Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - 16 साल के दुर्लभ ने किया मध्य प्रदेश के उज्जैन पर राज, बावजूद 19 साल की उम्र में गैंगवार ने ली जान, जानें हमारे साथ Durlabh Kashyap की पूरी कहानी
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

16 साल के दुर्लभ ने किया मध्य प्रदेश के उज्जैन पर राज, बावजूद 19 साल की उम्र में गैंगवार ने ली जान, जानें हमारे साथ Durlabh Kashyap की पूरी कहानी

3 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
16-year-old-rare-ruled-ujjain-in-madhya-pradesh-despite-gang-war-at-the-age-of-19-know-the-full-story-of-durlabh-kashyap-with-us

16 साल के दुर्लभ ने किया मध्य प्रदेश के उज्जैन पर राज, बावजूद 19 साल की उम्र में गैंगवार ने ली जान, जानें हमारे साथ Durlabh Kashyap की पूरी कहानी

उज्जैन. मध्य प्रदेश उज्जैन शहर महाकालेश्वर मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध है. लेकिन आज उसी उज्जैन शहर का नाम एक गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है. हर अल्पआयु के युवा के नाम पर जय दुर्लभ के नारे है. हर कोई दुर्लभ कश्यप के जैसा बड़ा डाॅन बनने की चाह रख रहा है. चलिए जानते हैं कौन था दुर्लभ कश्यप, जिसकी मृत्यु के बाद भी हर किशोर उसके जैसा बनने की चाह रख रहा.
असल में जब उज्जैन में कक्षा 9वीं के बच्चे अपनी पढ़ाई में मशगुल थे, तभी उसी शहर का एक लड़का अपराध की सीढ़ी ऐसे चढ़ रहा था जैसे GTA Vicecity का मिशन पार कर रहा हो. कश्यप फेसबुक पर असलहों के साथ फोटों डालना, माथे पर काला टीका और कंधे पर काला गमछा डालने के लिए चर्चित था.
बहुत ही कम समय में दुर्लभ ने पूरे उज्जैन में अपना वर्चस्व बना लिया था. देखते ही देखते कश्यप ने अपना गैंग बना लिया. फिर क्या रोज पुलिस थानों में एक ही नाम से कई एफआईआर दर्ज होने लगे. पुलिस भी हैरान थी की महज 16 साल का लड़का इतना आंतक कैसे मचा सकता है.
चलिए अब असल कहानी की ओर रुख करते हैं, बात हैं 8 नवंबर साल 2000 में एक बिजनेस कारोबारी पिता और सरकारी टीचर मां के यहां किलकारियां गूंज उठी और जन्म हुआ एक लड़के का, पिता ने नाम रखा दुर्लभ उनका मानना था कि बड़े होकर उनका बेटा एक अच्छा और सबसे हटके कुछ नया करेगा.
हुआ भी कुछ ऐसा ही अच्छा तो नही लेकिन सबसे हटके जरूर दुर्लभ ने अपराध की दुनिया की ओर जाने वाले रास्ते को चुन लिया. सबसे पहले स्कूल से शुरूआत हुई. स्कूली समय से ही दुर्लभ अपने से सीनियर और जूनियर के झगड़ो को निपटाने लगा फिर धीरे-धीरे स्कूल का दादा बन गया.
फिर क्या था स्कूली दादा का खौफ इतना बढ़ गया की इसकी उम्र के लड़के दुर्लभ को ही अपना सिपेसालार की तरह मानने लगे. बहुत ही कम समय में कश्यप ने अपने ही उम्र के लड़कों के साथ एक गैंग बना लिया.
गैंग सदस्य कश्यप के कहने पर किसी को भी मौत के घाट उतारने को तैयार रहते थे. उज्जैन के स्थानीय लोगों की मानें तो दुर्लभ कश्यप का नाम इतना था की दूसरे शहर के लड़के भी उससे जूड़ने के लिए उज्जैन अपना घर बार छोड़कर आने लगे थे.
लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, अब वो समय आ गया था जब दुर्लभ कश्यप उज्जैन के बड़े कारोबारी और पुलिस के आंखों में गड़ने लगा. यही वो वक्त था जब कश्यप अपनी उम्र के दहलीज को पार करके 17 साल का हो चुका था.
17 साल की उम्र तक पहुंचते पहुंचते उसके ऊपर तमाम अपराधिक मामले भी दर्ज होने की शुरूआत हो चुकी थी, जिनमें फिरौती, जान से मारने की धमकी जैसे संगीन मुकदमे उज्जैन के कई थानों में दर्ज हो चुके थे.

