात का ध्यान रखें कि बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता, मित्र और ज्ञानी लोगों का अपमान न करें. शिवजी के माह में इस बात का पालन जरूर होना चाहिए, अन्यथा शिवजी की कृपा प्राप्त नहीं होने से वंचित हो जाता है. शिवजी ऐसे लोगों से प्रसन्न नहीं होते हैं जो यहां बताए गए लोगों का अपमान करते हैं. ये सभी लोग हर स्थिति में सम्मान के पात्र हैं, हमेशा इनका सम्मान करें.

7. सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए

पूजा के लिए सुबह-सुबह का समय सबसे अच्छा रहता है, इस कारण यदि आप शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं तो सुबह बिस्तर जल्दी छोड़ देना चाहिए. जल्दी जागें और स्नान आदि कार्यों के बाद भगवान शिवजी की पूजन करें. यदि देर तक सोते रहेंगे तो इससे आलस्य बढ़ेगा. सुबह जल्दी उठने से वातावरण से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं.

8. मांसाहार से बचें

सावन माह में मांसाहार यानी नॉनवेज खाने से बचना चाहिए. नॉनवेज खाना बनाने के लिए जीव हत्या की जाती है. जीव हत्या महापाप है. मांसाहार को छोड़कर इस पाप से बचें. सावन में वर्षा ऋतु रहती है और आसमान में बादल छाए रहते हैं, इस कारण कई बार सूर्य और चंद्रमा दिखाई नहीं देते हैं. सूर्य और चंद्र की रोशनी हम तक नहीं पहुंचती है तो हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. इन दोनों ग्रहों की रोशनी से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं. नॉनवेज खाने को पचाने के लिए पाचन शक्ति मजबूत होना जरूरी है. यदि ये खाना ठीक से पचेगा नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

9. पति-पत्नी ध्यान रखें ये बातें

अधिकांश परिवारों में पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद, छोटी-छोटी लड़ाइयां अक्सर होती रहती हैं. यह विवाहिक जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन जब छोटी-छोटी बातें बढ़ जाती हैं तो पूरे परिवार में अशांत वातावरण हो जाता है. सावन माह में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में क्लेश ना हो. जिन घरों में क्लेश होता है, अशांति रहती है, वहां देवी-देवता निवास नहीं करते हैं. सावन माह में शिवजी की कृपा चाहते हैं तो घर में प्रेम बनाए रखें और एक-दूसरे की गलतियों को भूलकर आगे बढ़ें. घर में शांति रहेगी तो जीवन भी सुखद बना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा। प्रसन्न मन से पूजा करेंगे तो मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी हो सकती हैं.

10. क्रोध न करें

क्रोध से मन की एकाग्रता और सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है. इस आवेश में लिए गए फैसले भी अधिकतर नुकसानदायक ही होते हैं. यह एक बुराई है और इससे बचना चाहिए. शिवजी के कृपा पाने के लिए खुद को शांत रखना बहुत जरूरी है. क्रोध से मन अशांत हो जाता है और ऐसे में पूजा नहीं की जा सकती है.

Other Similar Posts-
  • सावन में भगवान शिव को इन स्तुति, स्त्रोत व आरती से करें प्रसन्न
  • भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
  • कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Sawan mein nahi kare ye 10 kaam Sawan mein nahi kare ye kaam
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

स्मार्ट मीटर
Education 19 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

petrol price today
News 2 Views

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate
News 4 Views

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

सपने में हवाई जहाज देखना क्या संकेत देता है? जानें स्वप्न शास्त्र का अर्थ

14/05/2026

Glow Up Era Quotes in Hindi: 20 प्रेरणादायक कोट्स जो बदल दें सोच

14/05/2026

राजा भोज और अमरत्व का फल: विक्रम बेताल की कहानी (भाग 5)

14/05/2026

कर्नाटक में सोशल मीडिया बैन? 16 साल से कम बच्चों के लिए नया नियम क्या है, पूरा सच और विश्लेषण

14/05/2026

Sugar Daddy–Sugar Baby: ग्लैमर या समझौता? रिश्तों के इस ट्रेंड की अनकही सच्चाई

13/05/2026

दुनिया के 5 अमर जीव: जो मरते ही नहीं

13/05/2026

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

13/05/2026

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

13/05/2026

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

13/05/2026

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

13/05/2026

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

13/05/2026

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

13/05/2026
Must Read
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में ATM देखना क्या होता है

सपने में ATM देखना क्या होता है? धन, अवसर और आर्थिक संकेतों का रहस्य

13/05/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Mahalaxmi Calendar 2026 PDF Download

Mahalaxmi Calendar 2026: संपूर्ण पंचांग, व्रत-त्योहार & PDF Download (मराठी/हिंदी)Auto Draft

21/01/2026
श्रद्धांजलि संदेश

200+ श्रद्धांजलि संदेश (2025): पुण्यतिथि और मृत्यु पर भावपूर्ण शोक संदेश

11/08/2025
All Sarkari Yojana List 2026

All Sarkari Yojana List 2026: केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की नई लिस्ट | Apply Online & Status

22/12/2025
सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल

10 सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल (2025): जो हर किसी को जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए

09/07/2025
Mahalaxmi Calendar May 2026

Mahalaxmi Calendar May 2026: मई पंचांग, बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती & विवाह मुहूर्त

22/12/2025
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.