Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - यदि चला जाये आंख, कान, नाक या मुंह में रंग, तो तुरंत आजमाएं ये टिप्स
News 0 Views

यदि चला जाये आंख, कान, नाक या मुंह में रंग, तो तुरंत आजमाएं ये टिप्स

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
holi-color-removing-tips-in-hindi
holi color removing tips

Table of Contents

Toggle
  • आंखों को कैसे बचाएं :
  • नाक में रंग चला जाए तो क्या करें? :
  • कानों को कैसे बचाएं :
  • मुंह के लिए :
  • इन बातों का भी रखें खास ख्याल :

दोस्तों 28 और 29 मार्च 2021 को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा. रंगों का त्योहार होली (holi color removing tips in hindi) अपने साथ रंग-बिरंगी खुशियां लाता है. इस दिन लोग एक -दूसरे को रंग लगाने के लिए बेहद ही उत्सुक रहते हैं. फिर क्या बच्चा, क्या बूढ़ा हर कोई रंगों के साथ मस्त होना चाहता है. रंगों के बिना होली का पर्व अधूरा माना जाता है, लेकिन बाजार में बिकने वाले रंग में केमिकल और एसिड की भरपूर मात्रा होती है. इस वजह से कई लोग होली खेलना पसंद नहीं करते.

इन रंगों के आंख, कान या फिर मुंह में जाने से विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. हालांकि कुछ टिप्स के साथ आप होली पर रंगों की एलर्जी से स्वयं को बचा सकते हैं. यदि अनजाने में आपकी आंखों या कानों में रंग चला जाता है, तो नीचे दिए गए टिप्स को अपनाकर, आप अपनी शरीर के नाजुक और डेलिकेट हिस्सों को रंगों के नुकसान से बचा सकते हैं.

होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि मस्ती और हुड़दंग का त्यौहार है. होली में छीना झपटी होती है, मस्ती होती है, जबरदस्ती रंग लगते हैं, बाल्टी भर रंग एक दूसरे पर फेंके जाते हैं. कई बार इन्हीं मस्ती और जो जरबरदस्ती में आंख और मुंह में भी रंग चले जाते हैं. इससे बेहद ही परेशानी होने लगती हैं.  ऐसे में आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये जानना जरुरी है.

आंखों को कैसे बचाएं :

  • होली खेलते समय अगर आपकी आंखों में रंग चला जाता है, तो सबसे पहले आप ठंडे पानी से आंखों में छींटे लगाए. इस बात का ध्यान रखें कि पानी ना तो ज्यादा ठंडा हो, न ही ज्यादा गर्म.
  • रंगों की वजह से अगर आपको आंखों में जलन महसूस हो रही है, तो उसे किसी सूती कपड़े से साफ करें. आप इस बात का ध्यान रखे कि आंखों को मलने से आप उन्हें और नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • आंखों को साफ करने के बाद भी अगर आपको इर्रिटेशन हो रही है, तो उसे गुलाब जल से साफ करें. जिसके बाद भी यदि जलन बरकरार है तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अपनी आंखों को बचाने के लिए होली खेलते वक्त सनग्लासेस जरूर पहनें.
  • लेंस लगाने वाले व्यक्ति, होली खेलते समय आंखों में लेंस न लगाएं.
  • अगर आपके हाथों में कलर लगा है, तो उन हाथों से अपनी आंखों को न छुएं.
holi-color-removing-tips-in-hindi
holi color removing tips

नाक में रंग चला जाए तो क्या करें? :

दोस्तों कई बार रंग खेलते हुए नाक और मुंह में भी रंग चला जाता है. यदि आपके नाक में रंग चाल जाएं तो किसी पतले तार को नाक में डालकर छींक लाने की कोशिश करें. 2-3 बार छींकने के बाद आपके नाक का रंग और धूलकण निकल जाते हैं.

कानों को कैसे बचाएं :

  • अगर होली खेलते वक्त आपके कान में सूखे कलर चले जाते हैं, तो तुरंत अपने सिर को नीचे की ओर झटकते हुए, अपने कान से रंग निकालें.
  • इसके बाद बचे हुए रंगों को कानों से निकालने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करें.
  • अपने कानों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें कोई भी तेल हल्का गर्म करके डालें और उसके बाद उसपर कॉटन की बॉल बनाकर लगा लें.

मुंह के लिए :

  • होली खेलने के दौरान यदि आपके मुंह में रंग चला जाता है, तो तुरंत साफ पानी से तब तक गरारे करें, जब तक कि आपके मुंह के अंदर से सारा रंग निकल नहीं जाता.
  • रंगों के मुंह में जाने पर कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी खाए-पीए नहीं.
  • कुछ देर बाद अपने मुंह को माउथवॉश या फिर गरम पानी से साफ करें और इसके बाद ही कुछ खाएं.
holi-color-removing-tips-in-hindi
holi color removing tips

इन बातों का भी रखें खास ख्याल :

  • नेचुरल और आर्गेनिक कलर से खेलें होली। होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर तेल लगाना न भूलें.
  • कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें.
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लगातार पानी पीएं.
  • सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अगर आप धूप में होली खेल रहे हैं तो हर 3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगााएं.
  • शरीर से रंगों को निकालने के बाद, उसे मॉइस्चराइज जरूर करें.
  • रंग उतारने के लिए बार-बार न नहाएं.
  • मिठाइयों का अधिक सेवन न करें.
  • गीले कपडों में ज्यादा देर तक न रहें.
  • अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखें.

अस्वीकरण : न्यूजमग.इन साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं. यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए.

होली से संबंधित अन्य आर्टिकल यहां पर पढ़े :

  • राशि के अनुसार इन रंगों से खेलेंगे होली, होगा फायदा
  • होली पर बेस्ट शायरी Top +30 होली शायरी | Holi Shayari
  • दुश्मन को होली पर विश करने वाली शायरी
  • होली की रात करें ये 5 चमत्कारिक उपाय, मिलेगा जीवन में यश

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
holi color removing tips in hindi holi colour remove tips in hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,892 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 52 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 20 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

आख़िर Mongols दिल्ली क्यों नहीं जीत पाए? ‘Mad King’ Alauddin Khilji की खौफनाक रणनीति

14/05/2026

Sarvam AI: क्या यह सच में भारत का अपना AI है जो ChatGPT-Gemini को दे रहा है टक्कर?

14/05/2026

दिमाग से मोबाइल कंट्रोल? Brain Computer Interface की सच्चाई

14/05/2026

निलावंती ग्रंथ: रहस्य, शाप और अद्भुत शक्तियों का दावा! Supernatural Powers Nilavanti Granth Facts in Hindi

14/05/2026
Donald Trump China Visit 2026

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

14/05/2026

Intermittent Fasting: ट्रेंड या सच? सही तरीका, असली फायदे और छिपे नुकसान की पूरी कहानी

14/05/2026
LPG Subsidy Alert 2026

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

14/05/2026

सपने में मछली देखना: मनोविज्ञान और ज्योतिष क्या कहते हैं?

14/05/2026
दुनिया के 5 अमर जीव

दुनिया के 5 अमर जीव: जो मरते ही नहीं

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.