Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - डॉक्टरी की पढ़ाई की, फिर 24 साल की उम्र में बनीं सरपंच
News 0 Views

डॉक्टरी की पढ़ाई की, फिर 24 साल की उम्र में बनीं सरपंच

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
young-sarpanch-shahnaaz-khan

Table of Contents

Toggle
  • शहनाज खान (Shahnaaz Khan) ने 195 वोटों से हासिल की जीत
  • शहर में हुआ है शहनाज़ का पालन-पोषण
  • पढ़ाई जारी रखते हुए निभा रही हैं सरपंच की जिम्मेदारी
  • सर्वप्रथम बालिका शिक्षा हेतु करेंगी काम
  • बुनियादी सेवाओं को गाँव के लोगों तक पहुँचाने का करेंगी प्रयास
  • सरपंच रह चुके अपने दादाजी से मिली प्रेरणा

आधुनिक युग में महिलाएँ ना सिर्फ़ अपने परिवार की जिम्मेदारी भली-भांति संभाल रही हैं बल्कि ज्यादातर कामकाजी महिलाएँ तो घर व बाहर दोनों ही जिम्मेदारियाँ एक साथ निभा कर अपनी लगन और इच्छाशक्ति का परिचय समाज को दे रही हैं. जबकि शहर में रहने वाली या पढ़ने वाली महिलाओं या लड़कियों के बारे में लोग ज्यादातर ऐसा कहते हैं कि शहरों में पढ़ाई करने वाली मॉर्डन लड़कियाँ गाँव की ज़िन्दगी के बारे में नहीं समझ सकती हैं और ना ही गाँव में रह सकती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. चाहे ग्रामीण परिवेश हों या शहर से, आज की महिलाएँ घर से बाहर भी करीब हर क्षेत्र में पुरुषों के समान ही अपनी सहभागिता दर्ज कर रही हैं.

भारत देश में भी इसके बहुत से उदाहरण देखे जा सकते हैं. इसी दिशा में एक 24 वर्षीय युवती शहनाज खान (Shahnaaz Khan) ने भी गाँव की ही नहीं बल्कि राजस्थान में सबसे छोटी उम्र की सरपंच बनकर एक कीर्तिमान रच दिया. शहनाज़ ने MBBS की पढ़ाई पूरी की और फिर गाँव आकर सरपंच बनीं और उस गाँव की पूरी कायापलट कर दी. चलिए लेख के जरिए जानते हैं शहनाज ने डॉक्टर से सरपंच बनने का सफ़र क्यों और कैसे तय किया…

young-sarpanch-shahnaaz-khan

शहनाज खान (Shahnaaz Khan) ने 195 वोटों से हासिल की जीत

शहनाज खान (Shahnaaz Khan) राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश के भरतपुर जिले के छोटे से गाँव कामा से ताल्लुकात रखती हैं. 5 मार्च को सरपंच पद के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा और अपनी जीत दर्ज करके गाँव की सरपंच चुनी गईं. उनके यहाँ जब सरपंच के पद हेतु उप चुनाव का परिणाम आया तो उसमें शहनाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी पक्ष के व्यक्ति को 195 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी.

शहर में हुआ है शहनाज़ का पालन-पोषण

मालूम हो कि, शहनाज़ का पालन-पोषण शहर में ही हुआ और उन्हें गाँव का अनुभव कम ही है. ग्रामीण परिवेश से उनका वास्ता बहुत कम ही पड़ा था, कारण जब उनकी छुट्टियाँ लगती थीं, तभी गाँव जाना होता था. उन्होंने शहर में रहते हुए ही MBBS की पढ़ाई की और अब चूंकि वे एक सरपंच बन गई हैं, तो गाँव की दशा सुधारने का जिम्मा शहनाज का होगा, जिसके लिए वे प्रयासरत हैं.

young-sarpanch-shahnaaz-khan

पढ़ाई जारी रखते हुए निभा रही हैं सरपंच की जिम्मेदारी

राजस्थान का मेवात क्षेत्र के लोगों की मानसिकता आज के समय में भी बेहद ही पिछड़ी हुई है. इस क्षेत्र में लड़कियों को घर से बाहर पढ़ाई करने के लिए भी नहीं भेजा जाता है, जिसकी बड़ी वज़ह है वहाँ होने वाले अपराधिक मामले. इसी के चलते लोग लड़कियों को घर की चार दिवारी तक ही सीमित रखते हैं. इन हालातों में भी शहनाज ने अपनी हिम्मत व आत्मविश्वास से सरपंच का पद प्राप्त करके लोगों को हैरान कर दिया है. शहनाज अपनी पढ़ाई को जारी रखने के साथ ही सरपंच पद की जिम्मेदारियों का भी निर्वाह करना चाहती हैं. वे पढ़ी-लिखी हैं इसलिए जितना बन पड़े गाँव के विकास हेतु ख़ूब प्रयास कर रही हैं.

