पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण बनते हैं ये वास्तुदोष

कहते है जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। पति-पत्नी का रिश्ता बड़ी ही नाजुक डोर से बंधा होता है। यदि इस रिश्ते में जरा सी भी नोंक-झोक हो जाएं तो कई बार रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। यदि आप भी अपने वैवाहिक जीवन साथी से नाखुश हैं और घर में बार-बार तनाव का माहौल बना रहता हैं? तो इसमें जिम्मेदार घर के वास्तु दोष हो सकते हैं कारण वास्तु दोष भी कपल्स की शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर देता हैं। आप चाहती हैं कि आपका रिश्ता हमेशा मजबूत व इसमें हमेशा प्यार का माहौल बना रहे Vastu Tips For Couple Fight
पति-पत्नी के रिश्ते काे मजबूत रखने के लिए दोनों के बीच आपसी प्रेम और अच्छा संवाद का होना। लेकिन यह नाजुक डोर तब कमजोर होने लग जाती है जब छोटी-छोटी बातों से अनबन होने लगे। आइये आज हम आपको लेख के जरिए कुछ अनोखे वास्तु टिप्स बताएंगे जिन्हें हर मैरिड कपल्स को फॉलो कर लेना चाहिए।
बेडरूम की सही दिशा :
Table of Contents

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम का लोकेशन दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसी दिशा में बेड रखना चाहिए। इस कोने में बेड रखने से पति-पत्नी के बीच में प्यार और भरोसा का तालमेल बना रहता है। पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व कोने में बेडरूम बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए, कारण है कि इससे तनाव बढ़ता है।
सिरामिक की विंड चाइम्स :
यदि आप पति-पत्नी की आपस में बिल्कुल नहीं बनती तो अपने बेडरुम में सिरामिक की विंड चाइम्स को जरुर लगाएं। इससे आप कपल्स के बीच प्यार बढ़ेगा और रिश्तों में बढ़ी दूरियां नजदीकियों में बदल जाती है।
यह भी पढ़ें : घर में इस दिन लगाना चाहिए मनीप्लांट, नहीं होगी पैसो की कमी
बेडरूम लवबर्ड रखें :
बेडरूम में लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी की छोटी मूर्तियों का जोड़ा रखने से भी पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होता है और घर में सकारात्मकता एनर्जी बनी रहती है।
राधाकृष्ण की पेंटिंग :
प्राचीन काल से राधाकृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यदि कपल्सा के बीच में बात-बता पर लड़ाई-झगड़ा या रिश्ते में तनाव बना रहता है तो अपने बेडरूम में राधाकृष्ण की पेंटिंग या मूर्ति को लगाए। जिस प्रकार राधाकृष्ण अटूट प्यार था, आपके रिश्ता भी उसी प्रेम में तब्दील होता रहता है।
♦ लेटेस्ट जानकारी के लिए हम से जुड़े ♦ |
WhatsApp पर हमसे बात करें |
WhatsApp पर जुड़े |
TeleGram चैनल से जुड़े ➤ |
Google News पर जुड़े |
बेडरूम में क्रिस्टल्स :
पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में कांच या सिरेमिक पॉट में छोटे-छोटे पत्थर या क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी फैलेगी और आपकी जोड़ी सात जन्मों तक सलामत रहेगी।
बेडरूम में रोशनी :
बेडरूम में प्रकाश व्यवस्था ऐसी होना चाहिए जिससे कि पलंग पर सीधी सूरज की रोशनी न पड़े कारण यह कपल्स के बीच तनाव बढ़ाती है। बेडरूम में रोशनी हमेशा पीछे या बांई ओर से आना चाहिए। बेड बेडरूम के दरवाजे के पास नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है।
इसे भी पढ़े : माघ मास की संकष्टी (लम्बोदर) चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कथा
सजावटी गमले रखें :

पति-पत्नी के प्रतीक के रूप में बेडरूम में 2 बेहद ही सुंदर सजावटी गमले रखें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तो सुंदर से बाउल में पवित्र क्रिस्टल को चावल के दानों के साथ मिलाकर रखें।
ड्रेसिंग टेबल की दिशा :
बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें, कारण खिड़की से आने वाला प्रकाश परावर्तित होने से आपको परेशानी होगी। हमेशा ध्यान रहे कि आइना भी बेड के बिल्कुल सामने न हो क्योंकि पलंग के सामने आईना होगा तो आप हमेशा तनाव में रहेंगे और रिश्ता में तकरार बनी रहेगी।