Interesting Facts

छोटी उम्र में ही बच्चों को सिखाएं ये मंत्र, स्तुति, स्तोत्र, श्लोक और प्रार्थना, तेज होगा दिमाग

Astro Tips: बच्चों को अच्छे संस्कार देना बेहद महत्वपूर्ण है। बचपन में जो बातें बच्चों को सिखाई जाती हैं, वो उनके चरित्र और सोच का आधार बनती हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को न केवल अच्छे संस्कार दिए जाएं, बल्कि उन्हें धर्म, इतिहास, रीति-रिवाज और संस्कृति से परिचित कराना भी जरूरी है। इससे न सिर्फ उनकी बुद्धि और आत्मबल का विकास होगा, बल्कि वे आध्यात्मिक रूप से भी समृद्ध बनेंगे। इसी के साथ देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

आज हम शास्त्रों में बताए गए कुछ ऐसे मंत्र, स्तुति और प्रार्थनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर बच्चों को छोटी उम्र में सिखाया जाए तो उन्हें काफी लाभ होता है।

—विज्ञापन—

प्रातः प्रार्थना

ये एक लोकप्रिय संस्कृत मंत्र है, जिसका सुबह-सुबह जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान गोविन्द की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन, बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गणेश मंत्र

ये गणेश मंत्र है, जिसे किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले बोलना चाहिए। इससे काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

—विज्ञापन—

गायत्री मंत्र

ये एक वैदिक गायत्री मंत्र है, जिसका जाप करने से देवी गायत्री की विशेष कृपा प्राप्त होती है। देवी गायत्री की कृपा से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: धन-स्वर्ण से जल्द भर सकती है इन 3 राशियों की तिजोरी, सिंह राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र-केतु की युति

सर्वशक्तिमान प्रभु स्तुति

ये भक्ति और समर्पण की भावना को व्यक्त करने का शक्तिशाली श्लोक है, जो कि भगवान को माता-पिता, भाई, मित्र, ज्ञान और धन के रूप में दर्शाता है। व्यक्ति भगवान को ही अपना सब कुछ मानता है। वो उन पर पूर्ण विश्वास रखता है और केवल कर्मों पर ध्यान देता है। भगवान को कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस श्लोक का जाप करना शुभ रहता है।

नित्य पावनस्मरण स्तोत्र

ये मंत्र मां सरस्वती को समर्पित है, जिन्हें बुद्धि और ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस मंत्र का अर्थ है कि देवी सब प्राणियों में ज्ञान के रूप में वास करती हैं, जिनको मैं नमस्कार करता हूं। इसका जाप करने से ज्ञान और विद्या के प्रति व्यक्ति की श्रद्धा बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शादी-कारोबार और सेहत से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें गायत्री मंत्र से जुड़े उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status