18 साल की उम्र पार करते ही दुर्लभ पर 9 मुकदमे दर्ज हो चुके थे. ऐसा कहा जाता हैं की दुर्लभ को उज्जैन का भाई बनाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ था. इसने अपने फेसबुक के अकाउंट के बायो में लिख रखा था की कि वह कुख्यात बदमाश है, हत्यारा और अपराधी है कोई सा भी विवाद हो, कैसा भी विवाद हो तो उससे संपर्क करें.

ऐसे तमाम पोस्ट के जरिए वो और उसका गैंग लोगों को धमकाने का काम करने लगें. लेकिन कहते है न की जुर्म का साथ अधिक दिनों तक नहीं रहता. जैसे ही उज्जैन पुलिस को इन पोस्ट के बारे में 27 अक्टूबर 2018 पता चला वैसे ही दुर्लभ और उसके गैंग के 23 लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि, जब दुर्लभ कश्यप को जेल हुई. जेल आना जाना दुर्लभ का एक पेशा हो गया था.

दुर्लभ कश्यप जब जेल में था, तो उस वक़्त उज्जैन के तत्कालीन एसपी सचिन अतुलकर ने उससे कहा था कि कश्यप तूने कम उम्र में ज्यादा दुश्मनी पाल ली है, तू जेल में जब तक है तब तक ज़िन्दा है बाहर निकलेगा तो कोई न कोई तुझे मार देगा” और बाद में एसपी साहब की भविष्यवाणी बिल्कुल सत्य साबित हुई.

साल 2020 में लॉकडाउन के पूर्व दुर्लभ जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था, और इंदौर में रहने लगा जब लॉकडाउन खुला तो वो अपनी माँ के पास उज्जैन वापस चला गया.

वो 6 सितम्बर 2020 की रात थी जब

6 सितम्बर 2020 की रात को दुर्लभ की माँ ने अपने बेटे और उसके दोस्तों के लिए दाल बाटी बनाई थी, सबने साथ बैठकर खाना खाया, इसके बाद दुर्लभ अपने चार दोस्तों के साथ चाय और सिगरेट पीने के लिए अमन उर्फ़ भूरा की दूकान पर पहुंचा था.

रात के करीब डेढ़ बजे थे, यहाँ पर दूसरी गैंग के शहनवाज, शादाब, इरफ़ान, राजा, रमीज और उनके कई साथी पहले से मौजूद थे. पुरानी रंजिश के चलते दोनों एक दूसरे को घूरने लगे और शहनवाज से दुर्लभ की कहासुनी हो गयी. शाहनवाज और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया, दुर्लभ ने शाहनवाज पर गोली चला दी जो उसके कंधे पर लगी जिससे वो घायल हो गया.

इसी के बाद शहनवाज के साथी दुर्लभ और उसके दोस्तों पर टूट पड़े. दुर्लभ के साथ उसके चार दोस्त थे, जबकि शाहनवाज के साथियों की संख्या ज्यादा थी. इन लोगों ने दुर्लभ पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया और उसके दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गए.

दुर्लभ कश्यप के दोस्त अभिषेक शर्मा का कहना था कि शादाब चाक़ू मार रहा था और चाय वाला अमन उर्फ़ भूरा कह रहा था कि “शादाब भाई इसे ख़त्म कर दो जिन्दा मत छोड़ना”.

दुर्लभ को 34 बार चाकुओं से गोदा गया था और मात्र 20 साल की उम्र में उसकी मौत हो गयी.

एक माँ ने कुछ समय पहले अपने जिस बेटे को खाना खिलाया था, थोड़ी ही देर बाद उसी बेटे की लाश की शिनाख्त करने के लिए उसे बुलाया गया था. दुर्लभ कश्यप की मौत के 7 महीने बाद उसकी माँ पदमा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पिता मनोज कश्यप चाहते हैं कि जिस राह पर उनका बेटा गया कोई और युवा अपराध के उस रस्ते को न चुने.