सर्वप्रथम बालिका शिक्षा हेतु करेंगी काम

शहनाज़ का तर्क है कि, वह सर्वप्रथम गाँव की शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए काम करेंगी. वह बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे अभियान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तथा “सर्व शिक्षा अभियान” के बारे में अपने गाँव के लोगों को जागरूक कर्रके हर घर तक शिक्षा पहुँचाएंगी. जिससे सभी लोग बेटियों की शिक्षा की आवश्यकता को जान पाएंगे.

young-sarpanch-shahnaaz-khan

बुनियादी सेवाओं को गाँव के लोगों तक पहुँचाने का करेंगी प्रयास

शहनाज़ कहती हैं कि, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोग शिक्षा, राजनीति व आर्थिक तौर पर बेहद ही पिछड़े हुए हैं. इस पिछड़ेपन को समाप्त करके गाँव का हर क्षेत्र में विकास करना चाहती हूँ. उन्होंने यह भी कहा कि वे कोशिश करेंगी कि सड़क, बिजली, पानी जैसी आवश्यक बुनियादी सेवाओं को लोगों को उपलब्ध करवा पाएँ. इसके साथ ही वह गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में भी काम करना चाहती हैं और लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना चाहती हैं.

सरपंच रह चुके अपने दादाजी से मिली प्रेरणा

शहनाज जानकारी देते हुए बताती है कि, राजनीति क्षेत्र में आने का निर्णय उन्होंने अपने दादाजी से प्रेरणा लेकर लिया था. पूर्व में मेरे दादाजी इस गाँव के सरपंच रह चुके हैं, लेकिन वर्ष 2017 में कुछ कारणों से कोर्ट ने उनके निर्वाचन को स्थान न देते हुए याचिका को खारिज कर दिया गया था. जिसके बाद उनके परिवार और गाँव में चर्चा होने लगी कि अब चुनाव कौन लड़ेगा? फिर इसी बीच सभी ने कहा कि उन्हें सरपंच बनने के लिए चुनाव में खड़ा किया जाना चाहिए.

young-sarpanch-shahnaaz-khan

हालांकि एक रूढ़िवादी क्षेत्र में शहनाज खान (Shahnaaz Khan) द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करके सरपंच के तौर पर चुना जाना एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि आधुनिक समय में भी समाज के कई वर्ग ऐसे हैं, जहाँ लड़कियों की शिक्षा व उनके भविष्य को नजरअंदाज किया जाता है. खान की इस उपलब्धि से सामाजिक व्यवस्था में बदलाव आएगा. अपनी शिक्षा को जारी रखते हुए सरपंच पद के कार्यभार को संभालकर शहनाज़ गाँव के उत्थान के कार्यों को तत्तपरता से कर रही हैं तथा देश के लिए महिला शिक्षा व सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण बन गयी हैं.

इसे भी पढ़े :

  • बीमारियों में बेहद ही फायदेमंद होता है आंवले का सेवन
  • प्लाज्मा क्या हैं, किस तरह प्लाज्मा से मरीजों की जान बचाई जा सकती हैं?
  • घर पर गाढ़ा दही जमाने की ये है इंस्टेंट रेसिपी

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Rajasthan शहनाज खान सरपंच
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,894 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 23 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

रात 3 बजे नींद खुलना क्या संकेत देता है? जानिए विज्ञान, मनोविज्ञान और आध्यात्मिक मान्यताओं का सच

21/05/2026

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

20/05/2026

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

20/05/2026

लूसिड ड्रीमिंग क्या होती है? जानिए सपनों को कंट्रोल करने के पीछे का वैज्ञानिक और रहस्यमयी सच

20/05/2026

बिना वजह डर क्यों लगता है? मन के अदृश्य भय का विज्ञान, मनोविज्ञान और आंतरिक सत्य

19/05/2026

डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

19/05/2026

सोने के बाद मन कहां जाता है? वेद, उपनिषद और विज्ञान के अनुसार जानिए नींद के दौरान मन का रहस्य

16/05/2026

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

16/05/2026

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

15/05/2026

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026

तोता: रंगीन दुनिया का चमचमाता सितारा! अनोखे और रोचक तथ्य Facts About Parrots

15/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.