दुर्लभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी जेल में मौत हो गयी. वो छत पर चड़ा और वहां से ओंधे मुंह नीचे कूद गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई, उपचार के लिए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

  • उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के साथ उस रात क्या हुआ था
  • दुर्लभ कश्यप कौन था? Ddurlabh Kashyap Wikipedia In Hindi
  • उज्जैन में गैंगवार : बदमाश दुर्लभ कश्यप की मौत, जमकर चली गोलियां

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
durlabh kashyap age durlabh kashyap biography in hindi wikipedia durlabh kashyap real video durlabh kashyap story in hindi durlabh kashyap ujjain दुर्लभ कश्यप उज्जैन दुर्लभ कश्यप की कहानी दुर्लभ कश्यप की हत्या कैसे हुई दुर्लभ कश्यप कौन था दुर्लभ कश्यप फोटो
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleAyushman Health Card Download – आधार की मदद से कर सकते है, आयुष्मान हेल्थ कार्ड डाउनलोड
Next Article New Year shayari for Mother in Hindi – न्यू ईयर शायरी फॉर मदर इन हिंदी
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission 2026
sarkari yojna 4 Views

8th Pay Commission 2026: सैलरी ₹18,000 से ₹69,000 तक? जानें फिटमेंट फैक्टर व एरियर गणित

PM Mudra Loan 2026
News 4 Views

PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन, जानें नए नियम, ब्याज दर व ऑनलाइन आवेदन

delhi pollution aqi today
News 2 Views

Delhi Pollution AQI Today: 474 पार जहरीली हवा, GRAP-4 लागू, फेफड़ों को बचाने के 5 उपाय 2026

jailer-movie-review-hindi-newsmug
News 10 Views

Jailer Movie Review in Hindi: रजनीकांत का ‘टाइगर’ अवतार, मास एक्शन व अनिरुद्ध का BGM – जानें कहानी, बॉक्स ऑफिस व स्टार रेटिंग

Nana Patekar Death
News 10 Views

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 9 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

8th Pay Commission 2026

8th Pay Commission 2026: सैलरी ₹18,000 से ₹69,000 तक? जानें फिटमेंट फैक्टर व एरियर गणित

13/11/2026
Stand Up India Scheme 2026

Stand Up India Scheme 2026: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2031 तक बढ़ी योजना – पाएं ₹1 करोड़ लोन

13/11/2026
Dev Uthani Ekadashi 2026

Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 या 21 नवंबर? जानें सही तारीख, तुलसी विवाह मुहूर्त व पूजा विधि

13/11/2026
Driving Licence Online Apply 2026

Driving Licence Online Apply 2026: बिना RTO जाए घर बैठे ऐसे बनवाएं लर्निंग व पक्का DL

11/11/2026
Starlink India 2026

Starlink India 2026: सैटेलाइट इंटरनेट भारत में लॉन्च, जानें स्पीड, कीमत व बुकिंग प्रोसेस

11/11/2026
Free Silai Machine Yojana 2026

Free Silai Machine Yojana 2026: महिलाओं को मिलेंगे ₹15,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

11/11/2026
PM Vishwakarma Yojana 2026

PM Vishwakarma Yojana 2026: ₹15,000 टूलकिट व ₹3 लाख का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

11/11/2026
PM Awas Yojana 2026

PM Awas Yojana 2026: ग्रामीण व शहरी नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम व ₹1.20 लाख सब्सिडी

11/11/2026
Kisan Credit Card 2026

Kisan Credit Card 2026: ₹3 लाख का कृषि लोन मात्र 4% ब्याज पर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

11/11/2026
PM Mudra Loan 2026

PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन, जानें नए नियम, ब्याज दर व ऑनलाइन आवेदन

11/11/2026
Sukanya Samriddhi Yojana 2026

Sukanya Samriddhi Yojana 2026: 8.2% नई ब्याज दर, जानें ₹250 से ₹70 लाख फंड बनाने का गणित

11/11/2026
Ration Card New List 2026

Ration Card New List 2026: ग्रामीण व शहरी नई सूची जारी, मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना नाम

09/11/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.